Railway Offline Ticket Booking (CSC, Post Office)- आज से आप रेलवे की ऑफलाइन टिकट पोस्ट ऑफिस, सीएससी, और यात्री सुविधा केंद्र से भी ले सकते हैं |
Lockdown में पहली बार भारतीय रेलवे 1 जून 2020 से करीब 200 नॉन एसी ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है इन ट्रेनों के लिए पहले ऑनलाइन टिकट की बुकिंग व्यवस्था रखी गई थी | ट्रेन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा 22 मई से शुरू हो चुकी है | पर पहले 6 घंटे में करीब 5,50,000 Online टिकट बुक किए जा चुके हैं | ऑनलाइन में बढ़ती डिमांड को देखते हुए भारतीय रेलवे अब ऑफलाइन टिकट बुक करने की सुविधा भी चालू कर रहा है |
200 Non-AC Trains Offline Ticket Booking at Post Office & CSC
ताकि आम लोगों को भी अपने गंतव्य की टिकट बुक करने का मौका मिले जो ऑनलाइन नहीं कर सकते या उनके पास ऑनलाइन करने की सुविधा नहीं है | इस स्थिति में भारतीय रेलवे करीब 1,70,000 CSC Counter शुरू कर रहा है |
Railway ऑफलाइन टिकट बुकिंग की सुविध शुरू
CSC का मतलब होता है कॉमन सर्विस सेंटर | इन काउंटर पर आप अपना टिकट बुक कर सकते हैं | ऑफलाइन बुकिंग शुरू करने का एक कारण यह भी है कि ऑनलाइन बुकिंग की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई | जिस कारण रेलवे की वेबसाइट धीमी हो गई या कई बार चल नहीं पाई |तो जिससे काफी लोगों को ऑनलाइन टिकट बुक करने में दिक्कत हुई |
भारतीय रेलवे के अनुसार पहले सप्ताह की लगभग सभी ट्रेनें बुक हो चुकी हैं | जैसा कि आप जानते हैं कि रेलवे ने सबसे पहले श्रमिक ट्रेन
शुरू की थी | जिसमें श्रमिकों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की गई थी | तो इसके लिए उनको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होता था | और बाद में प्रशासन उनको अनुमति देता था उन ट्रेन में जाने के लिए |
उसके बाद भारतीय रेलवे ने कुछ ऐसी ट्रेनों को चलाने की व्यवस्था की थी | पर उनका किराया नॉन एसी ट्रेन के बराबर ही था |
भारतीय रेलवे जल्दी ही इसके लिए गाइडलाइन जारी कर देगा कि किस तरह से आप टिकट बुक करवा सकते हैं? क्या क्या प्रोटोकॉल रहेंगे बुक करवाते समय पर? और क्या-क्या सावधानी आपको रखनी पड़ेगी? और आपके पास की सीएससी की लिस्ट |
ऑफलाइन Train टिकट बुकिंग के लिए जरूरी बातें
फिर भी आप कोरोना वायरस और लॉक डाउन 4.0 मैं टिकट बुक कराते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें
अगर आपको जरूरी काम से किसी दूसरे शहर जाना है या अपने गांव जाना है तो ही इस समय ट्रेन में सफर करें |
आरोग्य सेतु जरूर डाउनलोड करें और हमेशा आरोग्य सेतु एप को एक्टिवेट रखें |
ट्रेन में सफर करते समय मास्क लगाए रखें और अपने हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज जरूर करते रहे |
टिकट काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें |
जरूरी हो तभी टिकट की बुक करवाएं | किसी कमीशन या लालच में आकर दूसरों के लिए टिकट नहीं बुक करवाएं |
