नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA),नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (National Recruitment Agency) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में – पुरे देश में अलग अलग सरकारी नौकरी के लिए एक परीक्षा का आयोजन होगा | इसके लिए 10th, 12th & Graduate स्तर की नौकरी के पुरे भारत देश में एक परीक्षा होगी |

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी को हाल ही में भारत में आरंभ किया गया है। इस एजेंसी को आरंभ करने की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण जी ने 2020-2021 के बजट को पेश करते समय की थी। परीक्षार्थिओं को अलग-अलग सरकारी नौकरी हेतु अलग-अलग परीक्षाएँ देनी पड़ती हैं, एवं हर परीक्षा का सेंटर अलग-अलग होता है, जिसके वजह से परीक्षार्थिओं को काफी दिक्कतों को झेलना पड़ता है।

परन्तु अब National Recruitment Agency के शुरू हो जाने के पश्चात उन्हें एक ही कॉमन एलिजीबिलिटी टेस्ट (CET) देना होगा, तथा एक ज़िले में एक ही परीक्षा सेंटर रहेगा, अगर परीक्षार्थिओं की संख्या बहुत ही ज़्यादा हो तो एकाधिक परीक्षा सेंटर भी एक ज़िले में बनाए जाएँगे। सारे देश भर में लगभग 1 हज़ार परीक्षा सेंटर खोले जाएँगे। (परीक्षा बनी चुनौती-राष्ट्रीय स्तर की दस परीक्षाओं का आयोजन सितम्बर-अक्टूबर माह में होगा)

फिलहाल देश में नौकरी प्रदान करने हेतु 20 भर्ती एजेंसियाँ हैं, पर नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के शुरू हो जाने से अब केवल एक ही एजेंसी रहेगी। इस एजेंसी को 19 अगस्त 2020 को मंत्रिमंडल की मीटिंग में मंजूरी प्राप्त हो जाने पर आरंभ किया गया है, यह मीटिंग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अध्यक्षता में हुई थी। यह एजेंसी वर्ष में दो बार Commom Eligibility Test को आयोजित करेगी। (पटवारी से शिक्षक तक नौकरी में स्थानीय को प्राथमिकता मिले)

NRA(National Recruitment Agency) Benefits

आरआरबी, आईबीपीएस एवं एसएससी को एजेंसी द्वारा मान्यता मिली है, बाकि एजेंसियों को भी शीघ्र मान्यता प्राप्त हो जाएगी। आप लोगों को आज हम इसी एजेंसी से जुड़े लाभ, इसके उद्देश्य, मुख्य तथ्यों, इत्यादि के बारे में बताएँगे, इसीलिए यह सभी जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए कृपया इस आर्टिकल को आप अंत तक ज़रूर पढ़िएगा।

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी से संबंधित कुछ मुख्य तथ्य:

एजेंसी का नाम

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी

एजेंसी का हेड क्वार्टर कहाँ है

दिल्ली में

एजेंसी को किसके द्वारा शुरू किया गया है

वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण जी के द्वारा

एजेंसी को कब मंजूरी दी गई है

19 अगस्त 2020 को

भाषाएँ 

बारह

किन एजेंसिओं को मान्यता दी गई है

एसएससी (), आईबीपीएस एवं आरआरबी

ऑफिसियल वेबसाइट 

अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के उद्देश्य:

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

  1. परीक्षार्थी इस एजेंसी के तहत बारह क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा देने का अवसर प्रदान करना।

  2. हर ज़िले में एक परीक्षा सेंटर रहेगा, उस ज़िले के जो जो परीक्षार्थी होंगे उन सबको वहीं पर परीक्षा देने का इंतज़ाम करवा देना।

  3. देश भर में लगभग 1000 परीक्षा सेंटर खोलना।

  4. यह एजेंसी के द्वारा वर्ष में दो बार कॉमन एलिजीबिलिटी टेस्ट को आयोजित करना।

  5. परीक्षार्थी को अब बस एक ही परीक्षा देनी पड़ेगी, जिससे उनका वक्त की भी काफी बचत हो सकेगी।

  6. परीक्षा के रिजल्ट पहले के परीक्षाओं की तुलना में जल्दी प्रकाशित किए जाएँगे।

अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी-यूजीसी ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर लिए फैसला

बिहार पुलिस में दरोगा और सार्जेंट की भर्ती विज्ञप्ति जारी हुई-स्नातक पास आवेदन करे

बोर्ड परीक्षा में फैल विधार्थी निराश नहीं हो-घर बैठे 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करे

12वीं पास नौकरी-राजस्थान में स्टेनोग्राफर संशोधित विज्ञप्ति जारी हुई

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के द्वारा दिए जाने वाले लाभ:

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के द्वारा दिए जाने वाले लाभ निम्नलिखित हैं-

  1. नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत परीक्षार्थी को सिर्फ एक ही तरीके की परीक्षा देनी होगी जिसके कारण उन्हें काफी आसानी हो जाएगी परीक्षा देने में।

  2. एक एग्ज़ाम में उत्तीर्ण हो जाने पर ही परीक्षार्थी को नौकरी में भर्ती मिल सकेगी।

  3. एसएससी, आईबीपीएस एवं आरआरबी के जो एग्ज़ाम पैटर्न हैं, वे मर्ज होंगे।

  4. नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत पूरे देश भर के परीक्षार्थी लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

  5. परीक्षा के रिजल्ट पहले की तुलना में जल्दी प्रकाशित किए जाएँगे।

  6. परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थिओं की मेरिट लिस्ट 3 वर्ष तक मान्य रहेगी।

  7. परीक्षा के अंक बेहतर करने हेतु परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।

  8. एजेंसियों की लगभग 6 सौ करोड़ रूपयों की बचत हो सकेगी।

  9. आउटरीच तथा जागरूकता सुविधा देने की योजना हुई है, गाँव एवं दूर दराज़ के जगहों के परीक्षार्थी को ऑनलाइन एग्ज़ाम के सिस्टम से अवगत कराने हेतु।

  10. किसी को यदि किसी प्रकार की जानकारी की आवश्यकता हो तो उसके हेतु एक 24X7 हेल्पलाइन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के द्वारा होने वाली परीक्षाएँ:

फिलहाल नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के द्वारा SSC, भारतीय रेलवे तथा आईबीपीएस की परीक्षाएँ आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक सामान्य पात्रता एग्ज़ाम रहेगी। इस एक परीक्षा के द्वारा ही अब योग्य केंडिडेट को चुना जा सकेगा।

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी से जुड़े मुख्य बिंदु:

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी से जुड़े मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं-

  1. नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी का हेड क्वार्टर दिल्ली में है।

  2. परीक्षार्थी इस एजेंसी के ज़रिए 12 भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे।

  3. यह एजेंसी वर्ष में दो बार कॉमन एलिजीबिलिटी टेस्ट को आयोजित करेगी।

  4. आरआरबी, आईबीपीएस एवं एसएससी को इस एजेंसी के द्वारा मान्यता प्राप्त हुई है।

  5. कॉमन एलिजीबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट 3 वर्ष तक मान्य रहेगा।

  6. हर ज़िले में एक परीक्षा सेंटर रहेगा, उस ज़िले के परीक्षार्थी वहीं परीक्षा देंगे।

  7. देश भर में लगभग 1 हज़ार परीक्षा सेंटर खोले जाएँगे।

  8. इस एजेंसी के द्वारा परीक्षार्थी को उम्र में किसी प्रकार की छूट प्राप्त नहीं होगी।

  9. इस एजेंसी के द्वारा परीक्षार्थी को आवेदन करते वक्त भी फीस में किसी प्रकार की छूट प्राप्त नहीं होगी। वे पहले जितनी फीस देते थे अब भी उन्हें उतनी ही फीस देनी पड़ेगी।

  10. परीक्षा के रिजल्ट पहले के परीक्षाओं की तुलना में जल्दी आएँगे।

  11. 3 वर्ष में इस एजेंसी में लगभग 1517 करोड़ रूपयों का व्यय होगा।

  12. परीक्षार्थी को अब बस 1 ही परीक्षा देनी पड़ेगी, जिससे उनका वक्त भी काफी बच सकेगा।

  13. अलग-अलग के वैकेंसी के भर्ती हेतु, ग्रैजुएट, 12 वीं एवं 10 वीं पास परीक्षार्थिओं हेतु अलग से टेस्ट संचालित होगा।

  14. परीक्षार्थिओं का व्यय भी इस एजेंसी के शुरू होने से कम जाएगा, क्योंकि अब उन्हें एक ही परीक्षा की फीस देनी होगी।

  15. महिलाओं को भी परीक्षा देने हेतु तथा नौकरी हेतु प्रोत्साहना दी जाएगी।

  16. एकाधिक परीक्षाओं के विभिन्न डेट होने की चिंता से भी परीक्षार्थिओं को छुटकारा मिलेगा।

बिना परीक्षा दिए नौकरी का मौका-रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के बारे में पुछे जाने वाले कुछ सामान्य प्रश्न (FAQs):

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत आवेदन की प्रक्रिया अब तक घोषित नहीं हुई है, क्योंकि अभी हाल ही में इस एजेंसी की शुरूआत हुई है। आवेदन करने हेतु अभी आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा।

NRA के माध्यम से कौन-कौन से परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएँगी?

SSC, Railway, IBPS आदि परीक्षाएं होंगी |

Common Eligibility Test-CET का स्कोर कितने साल तक मान्य होगा?

रिजल्ट जारी होने की तारीख से 3 साल तक के लिए मान्य होगा | लेकिन उम्मीदवार चाहे तो स्कोर बढ़ाने के लिए बार-बार परीक्षा दे सकता है|

क्या जाति के आधार पर भी नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत उम्र में कोई छूट नहीं दी जाएगी?

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ी जातियों को नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत उम्र की ऊपरी सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

क्या नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत सभी ग्रुप की परीक्षाएँ आयोजित की जाएँगी?

नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के तहत मुख्यतः ग्रुप बी तथा ग्रुप सी की परीक्षाएँ आयोजित होंगी।

10वीं, 12वीं और स्नातक पास के लिए परीक्षा अलग-अलग होती है, लेकिन CET में क्या व्यवस्था है?

पढाई के आधार पर NRA भी तीन स्तर पर परीक्षा का संचालन करेगा |

राष्ट्रीय भर्ती संस्था के गठन के बाद क्या फायदा होगा?

इससे प्रत्येक जिले में एक परीक्षा केंद्र जरूर बनाया जायेगा, जिससे परीक्षार्थी को जिले के बाहर नहीं जाना पड़ेगा | इसके अलावा बार-बार परीक्षा देने के लिए अलग-अलग बार शुल्क नहीं देना पड़ेगा |

किसी भी तरह की परेशानी या दिक्कत होने पर किस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है?

अभी तक कोई भी आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध नहीं हुई है, पर जल्द ही हो जाएगी।

क्या प्रत्येक जिले में केंद्र बनाया जायेगा?

हाँ जी, सीईटी 1000 केन्द्रो पर होगा | हर जिले में कम से कम एक केंद्र जरूर बनाया जायेगा |

सीईटी से युवाओं को क्या लाभ मिलेगा?

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार युवाओं को कई परीक्षाओं में बैठने के झंझट से मुक्ति मिलेगी और बार-बार फ़ीस नहीं देनी पड़ेगी | इसके अलावा लम्बी यात्रा भी नहीं करनी होगी |

हमें यह उम्मीद है कि आपके लिए आज का हमारा यह आर्टिकल अवश्य ही सहकारी सिद्ध हुआ होगा। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा यह हमें अपने कमेंट के माध्यम से ज़रूर बताइएगा।