REET 2021 की परीक्षा तिथि को बदला जाये, 25 अप्रैल 2021 को होने वाली परीक्षा तिथि में बड़ा फेरबदल, बीएड एवं शिक्षा शास्त्री तथा डीएलएड संघ ने दिया ज्ञापन, संघ अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने पधाधिकारियों का कराया अवगत | Today REET Postponed News

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में REET Exam 2021 की परीक्षा को लेकर दिए गए ज्ञापन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | REET Exam 2021 की घोषणा दिसम्बर 2019 में की गई थी |

लेकिन 02 सितम्बर को होने वाली REET Exam अभी तक नहीं हो पाई है | क्योंकि पहले कोरोना महामारी की वजह से REET Exam का विज्ञापन जारी नहीं हो सका था | उसके बाद फिर राजस्थान प्रदेश की सिहासी उठापटक की वजह से REET Exam में देरी हो गई थी |

REET 2021 Exam Postponed News?

करीब 13 माह के बीतने के बाद जनवरी माह के पहले सप्ताह में REET Exam 2021 की विज्ञप्ति जारी की गई है | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर ने विज्ञापन जारी कर 11 जनवरी 2021 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है | इसके अलावा बोर्ड ने REET Exam 2021 की परीक्षा तिथि भी निर्धारित कर दी है |

REET परीक्षा 2021 लेवल 1 में बीएड वाले पात्र होने या नहीं जाने-

बोर्ड द्वारा जारी उक्त विज्ञापन के अनुसार REET Exam 2021 की लिखित परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को होनी है | लेकिन फिर भी REET Exam 2021 पर संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे है | बीएड धारकों का कहना है कि रीट लेवल प्रथम में बीएड योग्यता रखने वालो को भी शामिल किया जाना चाहिए | क्या REET Exam 2021 की लिखित परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को होगी या नहीं | इसके बारे में जानने के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |

25 अप्रैल 2021 को होने वाली परीक्षा तिथि में हो बदलाव-

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर ने विज्ञापन जारी कर REET Exam 2021 की परीक्षा तिथि 25 अप्रैल 2021 को निर्धारित कर दी है | लेकिन 25 अप्रैल 2021 को महावीर जयंती होने की वजह से जैन समाज सहित विभिन्न संघों ने परीक्षा तिथि में बदलाव करने का आग्रह किया है |

REET 2021 Online Form help Video link

REET Exam Latest News

रीट लेवल-1 के लिए कौन पात्र है-बीएड या बीएसटीसी

नए पाठ्यक्रम में यह टॉपिक जुड़े और इनको हटाया गया

REET 2021 Official Website link

REET 2021 Notification

इनमे से कुछ प्रमुख संघ है जिन्होंने REET परीक्षा 2021 की तिथि को बदलने की मांग की है | कल सोमवार को बीएड एवं शिक्षा शास्त्री तथा डीएलएड संघ ने राज्यपाल के निजी सचिव ज्ञानचंद जैन देकर महावीर जयंती पर होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 की तिथि को बदलने की मांग रखी है |

इसके अलावा संघ अध्यक्ष जिनेंद्र जैन के नेतृत्व में भी पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर अवगत करवाया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा REET Exam 2021 का आयोजन 25 अप्रैल 2021 को निर्धारित किया गया है | लेकिन इसी दिन महावीर जयंती है, इसलिए हमारा आग्रह है कि 25 अप्रैल को होने वाली रीट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाये |

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा-

रीट परीक्षा 2021 को लेकर भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने भी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर अवगत कराया था | उन्होंने भी कहा कि 25 अप्रैल 2021 को महावीर जयंती है इसलिए 25 अप्रैल 2021 को होने वाली रीट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाना चाहिए |

नेता जी ने कहा कि जैन समाज के बहुत से अभ्यर्थी रीट परीक्षा में शामिल होंगे | लेकिन गुलाबचंद कटारिया के द्वारा पत्र लिखने के बाद से तैयारी करने वाले छात्रों ने भी कुछ खरी खोटी सुनाई | छात्रों ने कहा कि नेता जी परीक्षा होनी चाहिए, क्योंकि यह परीक्षा काफी दिनों के इंतजार के बाद हो रही है |

इन चार बड़ी भर्तियों पर फैसला इसी सप्ताह में संभव

त्यौहार तो हम अगली साल भी मना लेंगे | लेकिन कुछ छात्रों का कहना है कि परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाना चाहिए | क्योंकि इस बार पाठ्यक्रम में कुछ नए टॉपिक जोड़े गए है | इसलिए उनको पढ़ने में कुछ समय और मिलना चाहिए | अब फैसला सरकार को लेना है कि परीक्षा 25 अप्रैल को निर्धारित तिथि पर होगी या फिर परीक्षा तिथि में बदलाव किया जायेगा |

नोट-दोस्तों अगर आप तैयारी कर रहे हो, तो कमेंट कर यह जरूर बताये कि रीट परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को निर्धारित तिथि पर ही होनी चाहिए या फिर परीक्षा कि तैयारी करने के लिए थोड़ा समय और मिलना चाहिए-धन्यवाद