Kota University Admission Process 2022-2023, 6 जुलाई 2022 से शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, कोटा यूनिवर्सिटी की Official Website से कर सकते हैं आवेदन, कोटा यूनिवर्सिटी के द्वारा Merit List के आधार पर किया जाएगा दाखिला I

हम सभी जानते ही हैं कि कोटा Education Hub बन चुका है l कोटा में राजस्थान से ही नहीं बल्कि दूसरे राज्य के अभ्यर्थी भी पढ़ाई करने के लिए आते हैं l हर वर्ष कोटा विश्वविद्यालय के द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है l जो भी इच्छुक Candidates हैं, वह Kota University द्वारा निर्धारित की गई आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करके Kota University में दाखिला ले सकते हैं l

हाल ही में कोटा विश्वविद्यालय के द्वारा शैक्षणिक स्तर 2022-23 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम में Admission हेतु Online Application Process शुरू कर दी है l जो भी उम्मीदवार सत्र 2022-23 के लिए कोटा विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं, वह आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं l

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको यह जानकारी देने वाले हैं कि शैक्षणिक स्तर 2022-23 के लिए Kota University के विभिन्न Course में दाखिला हेतु आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि क्या है और कोटा यूनिवर्सिटी के द्वारा किन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है l

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

Kota University Admission Process 2022-2023

Kota University Admission 2022-2023 Course Details

कोटा विश्वविद्यालय के द्वारा बी फार्मेसी, बी.एस.सी के अलावा विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है l चलिए जान लेते हैं, इच्छुक छात्र किन पाठ्यक्रम में दाखिला हेतु Kota University Admission Process 2022-2023 में भाग ले सकते हैं l

  • बी फार्मेसी

  • बी.एस.सी(ऑनर्स) भौतिक विज्ञान

  • बी.एस.सी(Pass Course), गणित समूह, जीव विज्ञान समूह

  • एम.एस.सी वनस्पति शास्त्र, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान

  • Master Of Computer Application(MCA)

  • M.TECH(सोलर एनर्जी)

  • MASTER OF PHYSCIAL EDUCATION 

  • इंटीग्रेटेड एम.सी.ए

  • योग एवं प्राकृतिक विज्ञान में पीजी डिप्लोमा

  • एम.ए/एम.एस.सी गणित, भूगोल

  • M.com बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, लेखा एवं वित्त

  • टूरिस्ट गाइड प्रमाण पत्र

  • मास्टर ऑफ सोशियल वर्क

  • Master Of Business Administrations

  • इंटरनेशनल बिजनेस

  • हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन

  • M.a लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, ड्राइंग एंड पेंटिंग एवं हेरिटेज, टूरिज्म, आर्कियोलॉजी

Educational Qualification for KOTA University Admission 2022-2023

जो भी छात्र कोटा विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहता है, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि कोटा यूनिवर्सिटी के द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रम के आधार पर विभिन्न Education Eligibility निर्धारित की गई है l आप जिस भी कोर्स को करना चाहते हैं उसके लिए आपके पास कोटा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी जरूरी है l

REET Admit Card 2022

Rajasthan Pharmacy Council प्रक्रिया में हुआ बहुत बड़ा बदलाव

NEET Exam 2022 परीक्षा केंद्र पर जाने से यह नियम जरूर जान लेवें

Today Paytm Share Price

अपने कोर्स के लिए Educational Eligibily के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप Kota University की ऑफिशल वेबसाइट का विजिट करें l वहां से आपको कोटा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित की गई हर पाठ्यक्रम के लिए शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी विस्तार से मिल जाएगी l

Application Date for kota University Admission 2022-2023

कोटा यूनिवर्सिटी के द्वारा शैक्षणिक स्तर 2022-2023 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जुलाई 2022 से शुरू की जा चुकी है l इच्छुक छात्र को आवेदन करने के लिए 28 जुलाई 2022 तक का समय ही दिया गया है l

  • आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप Kota University Official website का विजिट भी कर सकते हैं l Kota University First Provisional Merit List 2 अगस्त 2022 को जारी की जाएगी l

  • इसके अलावा जो भी छात्र मेरिट के आधार पर चुने जाएंगे, उन्हें 3 अगस्त से 6 अगस्त 2022 तक अपनी आवेदन फीस जमा करवानी होगी l

  • कोटा यूनिवर्सिटी के द्वारा सभी कक्षाएं 8 अगस्त 2022 से शुरू की जाएगी l अधिक जानकारी के लिए कोटा यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें l

How To Apply For Kota University Admission 2022-2023

  • जो भी छात्र कोटा विश्वविद्यालय से पढ़ाई करना चाहते हैं, वह कोटा यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l सबसे पहले Kota University की Official Website-https://admission.uok.ac.in/ पर जाएं l

  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद कोटा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा l इसमें आपको Kota University Admission के नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा, इस विकल्प पर आपको क्लिक कर देना है l

  • जिस भी Course में आप एडमिशन लेना चाहते हैं, उसी के लिए ही आपको आवेदन करना होगा l

  • अपने आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरना होगा और सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन फॉर्म के साथ ही अपलोड कर देना होगा l

  • कोटा यूनिवर्सिटी के द्वारा निर्धारित किया गया, आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा l

  • उसके बाद आपको अपना Kota University Admission Form 2022-2023 सबमिट कर देना होगा l

  • इस प्रकार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी l आपको अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकलवा कर रख लेना है, क्योंकि काउंसलिंग की प्रक्रिया के दौरान आपको रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता पड़ेगी l