NEET Exam 2022 परीक्षा केंद्र पर जाने से यह नियम जरूर जान लेवें, आप अगर 17 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में बैठने वाले हो तो यह नियम अवश्य देखे, अगर आप NEET 2022 के नियमों की पालना नहीं करते हो तो परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा,

काफी लंबे समय से उम्मीदवारों के द्वारा बहुचर्चित परीक्षा NEET Exam 2022 को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा Neet की परीक्षा तिथि को आगे नहीं बढ़ाया गया l National Testing Agency के द्वारा पहले से निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के आधार पर ही 17 जुलाई 2022 को नीट परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाएगा l

जो भी उम्मीदवार NEET EXAM 2022 में शामिल होने वाले हैं, अपना प्रवेश पत्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की Official Website से डाउनलोड कर सकते हैं l जानकारी के मुताबिक इस बार 18 लाख से भी अधिक उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है l अब देखना यह होगा कि NEET Exam में कितने उम्मीदवार शामिल होते हैं l

NEET 2022 Exam Center Guidelines

National Testing Agency के द्वारा मंगलवार को NEET Exam के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं l नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी निर्धारित किए गए हैं l यदि आप भी NEET परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले हैं, तो आपको विभाग के द्वारा निर्धारित किए गए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा l नहीं तो आपको परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी l चलिए जान लेते हैं परीक्षा में शामिल होने से संबंधित महत्वपूर्ण नियम क्या है l

Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

NTA ने NEET UG परीक्षा के Admit Card

NTA ने जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

विदेशों में बिना NEET परीक्षा के ही MBBS Course में दाखिला

RAC DRDO Scientist & Engineer Recruitment 2022

NEET Exam 2022 देने से पहले जान ले यह जरूरी बातें

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा परीक्षा में प्रवेश से संबंधित कुछ नियम बनाए गए हैं l यदि कोई भी उम्मीदवार विभाग द्वारा निर्धारित किए गए नियमों में से किसी भी नियम का पालन नहीं करेगा, तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी l चलिए इन नियमों पर नजर डाल लेते हैं l

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि छात्रों को निर्धारित रिपोर्टिंग टाइमिंग पर ही Exam Centre पर उपस्थिति दर्ज करवानी होगी l

  • इसके अलावा परीक्षार्थियों के लिए Dress Code भी निर्धारित किया गया है l बोर्ड के द्वारा जूते व मोटे सोल के फुटवियर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है l

  • केंद्र एवं राज्य की कई बड़ी परीक्षाएं ऐसी हैं, जिनमें ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए वा फुटवियर में कुछ इंस्ट्रूमेंट लगाकर नकल के मामले सामने आए हैं l जिस कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा यह फैसला लिया गया है l

  • इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर NEET Admit Card के बिना किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा l

  • NEET Admit Card के साथ उम्मीदवारों को अपनी वैलिड आईडी भी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा l

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि ID सिर्फ Original ही मान्य होगी, इसलिए कोई भी छात्र NEET Exam Centre पर मोबाइल फोन में डाउनलोड की गई आईडी ना ले जाए l

  • NEET EXAM 2022 में शामिल होने वाले हर छात्र की मॉनिटरिंग की जाएगी l सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं l

  • इसी के साथ जेमर्स का उपयोग भी किया गया है l NEET परीक्षा 2022 में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी I

  • इसके अलावा उम्मीदवारों को Metal Detector की सहायता से भी जांचा जाएगा l यदि किसी छात्र के पास अवांछित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या कोई अन्य वस्तु पाई जाती है, तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी l

  • हम सभी जानते हैं कि कोविड-19 किस प्रकार से देश-दुनिया को प्रभावित किया था l इसी कारण नीट एग्जामिनेशन सेंटर पर N 95 मस्क सभी उम्मीदवारों को दिया जाएगा I

  • घर से सेंटर पर ले जाने वाले मास्क को परीक्षा हॉल से बाहर ही रखवा लिया जाएगा I

  • परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद अपनी सभी जानकारी Hand Return में देनी होगी और Exam Centre पर पानी की बोतल और Hand Sanitizer और अपने जरूरी सभी दस्तावेज लेकर जाना होगा l

  • विभाग के द्वारा यह स्पष्ट किया जा चुका है कि NEET Exam समाप्त होने के बाद छात्र को अपनी OMR Sheet और ओएमआर शीट की कॉपी को इनविजीलेटर को देनी होगी l

  • बाकी विभाग के द्वारा जारी किए गए पूरे दिशानिर्देश पढ़ने के लिए आप Official Website का विजिट भी कर सकते हैं l

Click here-NEET Official website link