मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 के लिए आवेदन शुरू, बिहार राज्य सरकार द्वारा छात्राओं को सशक्त बनाने के उदेश्य से यह योजना शुरू की है, प्रतिवर्ष 1 करोड़ से अधिक बालिकाओ को योजना का लाभ मिलेगा, अधिक जानकारी के लिए विजिट करे-http://edudbt.bih.nic.in/

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार जी ने राज्य की बालिकाओं को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने हेतु वित्तीय मदद करने के उद्देश्य से शुरू की है।

इस योजना के तहत उन्हें कुल 54 हज़ार 1 सौ रूपयों की मदद जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक की जाएगी राज्य सरकार के द्वारा। योजना के तहत लगभग 1.6 करोड़ बालिकाओं को प्रति वर्ष लाभ की प्राप्ति होगी। जो भी इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं|

Bihar Student Credit Card Yojana Registration & Application Form, Status

 Bihar Scholarship Yojana Registration & Application

OASIS Scholarship 2022 

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट-राज्यों के अनुसार देखे 

वे योजना की ऑफिसियल वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ के ज़रिए आवेदन कर सकेंगे। इस आर्टिकल के ज़रिए आप सभी को आज हम Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के उद्देश्य, लाभ, मुख्य तथ्य, आवेदन की प्रक्रिया, आदि की इंफॉरमेशन प्रदान करेंगे। इसीलिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से जुड़े मुख्य तथ्य:

योजना का नाम

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana)

योजना को किसने शुरू किया 

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार जी ने

विभाग का नाम

महिला कल्याण विभाग

योजना का उद्देश्य

छात्राओं को सशक्त बनाना

योजना के लाभार्थी

बिहार की लड़कियाँ

योजना की कैटेगरी

राज्य सरकार योजनाएँ

योजना के हेतु कितने रूपए आवंटित किए गए हैं

2 हज़ार 2 सौ 21 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं (पहले 8 सौ 40 करोड़ रूपए आवंटित किए गए थे)

योजना के आवेदन की प्रक्रिया

ऑनलाइन मोड द्वारा

योजना की ऑफिसियल वेबसाइट

http://edudbt.bih.nic.in/

योजना के उद्देश्य:

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

  1. बालिकाओं को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने हेतु वित्तीय मदद प्रदान करना।

  2. बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनके भविष्य को बेहतर करना।

  3. लिंग अनुपात को बढ़ाना तथा लड़कियों की मृत्यु के दर में कमी ला पाना।

  4. बालिकाओं को सशक्त बनाना।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana से संबंधित लाभ:

  1. इस योजना के तहत बिहार की बालिकाओं को कुल 54 हज़ार 1 सौ रूपयों की वित्तीय मदद राज्य सरकार के द्वारा जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक की जाएगी।

  2. लगभग 1.6 करोड़ बालिकाओं को हर वर्ष योजना के तहत लाभ की प्राप्ति होगी।

  3. राज्य की उन ही लड़कियों को लाभ की प्राप्ति होगी जो कि विवाहित नहीं होंगी।

  4. इस योजना के ज़रिए बाल विवाह जैसी कुरीति भी कम हो सकेगी।

  5. इस योजना के तहत किसी भी परिवार की केवल 2 लड़कियाँ ही लाभ ले पाएँगी।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली किश्ते एवं अन्य धनराशि का विवरण:

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022

सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली किश्त

 दी जाने वाली किश्ते

लड़की के जन्म के अवसर पर

2 हज़ार रूपए

लड़की का टीका करण होने पर

1 हज़ार रूपए

लड़की के 1 साल के होने के अवसर पर

2 हज़ार रूपए

लड़की के इंटर पास करने पर

10 हज़ार रूपए

लड़की के ग्रैजुएट होने के अवसर पर

25 हज़ार रूपए

सैनीटरी नैपकिन के हेतु

3 सौ रूपए (पहले 150 रूपए थी)

यूनीफ़ॉर्म के हेतु (1 से 2 साल की उम्र में)

6 सौ रूपए

यूनीफ़ॉर्म के लिए (3 से 5 साल की उम्र में)

7 सौ रूपए

यूनीफ़ॉर्म हेतु (6 से 8 साल की उम्र में)

1 हज़ार रूपए

यूनीफ़ॉर्म के हेतु (9 से 12 साल की उम्र में)

1 हज़ार 5 सौ रूपए

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन की पात्रता एवं दस्तावेज:

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत आवेदन की पात्रता यह है-

  1. यह आवश्यक है कि लड़कियाँ बिहार की रहने वाली हों, तभी वे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन की पात्रता रखेंगी।

  2. इस योजना के तहत किसी भी परिवार की सिर्फ 2 लड़कियाँ ही लाभ ले सकेंगी।

योजना के तहत आवेदन हेतु ज़रूरी कागज़ात:

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत आवेदन के लिए ज़रूरी कागज़ात निम्नलिखित हैं-

बिहार राज्य फसल सहायता योजना आवेदन करे

3 महीने का आधा वेतन मिलेगा

जल जीवन हरियाली योजना 2022

(RS 6000) बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना-पात्रता एवं दस्तावेजों की जानकारी देखे

  1. आवेदक की पासपोर्ट साइज़ की तस्वीर

  2. आधार कार्ड

  3. मोबाइल नंबर

  4. इंटर का रिजल्ट

  5. ग्रेजुएशन का रिजल्ट

  6. बैंक अकाउंट का पासबुक

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन के लिए दिशा निर्देश:

  • आवेदन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना ज़रूरी है।

  • लॉगिन करने हेतु यूज़र आईडी एवं पासवर्ड की सहायता लें।

  • एक बालिका केवल एक आवेदन फॉर्म भर सकेंगी।

  • आवेदन हेतु कुछ कागज़ात लगेंगे।

  • अगर आपके कॉलेज का नाम लिस्ट में ना हो तो यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार से संपर्क करें और उनसे नाम को लिस्ट में जोड़ने का आग्रह करें।

  • आवेदन फॉर्म भरने के समय ड्राफ्ट के रूप में सेव किया जा सकेगा।

  • अंतिम सबमिट के पूर्व फॉर्म में भरी हुई जानकारी को एक बार अच्छे से ज़रूर चेक कर लें, क्योंकि उसके बाद कोई चेंज नहीं किया जा सकेगा फॉर्म में।

  • सिर्फ अंतिम सबमिट किए हुए फॉर्म पर ही सरकार विचार करेगी।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया:

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत आवेदन की प्रक्रिया नीचे दी गई है-

  1. बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के ऑफिसियल वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ को विज़िट करें।

  2. वहाँ पर आपको योजना से जुड़ी लिंक दिखेगी, जिसे आप क्लिक करें।

  3. इसके बाद आवेदन फॉर्म को भरने हेतु आवेदन फॉर्म के ऑप्शन को आप क्लिक करें।

  4. फिर एक नया कम्प्यूटर विंडो आएगी, यहाँ पर आप अपने विद्यालय का रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी जन्म तिथि (डेट ऑफ बर्थ) भरें।

  5. इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी हुई सारी इंफॉरमेशन को भरें।

  6. आवेदन फॉर्म को भविष्य हेतु प्रिंट कर के सेफ रख लें।

  7. इस प्रकार आपका योजना के तहत आवेदन पूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) के तहत आवेदन की प्रक्रिया:

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (स्नातक) के तहत आवेदन की प्रक्रिया नीचे दी गई है-

बेरोजगारी भत्ता योजना 2022

Bihar Ration Card New List 2022

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन करे

आत्मनिर्भर भारत अभियान

  1. पहले आप बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के ऑफिसियल वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ को विज़िट करें।

  2. उसके बाद आपके सामने कम्प्यूटर स्क्रीन पर होम पेज आएगा, वहाँ पर आपको योजना से जुड़ी लिंक 1 तथा लिंक 2 दिखेगी, जिसे आप क्लिक करें।

  3. फिर आपके सामने स्क्रीन पर दूसरा पेज आएगा, वहाँ पर आप पंजीकरण करने के लिए “यहाँ क्लिक करें” के विकल्प को क्लिक करें।

  4. उसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर अगला पेज आएगा, जिस पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा।

  5. आवेदन फॉर्म में पूछी हुई सारी इंफॉरमेशन को भरें, जैसे कि- नाम, पिता का नाम, कैटेगरी, इत्यादि।

  6. फिर रजिस्टर बटन को क्लिक करें।

  7. अंत में यूज़र आईडी एवं पासवर्ड की मदद से लॉगिन करने के लिए “यहाँ क्लिक करें” का जो लिंक होगा, उस पर क्लिक कर के लॉगिन करें तथा आगे की विधि पूर्ण करें।

सीएम बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के आवेदन की स्थिति को इस प्रकार चेक करें:

सीएम बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के आवेदन की स्थिति को इस प्रकार चेक करें-

  1. पहले आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के ऑफिसियल वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ को विज़िट करना पड़ेगा।

  2. उसके बाद आपके सामने कम्प्यूटर स्क्रीन पर होम पेज आएगा, वहाँ पर आपको योजना से जुड़ी लिंक 1 अथवा लिंक 2 को क्लिक करना पड़ेगा। 

  3. फिर आपको “विउ ऐप्लीकेशन स्टेटस ऑफ स्टूडेंट्स” विकल्प को क्लिक करना पड़ेगा। 

  4. उसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर अगला पेज आएगा, जिस पर आधार कार्ड अथवा ऐप्लीकेशन नंबर से सर्च कर के और सर्च बटन को क्लिक कर के आप अपनी ऐप्लीकेशन स्टेटस को देख सकेंगे।

हम यह आशा करते हैं कि आज का हमारा आर्टिकल आपके हेतु अवश्य ही लाभदायक सिद्ध होगा। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइएगा।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में पूछे जाने वाले कुछ सामान्य प्रश्नोत्तर (FAQs):

क्या मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत केवल बिहार की लड़कियों को ही लाभ मिलेंगे या फिर किसी दूसरे राज्य के लड़कियाँ भी आवेदन कर सकते हैं?

जी नहीं, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सिर्फ बिहार की लड़कियों को ही लाभ की प्राप्ति होगी, और किसी भी राज्य की लड़कियाँ इस योजना के तहत लाभ नहीं ले सकेंगी।

क्या मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बिहार की लड़कियों को जाति के अनुसार किसी तरह के स्पेशल लाभ मिलेंगे?

जी नहीं, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बिहार की लड़कियों को जाति के अनुसार किसी भी तरह के कोई स्पेशल लाभ नहीं मिलेंगे, जाति के आधार पर किसी के साथ भी कोई भेद-भाव नहीं होगा।

फॉर्म भरते वक्त कोई भी तकनीकी दिक्कत होने पर कहाँ संपर्क किया जा सकेगा?

फॉर्म भरते वक्त किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत होने पर नीचे दी गई हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच संपर्क किया जा सकेगा-
राज कुमार- +91-9534547098
आदर्श अभिषेक- +91-8292825106
कुमार इंद्रजीत- +91-8986294256

एनआईसी के लिए कोई आईपी फोन नंबर उपलब्ध है क्या?

जी हाँ, आईपी फोन नंबर है 23323।