REET Exam FAQs 2021, REET official website-www.reetbser21.com, रीट परीक्षा 2021 की सम्पूर्ण जानकारी देखे हिंदी भाषा में, रीट परीक्षा से संबंधित पूछे जाने वाले Common सवाल|

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में रीट परीक्षा 2021 से संबंधित पूछे जाने वाले Common सवालों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | राजस्थान सरकार ने दिसम्बर 2019 में रीट परीक्षा आयोजित करने के लिए के लिए घोषणा की थी |

REET-Exam-2021-FAQs-

लेकिन बहुत से ऐसे कारण हो गए थे, जिनकी वजह से इस परीक्षा का विज्ञापन समय पर जारी नहीं हो सका था | लेकिन फिर राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने घोषणा कर विज्ञप्ति अति शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए थे | उसके बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा REET Exam 2021 की विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांग लिए गए है | REET 2021 के ऑनलाइन आवेदन 11 जनवरी 2021 से शुरू हो चुके है |

REET-Exam-2021-Common-Questions

ऐसे में बहुत अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन को लेकर सवाल पूछते रहते है | उनके मन में आने वाले अधिकतर सवालों के जवाब आपको इस पेज में दिए जायेंगे | लेकिन उसके बाद फिर भी रीट परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल आपके मन में आ रहा हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

FAQs for REET Exam 2021-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको REET Exam Notification 2021 से संबंधित पूछे जाने वाले सभी Common सवालों के जवाब देगी | अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो |

REET परीक्षा 2021 की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा इस बार रीट परीक्षा के लिए नई वेबसाइट बनाई गई है | आप यहाँ से देखे-http://www.reetbser21.com

क्या रीट परीक्षा 2021 की वेबसाइट का लिंक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर भी दिया गया है?

हाँ जी, आप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट के जरिये भी रीट परीक्षा की अधिकारिक वेबसाइट तक पंहुच सकते हो-http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

REET Exam 2021 की विज्ञप्ति में कुल पदों की संख्या भी दिखाई गई है या नहीं?

नहीं, यह केवल तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा है | यह परीक्षा आयोजित होने के बाद तृतीय श्रेणी के लिए आवेदन हेतु जिलानुसार पदों की विज्ञप्ति जारी की जाएगी |

मै रीट परीक्षा 2021 के लिए आवेदन कैसे कर सकता/सकती हूँ?

आप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट को विजिट करे http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ और उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर REET-2021  का लिंक दिया हुआ है | उसपर क्लिक कर रीट परीक्षा के लिए आवेदन लिंक पर जाये |

रीट परीक्षा 2021 लिए आवेदन करने से पहले चालान कटवाने के लिए क्या जरूरत पड़ती है?

आप रीट की वेबसाइट पर Register & Generate Fee Challan For REET-2021 के लिंक पर क्लिक करे | उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमे आपसे जानकारी पूछी जाएगी-Name of Candidate, Father’s Name, Mother’s Name, Date of Birth, Mobile No, Class Level, TOTAL FEE, Payment Option, Select Bank आदि |

क्या चालान में जानकारी भरने के बाद उसमे बदलाव भी किया जा सकता है या नहीं?

नहीं, अभ्यर्थी कृपया अपना उपरोक्त विवरण जांच लें, भविष्य में इसमें किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं हो पायेगा |

क्या मेरा चालान काटने के बाद में अपने लेवल में बदलाव कर सकता/सकती हूँ?

नहीं, अभ्यर्थी कृपया अपना परीक्षा का स्तर (जिसके लिए वह पात्र है) जांच लें | एक बार परीक्षा शुल्क जमा कराने के पश्चात परीक्षा शुल्क लौटाया नहीं जावेगा |

रीट परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु क्या जरूरत पड़ती है?

आप निम्न जानकारी भरने के बाद ही Registration(Challan) Number, Mother’s Name, Date of Birth ऑनलाइन आवेदन को पूर्ण कर सकते हो | अगर आपने चालान नहीं कटवाया तो आपका आवेदन पूर्ण नहीं माना जावेगा |

आवेदक अपना चालान कैसे जमा करे?

आवेदक चालान Offline या Online दोनों तरीकों से जमा करवा सकता है | ऑफलाइन मोड में आप द्वारा चयन किये गए बैंक के पोर्टल से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग से आवेदक शुल्क जमा करवा सकते है | ऑनलाइन मोड में ध्यान रखे कि एक बार भुगतान होने के पश्चात् आप दुबारा से उसी चालान हेतु भुगतान पर क्लिक न करे | क्योंकि भुगतान वेरिफाई होने में तुरंत या काम से 48 घंटे का समय लगता है |

रीट परीक्षा 2021 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

किसी एक लेवल हेतु आवेदन के लिए 550/-रूपये और दोनों लेवल के लिए 750/- रूपये शुल्क है|

मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा चालान जमा हुआ है या नहीं?

आप Check Challan Payment Status करे | उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी जैसे-Challan Number,Mother’s Name,Date of Birth आदि भरकर आप चेक कर सकते है |

रीट परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन में फोटो और हस्ताक्षर की क्या साइज होनी चाहिए?

ऑनलाइन आवेदन में आवेदक की रंगीन फोटो का साइज 20kb से 100kb के बीच होना चाहिए और हस्ताक्षर फोटो का साइज 10kb से 50kb तक होना चाहिए|

अगर ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तो, क्या करे?

आवेदक हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सहायता ले सकता है | फोन नंबर-0145-2630436 या 2630437 पर सम्पर्क करे |