UPSC में 3rd Rank लाने के बाद पंजाब की गामिनी ने ढोल पर किया भांगड़ा, पंजाब की Gamini Singla ने UPSC परिणाम में तीसरी रैंक हासिल की है, Gamini Singla ने यह सफलता दूसरे प्रयास में प्राप्त की है |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा हाल ही में ही यूपीएससी सिविल सर्विस 2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है l जानकारी के मुताबिक इस बार UPSC TOP 3 पोजिशन पर बेटियों ने ही बाजी मार ली है l वही टॉप 10 में लड़कियों के साथ लड़कों ने भी जगह बनाई है l
यूपीएससी का परिणाम घोषित किया जा चुका है, जिन भी अभ्यार्थियों ने UPSC Civil Service Exam 2021 में पास हो कर यूपीएससी में सिलेक्शन ले लिया है, उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है lआखिर हो भी कैसे, यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा पास करना आसान काम नहीं है l
बेटे ने IAS बनकर पिता का नाम किया रोशन
UPSC Toppers के द्वारा अलग-अलग अंदाज में सफलता को सेलिब्रेट किया जा रहा है l इस बार यूपीएससी में चयन लेने वाली गामिनी सिंगला(Gamini Singla) काफी चर्चा में है l हाल ही में ही इनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, चलिए जान लेते हैं पूरी खबर क्या है l
पंजाब की गामिनी ने दूसरे Attempt में हासिल की सफलता
इस बार यूपीएससी सिविल सर्विस 2021 के परिणाम में श्रुति शर्मा पहले स्थान पर आई है l दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और तीसरा स्थान पर गामिनी सिंगला ने हासिल किया है l आपकी जानकारी के लिए बता दे Gamini Singla पंजाब के आनंदपुर साहिब की रहने वाली हैl
इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आनंदपुर साहिब से ही पूरी की है l दसवीं कक्षा पूरे होने के पश्चात परिवार ने आगे की पढ़ाई के लिए इन्हें चंडीगढ़ भेज दिया था l गामिनी ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से Computer Science इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है और उसके पश्चात इन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी l
किसकी पावर ज्यादा है? IAS or IPS
गामिनी सिंगला पहले अटेम्प्ट में असफल हो गई थी, लेकिन इन्होंने अपने बचपन के सपने को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करी और आखिरकार यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा परिणाम 2021 में तीसरी रैंक हासिल की l इस बार पंजाब के बच्चों ने भी सिविल सर्विस की परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराया है l
ढोल पर परिवार के साथ नाचती हुई नजर आई गामिनी सिंगला
हाल ही में ही दामिनी सिंगला का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है l वायरल वीडियो में गामिनी अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही है l वीडियो में ढोल वाला दिखाई दे रहा है जिसकी धुन पर गामिनी के पिता, माता भाई और खुद गामिनी ढोल पर नाचती हुई नजर आ रही है l
UP के एक ही परिवार के चार भाई बहन बने IAS-IPS Officer
सेलिब्रेशन की वीडियो के साथ-साथ तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है l तस्वीरों में दामिनी सिंगला के परिवार के सदस्य उन्हें मिठाई खिलाते हुए नजर आ रहे हैं l
यूपीएससी पास करने के लिए पिता ने बढ़ाया हौसला
गामिनी सिंगला ने बताया कि वह बचपन से ही आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी l इसीलिए उन्होंने हमेशा से ही मन लगाकर पढ़ाई की l गामिनी ने कहा कि उनके सपने को पूरा करने के पीछे पिता ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है l गामिनी के पिता हमेशा ही उन्हें आईएएस बनने के लिए मोटिवेट करते थे l
सबसे खूबसूरत & दबंग महिला IAS और IPS Officer’s के बारे में
गामिनी ने यह भी बताया कि वह अपने पिता के साथ अपने हर एक Study Plan को शेयर करती थी और उनके पिता ने उन्हें आईएस बनाने के लिए हर संभव मदद भी की l गामिनी ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि जैसे सब जानते ही हैं कि यूपीएससी को पास करने के लिए अखबार कितना महत्वपूर्ण है l
तो उनके पिता उनकी मदद करने के लिए और समय बचाने के लिए News Paper से जरूरी जानकारी या फिर परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण होने वाली खबर को कटिंग करके रख देते थे l जिससे गामिनी का समय भी बच जाता था और पढ़ने के लिए अच्छा मैटर भी इकट्ठा हो जाता था l
Gamini Singla का बैकग्राउंड है काफी अच्छा
किसी भी यूपीएससी टॉपर की सफलता के पीछे कहीं ना कहीं उनके परिवार का बहुत बड़ा हाथ होता ही है l यूपीएससी थर्ड रैंक हासिल करने वाली गामिनी सिंगला का बैकग्राउंड काफी अच्छा है l इनके पिता और माता हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा अधिकारी हैं l इनके भाई ने IIT खड़कपुर से स्नातक की डिग्री हासिल की है l

