जल जीवन हरियाली योजना 2022 क्या है, जल जीवन हरियाली योजना का लाभ क्या है, बिहार जल जीवन योजना की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया, How to apply for Bihar Jal Jeevan Hariyali Yojana at-https://dbtagriculture.bihar.gov.in/
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस में बिहार जल जीवन योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | जल जीवन हरियाली योजना 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने विभिन्न जल स्त्रोतों को बनवाने के हेतु एवं वृक्ष रोपण हेतु आरम्भ किया है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसी योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।
(RS 6000) बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना-पात्रता एवं दस्तावेजों की जानकारी देख | |
इस योजना के तहत विभिन्न जल स्त्रोतों को जैसे कि तालाब, कुएँ, पोखर, इत्यादि बनवाने एवं वृक्ष रोपण करने के अतिरिक्त सरकार द्वारा पुराने तालाब, कुएँ, पोखर, इत्यादि की मरम्मत भी करवाई जाएगी। किसानों को जल स्त्रोतों को बनवाने के हेतु एवं उनके खेतों की सिंचाई के हेतु 75,500 रूपयों की सब्सिडी प्राप्त होगी, साथ ही बारिश का पानी जमा करने हेतु वाटर हार्वेस्टिंग भी होगी।

इस योजना को शुरू करने का कारण श्री नितीश कुमार जी ने 280 प्रखंडों का असमय सूखे के वजह से प्रभावित होना बताया है। इस योजना के तहत फिलहाल 93,643 जल स्त्रोतों को शामिल किया गया है। लगभग 10,000 जल स्त्रोतों पर कच्चा अतिक्रमण सरकार के द्वारा पाया गया है। 3 वर्ष में 7.5 करोड़ पौधों को लगा कर ग्रीन कवर को 17 प्रतिशत तक पहुँचाने का काम चालू है।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
जल जीवन हरियाली योजना 2022 से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य :
योजना का नाम | जल जीवन हरियाली योजना |
उद्देश्य | बिहार के किसानों को जल स्त्रोतों को बनवाने हेतु तथा उनके खेतों की सिंचाई हेतु 75,500 रूपयों की सब्सिडी देना |
योजना किसके द्वारा आरम्भ की गई है | बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी के द्वारा |
लाभार्थी | बिहार के किसान |
ऑफिसियल वेबसाइट | |
आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
बीते हुए 2 सालों में मनरेगा के ज़रिए लगभग 1 करोड़ पौधों को लगाया गया है। इस योजना के तहत साल 2022 तक की कुल लागत 24,524 करोड़ रूपए तक हो जाएगी। इस योजना के तहत किसान बहुत लाभान्वित होंगे जैसे कि उन्हें सिंचाई करने में आसानी हो सकेगी।
Bihar Corona Sahayata Mobile App Download | |
इस योजना के तहत आवेदन आरम्भ हो चुके हैं, जो लोग इस योजना के तहत लाभ प्राप्ति की इच्छा रखते हैं वे शीघ्र ही योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर विज़िट करें एवं आवेदन कर लें।
योजना के तहत आवेदन हेतु जरुरी दस्तावेज :
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको जल जीवन योजना में जरुरी दस्तावेजों के बारे में जानकारी बताएगी | अगर आपके पास इनमे से कोई भी दस्तावेज नहीं है, तो आप तुरंत बनवा लेवे | अन्यथा आप योजना का लाभ लेने से वंचित रह सकते है |
जल जीवन हरियाली योजना के आवेदन हेतु निम्नलिखित कागज़ात ज़रूरी हैं-
आवेदक की पासपोर्ट साइज़ की फोटो
पहचान पत्र
बैंक के अकाउंट का पासबुक
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
ज़मीन के कागज़ात
जल जीवन हरियाली योजना का उद्देश्य:
जल जीवन हरियाली योजना के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-
भारत एक कृषि प्रधान देश है, पर लोग अपने फायदे के हेतु प्राकृतिक जल स्त्रोतों को नष्ट कर रहे हैं। इन जल स्त्रोतों की रक्षा करने के उद्देश्य से ही जल जीवन हरियाली योजना को आरम्भ किया गया है। किसानों को जल स्त्रोतों को बनवाने के हेतु तथा खेतों की सिंचाई के हेतु 75,500 रूपयों की सब्सिडी प्राप्त होगी, साथ ही बारिश का पानी जमा करने हेतु वाटर हार्वेस्टिंग भी होगी, तथा इस जमा किए हुए पानी से किसान खेतों की सिंचाई कर सकेंगे जिससे फसल और भी अच्छी होगी।
जल जीवन हरियाली योजना के ज़रिए किसानों की आय में भी वृद्धि हो सकेगी।
जल जीवन हरियाली योजना के ज़रिए बिजली की खपत कम हो सकेगी।
इस योजना के ज़रिए नए जल स्त्रोत तैयार हो सकेंगे।
इस योजना के ज़रिए हरियाली बढ़ सकेगी एवं प्राकृतिक संतुलन ठीक हो सकेगा।
जल जीवन हरियाली योजना के प्रमुख लाभ क्या है:
जल जीवन हरियाली योजना के निम्नलिखित लाभ हैं-
जल जीवन हरियाली योजना के लाभ कृषकों को मिलेंगे।
जल जीवन हरियाली योजना के तहत कृषकों को जल स्त्रोतों को बनवाने के हेतु एवं उनके खेतों की सिंचाई के हेतु 75,500 रूपयों की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
इस योजना के तहत बारिश का पानी जमा करने हेतु वाटर हार्वेस्टिंग भी की जाएगी, तथा इस जमा किए हुए पानी से किसान खेतों की सिंचाई भी होगी।
इस योजना के तहत बहुत से पेड़-पौधे लगाए जाएँगे।
जंगल के वुड्स और पत्ते जलाने के वजह से जो प्रदूषण होता है, उसके बारे में कृषकों को जागरूकता प्रदान की जाएगी।
छोटे नदी नालें एवं पहाड़ी जगहों पर इस योजना के तहत चेकडैम बनाए जाएँगे।
इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत सरकार के द्वारा पुराने तालाब, कुएँ, पोखर, इत्यादि की मरम्मत भी करवाई जाएगी।
इस योजना के तहत लगभग 24,524 करोड़ रूपयों तक की कुल लागत साल 2022 तक की होगी।
बिजली की बचत भी हो सकेगी इस योजना के मदद से।
जल जीवन हरियाली योजना के हेतु आवेदन करने के लिए पात्रता:
जल जीवन हरियाली योजना के आवेदन हेतु निम्नलिखित पात्रता आवश्यक हैं–
यह आवश्यक है कि आवेदक बिहार के नागरिक हों, तभी वे जल जीवन हरियाली योजना के तहत आवेदन के लिए पात्रता रखेंगे।
किसानों को जल जीवन हरियाली योजना के तहत सिर्फ 1 एकड़ ज़मीन की सिंचाई हेतु सब्सिडी मिलेगी।
इस योजना के तहत किसानों को 2 श्रेणियों में बाँटा गया है, व्यक्तिगत एवं सामूहिक।
व्यक्तिगत श्रेणी में 1 एकड़ ज़मीन वाले किसान जो ज़मीन की सिंचाई करना चाह रहे हैं, वे आते हैं।
व्यक्तिगत श्रेणी में जो किसान 5 हेक्टेयर से ज़्यादा रकबे एक साथ प्राप्त करना चाह रहे हैं, वे आते हैं। उन्हें जो लागत होगी उसकी पूर्ण सब्सिडी प्राप्त होगी।
जल जीवन हरियाली योजना 2021 के तहत होने वाले काम:
सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार करना।
घरों में वर्षा जल संचयन संरचना निर्मित करना।
सघन वृक्षारोपण।
ज़्यादा पानी वाले नदियों से कम पानी वाले जगहों तक पानी पहुँचाना।
सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना।
पुराने तालाब, कुएँ, पोखर, इत्यादि का जीर्णोद्धार करना।
सार्वजनिक तालाब, कुएँ, पोखर, इत्यादि के किनारे जल संचयन संरचना निर्मित करना।
जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान।
टिपकन सिंचाई, जैविक खेती, वैकल्पिक फसलों, इत्यादि तकनीकों का उपयोग।
सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को अतिक्रमण से मुक्ति देना।
नदी, नालों पर चेकडैम एवं दूसरे जल संचयन संरचनाओं को निर्मित करना।
जल जीवन हरियाली योजना 2022 के तहत आवेदन इस प्रकार करें:
Visit official website
सबसे पहले, आवेदक जल जीवन हरियाली योजना की जो ऑफिसियल वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ है, उसको विज़िट करें।
Home page
फिर आवेदक के सामने होम पेज स्क्रीन पर आएगा।
Click on the Yojana link
होम पेज पर आवेदक जल जीवन हरियाली योजना के विकल्प के नीचे आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करें।
Enter detail
फिर आवेदक के सामने दूसरा पेज स्क्रीन पर आएगा, जिस पर वे किसान समूह अथवा स्वयं किसान पर सही का चिन्ह लगा दें एवं अपने रजिस्ट्रेशन नंबर पर क्लिक करें।
Apply online form
इसके बाद आवेदक के सामने आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर आएगा, जिसमे पूछी गई सारी जानकारी वे भरें जैसे कि नाम, पिता का नाम, पंचायत, इत्यादि।
Mobile OTP
फिर आवेदक ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें।
Enter Mobile OTP
इसके बाद आवेदक के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे फॉर्म में बताई गई जगह पर उन्हें भरना पड़ेगा।
Click on the submit button
अंत में आवेदक सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Complete form
इस प्रकार उनका आवेदन पूर्ण होगा।
जल जीवन हरियाली योजना 2022 के तहत इस प्रकार आवेदन की स्थिति जाने एवं आवेदन फॉर्म को प्रिंट करें:
जल जीवन हरियाली योजना के तहत आवेदन की स्थिति जानने एवं आवेदन फॉर्म को प्रिंट करने की निम्नलिखित प्रक्रिया है–
सबसे पहले आवेदक जल जीवन हरियाली योजना की जो ऑफिसियल वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ है, उसको विज़िट करें।
फिर आवेदक के सामने होम पेज स्क्रीन पर आएगा।
होम पेज पर आवेदक आवेदन की स्थिति/ प्रिंट के सेक्शन में जल जीवन हरियाली प्रिंट के विकल्प पर क्लिक करें।
फिर आवेदक के सामने दूसरा पेज स्क्रीन पर आएगा, जिस पर वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को भरें, ‘किसान समूह अथवा स्वयं किसान’ को चुनें एवं ‘सर्च’ बटन पर क्लिक करें।
फिर आवेदक के सामने स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति आएगी, जिसके पश्चात वे प्रिंट कर सकेंगे कोई भी प्रिंटर के द्वारा।
हम यह उम्मीद करते हैं कि आपको आज का हमारा यह आर्टिकल ज़रूर पसंद आया होगा। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा यह आप हमें अपने बहुमूल्य कमेंट के माध्यम से ज़रूर बताइएगा।
योजना के बारे में पूछे जाने वाले कुछ सामान्य प्रश्न और उनके उत्तर (FAQs):
जल जीवन हरियाली योजना क्या है?
जल जीवन हरियाली योजना जल संक्षरण तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने हेतु शुरू की गई एक योजना है।
क्या जल जीवन हरियाली योजना के तहत आवेदन करने हेतु गरीब होना ज़रूरी है?
नहीं, जल जीवन हरियाली योजना के तहत आवेदन हेतु आपको गरीब होने की अबस्यकता नहीं हैं, कोई भी व्यक्ति इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे जो इस योजना के पात्रता रखते हो।
जल जीवन हरियाली योजना के लिए आवेदन करते समय अगर कोई दिक्कत आये तो क्या करें?
सबसे पहले आप अपने इंटरनेट कनेक्शन ठीक से चेक कीजिये, फिर पेज को रीलोड कीजिये, फिर भी अगर दिक्कत आ रही हे तो तुरंत आधिकारिक हेल्प नंबर 0612-223355 पर संपर्क करें।
क्या इस योजना के मदद से अनुसूचित जाती या अनुसूचित जनजाति के लोगों को ज़्यादा सुबिधाय दी जाएँगी?
जी नहीं, सभी जाती के लोगों को बराबरी का सुबिधाय मिलेगी, किसीको काम या ज़्यादा सुबिधाय नहीं दी जायगी।
