राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़े, परिवार के राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े, राशन कार्ड के नाम जोड़ने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए, राशन कार्ड सदस्य का नाम ऑनलाइन कैसे जोड़े, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए कौनसी वेबसाइट है
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राशन कार्ड ऑनलाइन नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | आज हम आप लोगों को इस आर्टिकल के द्वारा राशन कार्ड में नया सदस्य का नाम ऑनलाइन कैसे जोड़े इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं|
क्योंकि जैसा की हमें पता है कि राशन कार्ड एक बहुत ही ज़रूरी कागज़ात है हमारे लिए तथा इसमें परिवार के नाम ज़रूर होने चाहिए, पर कई बार लोगों को नए सदस्यों का नाम जोड़ने में दिक्कत हो जाती है। किसी भी प्रकार की सरकारी सेवा का यदि कोई लाभ लेना चाहें तो उनका नाम राशन कार्ड की लिस्ट में रहना आवश्यक होता है।
AP Ration Card Status 2020 |
आप राशन कार्ड में नाम जोड़ अथवा हटा सकें इसके लिए राज्य सरकारों ने तरह – तरह की ऑनलाइन सुविधाएँ दी हैं। यह एक बहुत ही ज़रूरी कानूनी कागज़ात है जो कि भारत सरकार अपने नागरिकों को प्रदान करती है। पूरे देश भर में भारत सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लागू किया है।

राशन कार्ड कई प्रकार की ज़रूरी भूमिका का निर्वाह करता है। यदि आपके परिवार में कोई नया सदस्य आये या फिर शादी के बाद आपके घर पे कोई बहु आये तो उन सदस्य का नाम आपको राशन कार्ड में दर्ज करवाना ही होगा। क्युकी इसके कारण आपको इस सरकारी योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा। निचे और भी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है, तो पूरा आर्टिकल को ध्यान से परे अन्यथा किसी जरूरी जानकारी को आप नज़रअंदाज़ कर सकते हैं।
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने के लाभ:
आर्थिक रूप से जो लोग कमज़ोर हैं उनको चावल, मिट्टी के तेल, और गेहूँ जैसे ज़रूरी चीज़ों से प्राप्त कराने में सार्वजनिक वितरण प्रणाली मदद करता है।
इस प्रणाली के माध्यम से जो भी गरीब भारतीओं परिवार हैं उनके ज़रूरतों को पूरा किया जायगा।
जिनके पास राशन कार्ड मौजूद हो वे सरकार के द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी योजनाओं तथा दूसरी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
जिनके पास राशन कार्ड मौजूद हो उनके बच्चे सरकार के द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति का भी लाभ उठा सकेंगे।
इसके लिए जो ज़रूरी कागज़ात हैं वह लचीले हैं तथा नागरिक की स्थिति की विस्तारपूर्ण श्रंखला आयोजित करता है अर्थात इसे आसानी से पाया जा सकते हैं। यह क़ानूनन मान्यता प्राप्त किए हुए आवास के पते तथा पहचान के प्रमाण कागज़ात में से एक हैं।
राशन कार्ड के हेतु पात्रता:
जो भी देश का नागरिक हो तथा इससे पहले राशन कार्ड में उनका नाम न हो।
वह घर का मुखिया या फिर उनका प्रतिनिधि होना चाहिए।
घर के सब लोगों का पहचान का प्रमाण पत्र देना भी आवश्यक है।
ऐसे सभी लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राशन कार्ड बनवाने का शुल्क :
Telangana Ration Card List | |
Haryana Khaki Ration Card |
राशन कार्ड बनवाने का शुल्क सब राज्य में अलग – अलग है, कहीं 3 रूपए है, कहीं 45 रूपए है तो कहीं 100 रूपए तक भी है।
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने की ऑनलाइन प्रक्रिया:
पहले अपने राज्य की खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की जो ऑफिसियल @fcs.gov.in वेबसाइट है, उहां पर आपको जाना होगा।
“नए सदस्यों के नाम जोड़े” की लिंक जो कि राशन कार्ड अनुभाग में है उस पर आपको क्लिक करना होगा तब आवेदन पत्र खुल जाएगा।
आपकी जो मौजूदा राशन कार्ड है उसका स्कैन तथा जो नया सदस्य है उसके पहचान के कागज़ात के साथ – ही – साथ प्रासंगिक कागज़ात को भी अपलोड करना होगा तथा जो भी विवरण हों उन सबको पूरा भरना होगा।
इसके बाद आवेदन को जमा करना होगा तथा रसीद को प्रिंट निकलना होगा जिसमे पावती संख्या दिया हुआ होगा।
इसके बाद आपका राशन कार्ड सत्यापित होगा तथा आपका राशन कार्ड 2 – 3 हफ्तों में आपके बताए हुए जगह पर पहुँच जाएगा।
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने की ऑफलाइन प्रक्रिया:
पहले आपको खाद्य आपूर्ति केंद्र जाना पड़ेगा।
ज़रूरी कागज़ात लेकर जाना होगा आपको ताकि फॉर्म लेते समय कोई समस्या न हो और सारा जानकारी को आप आसानी से भर सके।
इसके बाद सब कागजातों को तथा फॉर्म को विभाग में जमा करना होगा।
इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करना पड़ेगा।
फॉर्म को जमा करने के पश्चात जो अधिकारी होंगे वे आपको एक पावती प्रदान करेंगे। आप इससे ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं, इसीलिए आपको उसे बहुत संभाल कर रखना होगा।
जो अधिकारी होंगे वे आपके फॉर्म को जांचेंगे, फिर कागज़ात के सत्यापन के पश्चात लगभग 2 सप्ताह में राशन कार्ड आपको प्राप्त हो जाएगा।
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने के हेतु ज़रूरी कागज़ात:
नवजात बच्चे का नाम जोड़ने के हेतु ज़रूरी कागज़ात
माता – पिता के आई डी प्रूफ
मूल राशन कार्ड
बच्चे के जन्म के प्रमाण पत्र की प्रमाण पत्र
पत्नी अथवा नई वधू का नाम जोड़ने के लिए ज़रूरी कागज़ात
विवाह के प्रमाण पत्र
पति का मूल राशन कार्ड
वधू का नाम छूटने का प्रमाण पत्र (माता – पिता के राशन कार्ड से)
राशन कार्ड किन –किन जगहों पर कागज़ात के तरह इस्तेमाल किए जा सकते हैं:
राशन के दुकान से खाने की चीज़ें खरीदते वक्त
LPG का कनेक्शन लेते वक्त
मोबाइल का सिम खरीदते वक्त
स्कूल – कॉलेज तथा कोर्ट – कचहरी में
पासपोर्ट के लिए आवेदन करते वक्त
मतदान कार्ड बनवाते वक्त
लाइफ इनश्योरेंस निकालते वक्त
बैंक में खाता खुलवाने के वक्त
ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने के वक्त
इसके अलावा इस कार्ड को दूसरे सरकारी कागज़ात के तरह से भी प्रयोग कर सकते हैं
राशन कार्ड के प्रकार:
राशन कार्ड निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं –
BPL Ration Card – यह कार्ड जो भी परिवार गरीबी रेखा से नीचे होते हैं उन्हे मिलता है। इसके द्वारा इन परिवारों को 25 किलोग्राम अन्न प्राप्त होता है।
APL Ration Card – यह कार्ड जो भी परिवार गरीबी रेखा से ऊपर होते हैं उन्हे मिलता है। इसके द्वारा इन परिवारों को 15 किलोग्राम अन्न मिलता है।
Antyodaya Ration Card (AAY) – यह कार्ड जो भी परिवार गरीब से गरीब होते हैं उन्हे मिलता है। इसके द्वारा इन परिवारों को 35 किलोग्राम अन्न प्राप्त होता है।
राशन कार्ड की लिस्ट चेक करने की विधि:
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट @fcs.gov.in पर जाएँ।
वहाँ पर राज्य के चुनाव का एक विकल्प होगा। उसमे से आप अपने राज्य का चुनाव करें।
इसके बाद एक पेज खुलेगा जिसमे पूछी गई सारी जानकारी आपको चुननी होगी जैसे कि – ज़िले का नाम, ग्राम पंचायत का नाम, ब्लॉक का नाम, गाँव का नाम, आदि। इसके बाद सबमिट बटन को क्लिक करना पड़ेगा।
इसके बाद उस क्षेत्र के सब राशन कार्ड धारकों के नाम की सूची आपके सामने खुल जाएगी। इस सूची में आप अपना नाम चेक कर पाएँगे।
यहाँ से आपको हर प्रकार की जानकारी प्राप्त हो सकेगी जैसे कि – राशन कार्ड धारक का नाम, राशन कार्ड का नंबर, राशन कार्ड का टाइप, परिवार में कितने सदस्य हैं, किस आधार पर राशन कार्ड जारी हुआ है इत्यादि।
कभी – कभी ऐसा हो सकता है कि लिस्ट अपडेट करने में देर हो जाए और आपका नाम लिस्ट में आने में समय लगे। पर यदि ज़्यादा दिन तक आपका नाम लिस्ट में न आया हो तो आप खाद्य एवं रसद विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
राशन कार्ड की ग़लतियों को कैसे सुधार सकते हैं:
राशन कार्ड की ग़लतियों कोनिम्नलिखित दो तरीकों से सुधार सकते हैं –
शहर के किसी सरकारी कार्यालय में जा कर
ऑनलाईन प्रक्रिया से
राशन कार्ड द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की नई अपडेट:
केंद्र सरकार के द्वारा अभी इस कोरोना के समय में पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 5 किलोग्राम चावल, गेहूँ, दाल प्रदान करने का ऐलान हुआ है। इसके अलावा राज्य सरकारें भी अपने राज्य के लोगों को राशन प्रदान कर रही है। इसीलिए सब को इस योजना के लाभ अवश्य ही लेने चाहिए।
हम उम्मीद करते हैं कि आप लोगों को यह आर्टिकल पसंद आया होगा। कैसा लगा हमें अपने बहुमूल्य कमेंट के द्वारा ज़रूर बताएँ।
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने के हेतु पूछे जाने वाले कुछ सामान्य प्रश्न :
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना क्यों ज़रूरी है?
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना ज़रूरी है क्योंकि इसके द्वारा गरीब परिवारों को बहुत सारी सुविधाएँ मिलती है।
राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
कार्ड तीन प्रकार के होते हैं – BPL Ration Card, APL Ration Card और Antyodaya Ration Card ( AAY )।
क्या राशन कार्ड के लिए आवेदन कैंसल हो सकेगा?
हाँ, यदि किसी प्रकार की गलत जानकारी दी गई हो या अन्य कोई भूल हुई हो तो राशन कार्ड के लिए आवेदन कैंसल हो सकेगा।
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कौन – कौन सी प्रक्रिया से जोड़ा जा सकेगा?
कार्ड में नए सदस्य का नाम ऑफलाइन तथा ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ा जा सकेगा।
किन –किन राज्यों में राशन कार्ड की सूची ऑनलाइन चेक करने की सुविधा है?
अब लगभग सभी राज्यों में राशन कार्ड की सूची ऑनलाइन चेक करने की सुविधा है।
राशन कार्ड से कौन – कौन सी खाद्य पदार्थ बाज़ार के हिसाब से कम दाम में मिलती है?
कार्ड से अनाज, दाल, चावल, नमक तथा कैरोसिन तेल बाज़ार के हिसाब से कम दाम में मिलती है।
राशन कार्ड से संबंधित अगर कोई शिकायत हो तो कहाँ करें?
कार्ड से संबंधित शिकायत आप ऑफिसियल वेबसाइट के ‘कॉन्टैक्ट अस’ विकल्प में दिए हुए कॉन्टैक्ट डिटेल्स की मदद से कर सकेंगे।
