राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, घर बैठे कक्षा 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण करे, अभ्यर्थी अपना एक साल बचाये और सुनहरे अवसर लाभ उठाये, आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2020 तक, अधिक जानकारी के लिए विजिट करे-https://education.rajasthan.gov.in/rsos#

बोर्ड परीक्षा में फैल हुए विधार्थियों के लिए सुनहरा अवसर-

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा 10वीं व 12वीं के लिए शुरू की गई प्रवेश प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | जो विधार्थी कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में अनुतीर्ण हो गए है, उनको निराश होने की जरूरत नहीं है | राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल उनके लिए सुनहरा अवसर ले आया है |

RSOS 12th Result

RSOS 10th Result

Rajasthan Open Board 10th & 12th Exam Form

Rajasthan RSOS Admit Card

जिससे वे अपना एक साल खराब होने से बचा सकते है | राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी गई है | प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक अगस्त 2021 से सितम्बर 2021 तक बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन कर सकते है | प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देखे-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी एक सारणी के माध्यम से समझा रही है | जिससे आप प्रवेश प्रक्रिया को आसानी से समझ पाएंगे |RSOS Time Table 2021 

बोर्ड का नाम

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS)

कक्षा का नाम

10वीं व 12वीं

पंजीयन

राज्य के 472 संदर्भ केन्द्रो में से किसी भी केंद्र पर पंजीयन करवायें |

स्ट्रीम 1 में प्रवेश/ पंजीयन की तिथियां

———–

प्रोत्साहन पुरस्कार राशि

10वीं एवं 12वीं में सर्वाधिक अंक (न्यूनतम 60%) प्राप्त करने वाले 2 पुरुष व 2 महिला अभ्यर्थियों को राज्य स्तर पर 21000/- रूपये मय प्रमाण-पत्र एवं जिला स्तर पर सर्वाधिक अंक (न्यूनतम 60%) प्राप्त करने वाले 2 पुरुष व 2 महिला अभ्यर्थियों को 11000/- रूपये मय प्रमाण-पत्र का पुरस्कार दिया जायेगा |

10वीं व 12वीं में प्रवेश के लिए जरुरी पात्रता-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको प्रवेश के लिए जरुरी पात्रता के बारे में विस्तृत जानकारी बता रही है | आप अगर निम्न पात्रता रखते हो तो, आवेदन कर सकते है |

कक्षा 10वीं के लिए

कक्षा 12वीं के लिए

मान्यता प्राप्त विधालय की टी.सी. अथवा जन्म-प्रमाण पत्र के आधार पर पंजीयन |
न्यूनतम आयु 14 वर्ष एवं अधिकतम आयु की सीमा नहीं |

मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक उत्तीर्ण |
न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु की सीमा नहीं |

प्रवेश से संबंधित प्रमुख विशेषताएं-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको प्रवेश प्रक्रिया की प्रमुख विशेषताओं के बारे में अवगत करवा रही है |

  • केंद्र-राज्य सरकार व सभी बोर्डो से मान्यता प्राप्त |

  • अंग्रेजी व गणित विषय की अनिवार्यता नहीं |

  • अन्य ओपन बोर्डो से पंजीयन एवं परीक्षा शुल्क कम |

  • श्रेणी सुधार का विकल्प |

  • एक बार पंजीयन के पश्चात् पांच वर्षों में 9 अवसर उत्तीर्ण होने के लिए |

  • अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डो से अनुतीर्ण अभ्यर्थी को अधिकतम दो उत्तीर्ण विषयो में छूट दी जाती है |

  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति/ विकलांगो/ भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को प्रवेश शुल्क में छूट |

  • जेल सहवासी अभ्यर्थियों के लिए समस्त शुल्क माफ है |

  • कक्षा 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी अगली कक्षा में प्रवेश हेतु मान्य |

  • सत्रांक उत्तीर्णांक में शामिल की सुविधा |

  • माध्यमिक कक्षा में सिंधी, राजस्थानी एवं उच्च माध्यमिक कक्षा में संस्कृत भाषा सम्मिलित |

  • अभ्यर्थियों के लिए संदर्भ केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की सुविधा |

  • अभ्यर्थी अपने निकटतम सन्दर्भ केंद्र पर पंजीयन करा सकते है |

यहाँ से देखे-राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की सम्पूर्ण जानकारी

नोट-राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते है-धन्यवाद