Rajasthan Pharmacy Council प्रक्रिया में हुआ बहुत बड़ा बदलाव, राजस्थान में Pharmacy Council की प्रक्रिया अब Online होगी, Rajasthan Pharmacy Council की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू होने से 6 माह का काम केवल 10 दिन में पूरा हो जायेगा |
भारत सरकार के द्वारा पूरे देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है l डिजिटलीकरण के जरिए जिस काम को करने के लिए पहले महीनों लग जाते थे, अब उस काम को कुछ ही घंटों में कर लिया जाता है l डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए ही राजस्थान सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है l जो भी छात्र राजस्थान से Rajasthan Pharmacy की डिग्री या फिर कोर्स कर रहे है, उनके लिए एक अच्छी खबर है l
हाल ही में ही Rajasthan Pharmacy Council के जरिए एक नया कदम उठाया गया है, जिससे फॉर्मेसी कर रहे छात्रों को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा l यदि आप भी फॉर्मेसी कोर्स या फिर डिग्री कर रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है l चलिए जान लेते हैं कि राजस्थान सरकार के द्वारा हाल ही में ही ऐसा कौन सा कदम उठाया गया है, जिसके कारण स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा l

Rajasthan Pharmacy Council होगी अब ऑनलाइन
हाल ही में ही Rajasthan Pharmacy Council के अध्यक्ष डॉ ईश मुंजाल के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि राज्य सरकार के दिशा निर्देश अनुसार राजस्थान फार्मेसी काउंसिल की प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है l जिसके कारण अब Registration Process और काउंसिल की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी l
NEET Exam 2022 परीक्षा केंद्र पर जाने से यह नियम जरूर जान लेवें
कनिष्ठ न्यायिक सहायक भर्ती 2020 हुई निरस्त
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले फार्मेसी में Diploma और डिग्री कर रहे छात्रों को रजिस्ट्रेशन और काउंसिल करवाने के लिए काफी चक्कर काटने पड़ते थे l जिसके कारण समय काफी बर्बाद होता था और यह प्रक्रिया काफी लंबी भी चलती थी l
लेकिन सरकार के द्वारा अब काउंसिल की प्रक्रिया को Digital करने का फैसला लिया गया है, जिससे छात्रों का समय बचेगा और प्रक्रिया भी बहुत जल्दी पूरी होगी l
Scrutiny के बाद जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया I
Rajasthan Pharmacy Council के अध्यक्ष डॉ ईश मुंजाल का कहना है कि रजिस्ट्रेशन करवाने वाले छात्रों को अब चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे l छात्रों की बिना उपस्थिति के 7 से 10 दिनों में Security के बाद Online Registration कर दिया जाएगा l
इसके अलावा डिजिटल पहचान पत्र और प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन घर बैठे छात्रों को मिल जाएगा l जानकारी के मुताबिक यह सुविधा राज्य के युवाओं के साथ-साथ दूसरे राज्य के विद्यार्थियों को भी मिलेगी l
ऑनलाइन प्रक्रिया होने से 6 माह का काम होगा 10 दिन में खत्म
जानकारी के मुताबिक काउंसिल की प्रक्रिया Paper Less होने से 6 माह का काम सिर्फ 10 दिन में ही पूरा कर लिया जाएगा l इसके अलावा काउंसिल की ओर से मिलने वाले प्रमाण पत्र में भी अब कॉलेज का नाम दर्ज होगा l चलिए जान लेते हैं राजस्थान फार्मेसी काउंसिल से संबंधित अन्य जानकारी क्या है l
ऐसे विद्यार्थी जो New Registration करवाएंगे, उन्हें डिजिटल पहचान पत्र मिलेगा और यह पहचान पत्र 5 वर्षों के लिए Valid होगा l जानकारी के मुताबिक अगस्त माह से घर बैठे ही विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र मिलने लगेगा l
जैसे ही विद्यार्थी के द्वारा आवेदन किया जाएगा, आवेदन के 24 घंटे के भीतर ही राज्य की फार्मेसी कॉलेज के पास मैसेज पहुंच जाएगा l
ऐसे विद्यार्थी जो पहले से ही Registered है, उनके लिए पहचान पत्र लेना अनिवार्य नहीं है l
फार्मेसी में Diploma और डिग्री कर रहे राज्य के विद्यार्थियों को तो इस सुविधा का लाभ मिलेगा ही मिलेगा l इसके अलावा अन्य राज्य से डिप्लोमा और डिग्री करने वाले छात्रों का Collage Verification सत्यापन पत्र अपलोड करना होगा l
यदि किसी विद्यार्थी के द्वारा आवेदन किया जाता है और आवेदन के दौरान कुछ गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का मौका दिया जाएगा l विद्यार्थियों को दोबारा Document Upload करने की सूचना रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मिल जाएगी l
