UP के एक ही परिवार के चार भाई बहन बने IAS-IPS Officer, Yogesh Mishra अपने Facebook Page के जरिए भी छात्रों की सहायता करते है, जानिए उत्तर प्रदेश के चारों भाई-बहन की नौकरी लगने की कहानी, राखी के त्यौहार पर नौकरी लगनी का वादा किया था |
आपने अपने जीवन में IAS-IPS Officer’s की सफलता की बहुत सी कहानियां सुनी होंगी लेकिन एक कहानी ऐसी भी है जिस पर आपको विश्वास भी नहीं हो पाएगा। IAS-IPS दोनों ही ऐसे पद हैं जहां तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को बहुत ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यदि एक लाख उम्मीदवार IAS-IPS Officer बनना चाहते हैं, तो उनमें से केवल 5 या 6 उम्मीदवारों का ही सपना पूरा हो पाता हैं।
Computer Teacher Notes PDF
एक ही परिवार के चार भाई बहन बने IAS-IPS Officer-जानिए सफलता की कहानी
आपने आज तक यही सुना होगा कि परिवार में बड़ी मुश्किल से दूर-दूर तक भी IPS-IAS Officer देखने को नहीं मिलते हैं। हमारे देश में ही ऐसा एक परिवार है जिसमें 4 सगे भाई-बहन ही आईएएस-आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें हम बिल्कुल सच कह रहे हैं। आज हम इन्हीं चार भाई-बहनों के संघर्ष की कहानी बताएंगे कि, किस प्रकार यह चारों भाई-बहन IAS-IPS Officer के पद तक पहुंचे हैं।
प्रतापगढ़ जिले के 4 भाई-बहन की सफलता की कहानी
• जिन चार भाई-बहनों की बात हम कर रहे हैं वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लालगंज के निवासी हैं। Anil Prakash Mishra के 4 बच्चे हैं जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। इन चारों ही बच्चों ने आज अपनी मेहनत के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया हैं कि, हर एक व्यक्ति केवल इनकी तारीफ ही करता हैं।

• अनिल मिश्रा Gramin Bank में Manager के रूप में कार्य करते हैं थे जो कि अब रिटायर हो चुके हैं। अनिल मिश्रा अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ लालगंज में ही एक छोटे से मकान में रहते थें। इनके चारों ही बच्चे बचपन से ही काफी होनहार व पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छे थें। इसी वजह से अनिल मिश्रा जी अपने बच्चों को हमेशा ही सरकारी नौकरी के लिए प्रेरित भी करते थें।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
चारों भाई-बहन कर रहे हैं, अलग-अलग जिलों में कार्य
• Anil Prakash Mishra के सबसे बड़े बेटे का नाम Yogesh व सबसे छोटे बेटे का नाम Lokesh हैं। इसके अलावा इनकी दो बेटी भी हैं जिनका नाम क्षमा और माधवी हैं। वर्तमान समय में योगेश मिश्रा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के आयुध कारखाने में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य करते हैं।
यहाँ से आप योगेश मिश्रा से फेसबुक के जरिए जानकारी भी ले सकते हो
• लोकेश मिश्रा कोडरमा के उप विकास आयुक्त हैं जबकि दोनों बेटियों में से एक बेटी क्षमा तो कर्नाटक में कोडागु जिले की एसपी है। अनिल मिश्रा की दूसरी बेटी माधवी हजारीबाग नगर निगम में कमिश्नर थी जो कि अब रामगढ़ जिले की उपायुक्त बन चुकी है।
किसकी पावर ज्यादा है? आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) ऑफिसर में से
• Yogesh Mishra ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लालगंज से ही प्राप्त की थी जिसके बाद वर्ष 2014 में इन्होंने UPSC की परीक्षा पास की थी। सफल होने के बाद इनको सबसे पहली नियुक्ति कोलकाता में मिली थी जिसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमेठी, मुंबई में भी कार्य किया था। वर्तमान समय में योगेश मिश्रा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कार्यरत हैं।
राखी के त्यौहार पर सफल होने का, किया था वादा
• Yogesh Mishra बताते हैं कि जब उन्होंने UPSC Civil Services Exam में हजारों लोगों को असफल होते हुए देखा, तो इसके बाद उन्होंने अपने मन में ठान ली कि वह इस परीक्षा को जरूर पास करेंगे।
• इसी बीच राखी का त्यौहार था तो राखी के त्यौहार पर यह चारों भाई-बहन मिले थे और उन्होंने एक दूसरे से यह वादा किया था कि, जब हम अगली बार केवल UPSC Civil Services Exam को पास करके ही मिलेंगे।
IAS Interview Questions
• हुआ भी बिल्कुल ऐसा ही, जब यह चारों भाई-बहन अगली बार मिले तो, तब तक यह परीक्षा में सफल हो चुके थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि चारों भाई-बहन के वादे को केवल 1 साल ही हुआ था, 1 साल में ही इन्होंने UPSC Civil Services Exam को पास करके अच्छा मुकाम हासिल कर लिया था।
IAS बनने से पहले, Software Engineer थे, योगेश मिश्रा
• Yogesh Mishra बताते हैं कि IAS Officer बनने से पहले वह नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य करते थे। उनके साथ उनकी दोनों छोटी बहनें भी दिल्ली में रहकर ही UPSC की तैयारी कर रही थी।
UPSC आईएएस (IAS) की तैयारी कैसे करें
• मीडिया से बातचीत के दौरान Yogesh Mishra ने यह भी बताया कि मेरे बाद माधुरी को सफलता मिली थी। वर्ष 2014 में माधवी मिश्रा ने UPSC Exam में 62वी Rank हासिल की थी जिसके बाद वह झारखंड कैडर की IAS Officer बनी थी।
