अगर आपके बैंक खाते में पैसा खत्म हो गया हो तो, भी आपको पैसा मिलेगा, Lockdown (लॉकडाउन) में आपके Account में पैसा नहीं रहा हो तो, आप यह तरीका अपना सकते है, अगर आपको कैश की समस्या आ रही हो तो, आप ऐसे इंतजाम करे |

बैंक अकाउंट में कैश कि समस्या आ रही हो तो, आप यह तरीका अपना सकते है-

नमस्कार दोस्तों-आज हमारी टीम आपको इस पेज में यह बताएगी-कि अगर आपके बैंक Account में पैसा खत्म हो गया हो, तो आप किस तरह से बैंक से पैसा ले सकते है | इसके बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी | इसके आप पेज को अंत तक जरूर पढ़े |

Bihar Corona Sahayata Mobile App

Jharkhand Mukhymantri Vishesh Sahayata Yojana

Bank Loan EMI News

Rajasthan Modified Lockdown

विश्व के लगभग सभी देश Corona Virus (कोरोना महामारी) की मार झेल रहे है | ऐसे में भारत में भी 03 मई 2020 तक Lockdown (लॉकडाउन) लगा हुआ है | अब देखना यह है, कि Lockdown (लॉकडाउन) 04 मई को खुलता है या नहीं | इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है | अगर अगर कुछ दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या में गिरावट आएगी, तो Lockdown (लॉकडाउन) हट सकता है |

Lockdown (लॉकडाउन) की वजह से सब लोग अपने अपने घरो में है | लेकिन घर का खर्चा चलाने के लिए तो पैसो की जरूरत पड़ती है | इसलिए अगर आपके बैंक खाते में पैसा खत्म हो गया हो तो, आप अपने रिश्तेदार के पास भी नहीं जा सकते है | इस स्थति में आप अपनी बैंक से पैसा कैसे ले सकते है| इसके बारे में आपको बताया जायेगा |

Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

आपके बैंक खाते में पैसा नहीं रहा हो तो, आप बैंक से पैसा ले सकते है-

दोस्तों Lockdown (लॉकडाउन) की वजह से जिन लोगो के पास अपने बचत खाते में कुछ पैसा था, वो भी खत्म हो गया है | अब इस स्थति में आप दोस्त और रिश्तेदारों के पास भी नहीं जा सकते हो | अगर आपके साथ यह समस्या आ रही है, तो आप बैंक की ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी को काम में ले सकते हो | क्या होती है ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी और आप किस प्रकार से इसका प्रयोग कर सकते हो, इसके बारे भी आपको बताया जायेगा |

क्या होती है ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी और इसका प्रयोग आप किस प्रकार से कर सकते है-

देश की सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंको के द्वारा अपने ग्राहकों को ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी की सुविधा दी जाती है | अधिकतर बैंको के द्वारा यह सुविधा Current Account, Salary Account और Fixed Deposite (FD) के ऊपर दी जाती है | अगर आपके पास इनमे से कोई भी अकाउंट है, तो आप ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का फायदा ले सकते है |

ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का फायदा किसको मिलता है-

बैंको के द्वारा ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी की सुविधा ग्राहक के Account की History के आधार पर दी जाती है | इसमें आपके Account की Value देखी जाती है और साथ यह भी देखा जाता है, कि आपके द्वारा लिए गए Credit Card का व्यवहार किस प्रकार का है| अगर आपके द्वारा लिए गए क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा नहीं करवाया गया हो, तो आपको ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का फायदा मिलने के कम Chance बनते है |

आप कितना पैसा ले सकते है-

अगर आप ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी की सुविधा लेना चाहते है, तो यह आपके Account और क्रेडिट कार्ड के स्कोर पर निर्भर करता है | या फिर अगर अपने बैंक में कोई एफडी करवा रखी हो | इसके अलावा आप अपने सैलरी अकाउंट पर पैसा ले रहे है, तो यह देखा जाता है, कि आपके खाते में कितना पैसा आ रहा है |

यानि आप ऐसे समझ सकते है, कि ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी की सुविधा आपके Account में आने वाले पैसे के आधार पर ही मिल सकती है | उसी के आधार पर यह निर्धारति किया जाता है, कि आपको ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के द्वारा कितना पैसा मिल सकता है |

ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के क्या फायदे है-

एक प्रकार से देखा जाये तो, ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी की सुविधा का लाभ लेना अन्य लोन की अपेक्षा ज्यादा फायदेमंद होता है | क्योंकि आप अगर पर्सनल लोन या अन्य प्रकार का कोई लोन लेते है, तो उसपर आपको ज्यादा ब्याज देना पड़ता है |

Lockdown 2.0 Guidelines

COVID 19 Lockdown E-Pass

Delhi Lockdown E-Pass

Hanta Virus

बल्कि ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी पर आप जितना पैसा लेते है, उसके आधार पर ही ब्याज देना पड़ता है | और इस पर आपको ब्याज की दर भी कम देनी पड़ती है | इसलिए ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का प्रयोग करना ज्यादा फायदेमंद रहता है |

नोट-दोस्तों अगर आपको हमारी टीम द्वारा दी गई सूचना अच्छी लगी हो तो, आप इस सूचना को सोशल मीडिया पर भी शेयर करे-धन्यवाद