सहज जन सेवा केंद्र पोर्टल, सहज जन सेवा केंद्र पर अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करे, सहज जन सेवा केंद्र पोर्टल की वेबसाइट, सजह जन सेवा केंद्र शुरू करने के लिए क्या पात्रता जरुरी है, Sahaj Jan Seva Kendra Portal website, how to login Sahaj Jan Seva Kendra Portal
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में Sajah Jan Seva Kendra Portal के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | आज हम इस आर्टिकल के ज़रिए आप सभी को सहज जन सेवा केंद्र के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
सहज जन सेवा केंद्र इस उद्देश्य से शुरू हुई थी की जो लोग बेरोज़गार हैं उन्हे रोज़गार की प्राप्ति हो और साथ ही लोगों को अनेक सुविधाएँ आसानी से प्राप्त हो सके। यह केंद्र एक कॉमन सर्विस सेंटर के जैसे कार्य करता है। इसके ज़रिए आपको तथा बाकि लोगों को सरकार ने जो योजनाएँ शुरू की हैं उसकी मदद से लाभ प्रदान किया जायगा।
MP Shiksha Portal Online Student | |
Rajasthan Jan Soochna Portal |
इस केंद्र से लोग पैन कार्ड, निवास का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति का प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण पत्र इत्यादि ज़रूरी कागज़ात बनवा सकेंगे, तथा बिजली के बिल, मोबाइल के बिल, पानी के बिल, इत्यादि का भी भुगतान कर सकेंगे। यह केंद्र लगभग 100 से 200 सर्विस प्रदान करता है।

यह केंद्र किसी भी शहर, कस्बे अथवा गाँव के लोग ले सकेंगे, पर उसके लिए आपको पहले आवेदन करना पड़ेगा। इस केंद्र को चलाने वाले लोग हर दिन लगभग 100 रूपए से 1000 रूपए तक की कमाई कर सकेंगे। इस योजना के बारे में और भी बोहोत सारि जानकारी निचे दी गयी है, तो इस आर्टिकल को पूरा ज़रूर पढ़े।
सहज जन सेवा लिमिटेड:
सहज जन सेवा लिमिटेड सरकार की चलाए जाने वाली संस्थाओं में से एक है। इस संस्था के ज़रिए लोगों को हर तरह की ऑनलाइन आवेदनों की सुविधा मिलती है। यदि आपके आस – पास कोई सहज जन सेवा केंद्र ना हो तथा आप बेरोज़गार हैं, तो एक एसा केंद्र चला कर अच्छी कमाई कर सकेंगे।
सहज जन सेवा केंद्र के बारे में कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य:
किसके द्वारा लॉन्च की गई | भारत सरकार |
कब लॉन्च की गई | 2020 में |
लाभार्थी कौन होंगे | देश के निवासी |
स्कीम की उपलब्धता | उपलब्ध |
टोल – फ्री नंबर | 1800 – 419 – 0250 |
सहज जन सेवा केंद्र के सुविधा देने वाली पोर्टल:
निम्नलिखित पोर्टल सहज जन सेवा केंद्र के सुविधा प्रदान करते हैं –
new.sahaj.co.in
सहज जन सेवा केंद्र के उद्देश्य:
लोगों तक सरकारी आवेदन करने की सुविधा सरलता से पहुँचाना, ताकि उन्हें बार – बार सरकारी ऑफिसों का चक्कर ना लगाना पड़े, यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
रोज़गार का एक नया ज़रिया उत्पन्न करना भी इस योजना का एक महत्त्वपूर्ण उद्देश्य है।
साथ ही साथ जो लोग ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया ना जानते हों, उन्हें आवेदन की प्रक्रिया के बारे में सहज जन सेबा केंद्र की मदद से सही जानकारी प्रदान करना, यह भी इस योजना का उद्देश्य के लिस्ट में आएगा।
सहज जन सेवा केंद्र के लाभ:
इस केंद्र के ज़रिए लोग पैन कार्ड, आधार कार्ड, जाति का प्रमाण पत्र, निवास का प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण पत्र इत्यादि ज़रूरी कागज़ात बनवाने के हेतु आवेदन कर सकेंगे।
जो लोग बेरोज़गार हैं उन्हे रोज़गार की प्राप्ति हो सकेगी इस केंद्र के ज़रिए।
इस केंद्र को चलाने वाले लोग रोज़ लगभग 100 रूपए से 1000 रूपए तक की आय कर सकेंगे।
इस केंद्र में और भी कई सुविधाएँ जैसे की बैंकिंग सर्विसेज, बिल पेमेंट, इंश्योरेंस कवर, ई – लर्निंग, इत्यादि दी जाएगी।
सरकारी कामों के हेतु आवेदन करने के लिए भी सहज जन सेवा केंद्र में जाया जा सकता है, इससे बार – बार आपको सरकारी ऑफिसों में नहीं जाना पड़ेगा तथा आपका वक्त भी बचेगा।
जो लोग ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नहीं जानते हैं, वे आवेदन करने की प्रक्रिया के लिए सहज जन सेवा केंद्र में जा कर आवेदन कर सकेंगे।
सहज जन सेवा केंद्र के लिए आवेदन करने की पात्रता:
यह ज़रूरी है की आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल हो, तभी वे आवेदन करने की पात्रता रखेंगे।
आवेदक को हिन्दी तथा अंग्रेज़ी भाषाएँ अच्छे से आना ज़रूरी है, तभी वे आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
यह ज़रूरी है कि आवेदक के पास एक दुकान उपलब्ध हो, ताकि वे सहज जन सेवा केंद्र खोल सकें।
आवेदक को कंप्यूटर अच्छे से आना चाहिए, तभी वे आवेदन के लिए पात्र होंगे।
आवेदन करने के लिए पात्र होने हेतु आवेदक के पास कंप्यूटर अथवा लैपटॉप, ईन्वर्टर तथा इंटरनेट का कनेक्शन होना बहुत ज़रूरी है, तभी वे सहज जन सेवा केंद्र खोल पाएंगे।
सहज जन सेवा केंद्र के आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज़:
आधार कार्ड
आवेदक का 10 वीं या 12 वीं पास का प्रमाण पत्र
सहेज आवेदक का पुलिस वेरिफिकेशन
कंप्यूटर प्रमाण पत्र
पैन कार्ड
आवेदक का बैंक का पासबुक तथा एक कैंसिल चेक
पासपोर्ट साइज की फोटो
सहज जन सेवा केंद्र की सर्विसेज:
सहज जन सेवा केंद्र निम्नलिखित 5 प्रकार की सर्विसेज प्रदान करती है –
छत्तीसगढ़ E-District Registration Portal | |
उत्तराखंड 1 रूपए पानी कनेक्शन योजना 2020 |
सहज गवर्नमेंट सर्विस – पैन कार्ड, आधार कार्ड, जाति का प्रमाण पत्र, निवास का प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड इत्यादि ज़रूरी कागज़ात बनवाने की सुविधा सहज गवर्नमेंट सर्विस के अंतर्गत आती है।
सहज मित्रा बैंकिंग सर्विस – सहज मित्रा बैंकिंग सर्विस के माध्यम से बैंक का अकाउंट खुलवाना, बैंक के अकाउंट में पैसे जमा करना अथवा निकालना, एफ डी करवाना, इत्यादि सर्विसेज कराई जाएगी।
सहज मित्रा सुरक्षा सर्वे – लाइफ इंश्योरेंस, मोटर इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, ईत्यादि सहज मित्रा सुरक्षा सर्वे के अंतर्गत करवाया जा सकेगा।
सहज मित्रा शिक्षा सर्विस – सहज मित्रा शिक्षा सर्विस के अंतर्गत ई–शिक्षा की सर्विस जैसे कि – वीडियो लेक्चर, स्किल विकास, कंप्यूटर कोर्स, इत्यादि आते हैं।
सहज मित्रा पे सर्विस – बिजली के बिल, मोबाइल के बिल, पानी के बिल, इंटरनेट के बिल, इत्यादि का भुगतान सहज मित्रा पे सर्विस के मदद से आसानी से करवाया जायगा।
सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए मुख्य बाते-:
लगभग 100 से 200 वर्ग मीटर का कमरा होना सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए ज़रूरी है।
सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए ज़रूरी है कि आपके पास कम से कम 2 कंप्यूटर हो, तथा उसमें XP ऑपरेटिंग सिस्टम या फिर विंडोज़ की नवीनतम संस्करण ज़रूर हो।
कंप्यूटर का RAM कम से कम 512 MB तथा हार्ड डिस्क कम से कम 120 GB होना पड़ेगा।
सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपके पास पावर का बैक अप (कम से कम 5 घंटों का) जैसे कि – जेनरेटर, ईन्वर्टर, सौर ऊर्जा, इत्यादि हों, क्योंकि कंप्यूटर चलाने के हेतु इसकी ज़रूरत पड़ सकती है।
सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए यह भी ज़रूरी है की आपके पास कम से कम 1 प्रिंटर ज़रूर हो।
अच्छा इंटरनेट कनेक्शन, और साथ – ही – साथ डिजिटल कैमरा या फिर वेब कैमरा, सीडी तथा डीवीडी ड्राइवर, बायोमेट्रिक स्कैनर, इत्यादि, सहज जन सेवा केंद्र खोलने के लिए बहुत ही ज़रूरी है।
सहज जन सेवा केंद्र खोलने की विधि:
इन दो तरीकों से सहज जन सेवा केंद्र खोले जा सकेंगे–
ज़िले के NIC (National Informatics Center) से संपर्क कर के आप सहज जन सेवा केंद्र को खोल सकेंगे।
आप सहज जन सेवा केंद्र को खोलने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
सहज जन सेवा केंद्र के लिए आवेदन की विधि:
सहज जन सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन किया जा सकेगा। ऑफलाइन आवेदन करने हेतु अपने शहर, गाँव या कस्बे के सहज जन सेवा केंद्र में जा कर आपको आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ेगा –
सबसे पहले आवेदक को सहज जन सेवा केंद्र के ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करना होगा।
ऐसा करने के बाद वेबसाइट का होम पेज आवेदक के सामने खुलेगा, जिस पर रजिस्ट्रेशन लिंक खोज कर उस पर आपको क्लिक करना पड़ेगा।
ऐसा करने के बाद आवेदक को न्यू रजिस्ट्रेशन का जो लिंक है, उसको सिलेक्ट करना पड़ेगा।
ऐसा करने के बाद एक नई विंडो आवेदक के सामने खुलेगी, जिसमे कुछ जानकारियाँ जैसे की – कोनसी कैटेगरी हेतु आवेदन किया जा रहा है, किस स्कीम के हेतु आवेदन किया जा रहा है इत्यादि भरनी पड़ेगी उन्हें।
इसके बाद आवेदक को सहज मित्रा कैटेगरी को चुनना होगा।
ऐसा करने के बाद बाकी की जानकारियाँ आवेदक को 5 चरणों में भरनी पड़ेगी, जैसे की – प्राइम इंफॉरमेशन, बैंक की डिटेल इत्यादि।
ऐसा करने के बाद आवेदक को ज़रूरी कागज़ात को अपलोड करना पड़ेगा, तथा सबमिट बटन को क्लिक करना पड़ेगा।
ऐसा करने के बाद आवेदक का सहज मित्र पोर्टल पर आवेदन पूरा हो जाएगा।
सहज जन सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक करने की विधि:
सबसे पहले आवेदक को सहज जन सेवा केंद्र के ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करना पड़ेगा।
उसके बाद वेबसाइट का होम पेज आवेदक के सामने खुलेगा, जिस पर रजिस्ट्रेशन लिंक खोज कर उन्हें उसे क्लिक करना होगा।
उसके बाद आवेदक को ‘नो रजिस्ट्रेशन स्टेटस’ का जो लिंक है, उस पर क्लिक करना पड़ेगा।
उसके बाद आवेदक के सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमे कुछ जानकारियाँ जैसे कि – रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, इत्यादि उन्हें भरनी पड़ेगी।
उसके बाद आवेदक को सबमिट बटन को क्लिक करना पड़ेगा, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन स्टेटस आवेदक के सामने खुल जाएगी।
इसके अलावा आवेदक कस्टमर केयर से संपर्क कर के भी अपना रजिस्ट्रेशन स्टेटस जान सकते हैं।
सहज लॉग इन करने की विधि:
सबसे पहले आवेदक को सहज जन सेवा केंद्र के ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करना पड़ेगा।
उसके बाद वेबसाइट का होम पेज आवेदक के सामने खुलेगा, जिस पर ‘लॉग इन’ करने का विकल्प रहेगा।
इस में आवेदक को ‘यूजर नेम’ तथा पासवर्ड डाल कर, लॉग इन के बटन को क्लिक करना पड़ेगा।
जिसके बाद आवेदक लॉग इन कर सकेंगे।
यदि आवेदक पहली बार लॉग इन कर रहे हों, तो उनसे बैंक की जानकारी तथा जीएसटी नंबर की मांग होगी, वे उसे भर सकते हैं अथवा छोड़ कर आगे भी बढ़ सकते हैं यदि उनके पास यह जानकारियाँ उपलब्ध ना हों तो।
अंत में आवेदक को सहज पोर्टल की सभी सुविधाएँ दिखेंगी, जिस सेवा के लाभ आवेदक प्राप्त करना चाह रहे हैं, उन्हें उस पर क्लिक करना होगा।
सहज जन सेवा केंद्र लेने हेतु संपर्क करने की डिटेल्स:
Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana Registration | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (रबी) |
CSC सहज मित्रा का टोल–फ्री नंबर – 1800 – 419 – 0250.
Kolkata Head Office Sahaj Login | Sahaj Portal Retail Limited. CIN: U74110WB2001PLC093780. Regd. Office: 45, Radhanath Chowdhury Road, Tangra, Industrial Estate II ( Near Bengal Potteries ) Kolkata – 700015. Phone: +91 33 6618 9161. E- mail: [email protected] |
State Head Office Orissa Sahaj Portal | Sahaj Mitra Portal Retail Limited. HIG – 214, Kanan Vihar, Phase – 1, Bhubaneswar – 751024. Phone: 0674 – 2740844, 9777457604, Fax: 0674 – 2740846. |
State Head Office Rajasthan Sahaj Login | Sahaj Portal Retail Limited. Plot No. : 152 / 01, basement, near Patel Marg Tiraha, Shipra Path, Mansarovar, Jaipur – 302020. Contact – Mr. Vijay Singh Chauhan, Phone: 9057805572. |
State Head Office Uttar Pradesh Sahaj Login | Sahaj Portal Retail Limited. B1 / 57, Sector – G, Aliganj, Lucknow – 226024, Uttar Pradesh, Contact – Mr. Navin Kumar Tiwari, Cluster Head, Allahabad, 6290823122; Mr. Deepak Kumar Srivastava, Cluster Head, Lucknow, 6290823152, Mr. Manmohan Yadav, Cluster Head, Kanpur Nagar, 6290823107. |
New Sahaj State Head Office Noida | Sahaj Retail Limited. B – 28, Ground Floor, Sector – 57, Noida, Uttar Pradesh – 201301. Phone: + 91 – 120 – 4510200. Fax: +91 – 120 – 4510222. |
State Head Office Tamil Nadu Sahaj Login | Sahaj Portal Retail Limited. 1st Floor, Fl No. – 8, Natrajan Street, Nookamplayam Road, Chemmencherry, Sholinganallur, Chennai – 600119, Tamil Nadu. Phone: 8122056556. |
Head Office Bihar State Portal | Sahaj id Portal Retail Limited. Rai Commercial Centre, 1st Floor, Radha Krishna Marg, Behind A. N. College, PO + PS – Shastri Nagar, Shivpuri, Patna – 800023. Phone: 0612 – 2280154 – 55. |
हम उम्मीद करते हैं कि आप लोगों को हमारा आज का यह आर्टिकल ज़रूर पसंद आया होगा। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा या फिर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट कर के ज़रूर बताईएगा। हम जल्द से जल्द आपका जवाब देने की कोसीस करेंगे।
सहज जन सेवा केंद्र के बारे में पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):
सहज जन सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य क्या है?
सहज जन सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य सरकारी आवेदन करने की सुविधा आसानी से लोगों तक पहुँचाना तथा रोज़गार के लिए नया ज़रिया उत्पन्न करना।
सहज जन सेवा केंद्र के लाभ कौन – कौन ले सकेंगे?
सहज जन सेवा केंद्र के लाभ देश के सभी निवासी ले सकेंगे।
यह योजना किसके द्वारा और कब लॉन्च की गई है?
यह योजना भारत सरकार के द्वारा और साल 2020 में लॉन्च की गई है।
इस योजना के आवेदन की प्रक्रिया कोनसी है?
इस योजना में आवेदन के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रक्रिया उपलब्ध है।
CSC सहज मित्रा का टोल – फ्री नंबर क्या है?
CSC सहज मित्रा का टोल – फ्री नंबर 1800 – 419 – 0250 है।
सहज जन सेवा केंद्र के सुविधा देने वाली पोर्टल क्या है?
सहज जन सेवा केंद्र के सुविधा देने वाली पोर्टल – www.csc.gov.in, www.vayamcsc.com तथा new.sahaj.co.in, ये तीनों ही हैं।
