कारगिल युद्ध में पिता ने गंवा दिए थे पैर, सीकर के गांव के रहने वाले प्रीतम जाखड़ ने UPSC में हासिल की नौकरी रैंक, दो बार UPSC में असफल होने के बाद तीसरे अटेम्प्ट में हासिल की सफलता, पिता ने कारगिल युद्ध में गंवा दिया था अपना पैर, बेटे ने आईएएस बनकर पिता का सीना गर्व से किया चौड़ा l
UPSC Civil Service की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है l हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी यूपीएससी सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेते हैं l लेकिन लाखों में से कुछ हजारों स्टूडेंट ही यूपीएससी सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हो पाते हैं l
किसकी पावर ज्यादा है? IAS और IPS ऑफिसर में से
मुख्य परीक्षा के पश्चात Interview की प्रक्रिया होती है l अंत में मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंक को जोड़कर मेरिट लिस्ट के आधार पर यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए अंतिम चयन सूची जारी की जाती है l लाखों उम्मीदवार ऐसे हैं, जो कई सालों से इस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं l लेकिन यह जरूरी नहीं है कि तैयारी करने वाला हर छात्र यूपीएससी सिविल सर्विस में चयन ले पाए l
हाल ही में ही यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है l इस बार भी यूपीएससी सिविल सर्विस को पास करने वाले कई ऐसे नए चेहरे नजर आए हैं, जिन्होंने लाख मुश्किलों के बाद भी यूपीएससी में चयन ले लिया है l लाखों छात्र ऐसे हैं,

जो यूपीएससी टॉपर की कहानी से इंस्पायर होकर आगे बढ़ने का फैसला लेते हैं l आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स की कहानी सुनाने वाले हैं l इनकी कहानी जानकर आपको यह यकीन हो जाएगा कि यदि पूरी लगन और मेहनत से तैयारी की जाए, तो सफलता एक ना एक दिन तो जरूर मिलती है l
राजस्थान सीकर के प्रीतम जाखड़ ने यूपीएससी All India में हासिल की 9वी रैंक
आज हम आपको जिस टॉपर के बारे में जानकारी देने वाले हैं, उनका नाम प्रीतम जाखड़ है l हाल ही में ही यूपीएससी सिविल सर्विस के रिजल्ट में प्रीतम जाखड़ ने ऑल इंडिया में 9 वीं रैंक हासिल की है l आपको बता दें कि प्रीतम जाखड़ राजस्थान के सीकर के नीमकाथाना के कोटड़ा गांव से है l इंटरव्यू में प्रीतम जाखड़ ने बताया कि उनका चयन UPSC Civil Service की परीक्षा में तीसरे चांस में हुआ है l
UP के एक ही परिवार के चार भाई बहन बने IAS-IPS Officer
अब से पहले दो चांस में प्रीतम जाखड़ इंटरव्यू की प्रक्रिया तक पहुंच गए थे, लेकिन उनके नंबर कम होने से फाइनल लिस्ट में सिलेक्शन नहीं हो पाया था l पहले तो Selection ना होने के कारण उन्हें काफी निराशा हुई l लेकिन उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की और जब तक यूपीएससी में सिलेक्शन नहीं लिया तब तक पूरी जी जान से तैयारी की l
प्रीतम जाखड़ ने 2 साल दिल्ली में रहकर की तैयारी
जानकारी के मुताबिक प्रीतम जाखड़ ने अपने स्कूल की शिक्षा राजस्थान से ही प्राप्त की थी l लेकिन आईआईटी की पढ़ाई रोपड़ पंजाब के कॉलेज से पूरी की l प्रीतम जाखड़ ने यह बताया कि उनके पिता ने कारगिल युद्ध में अपना एक पैर खो दिया था, जिस कारण घर की स्थिति काफी खराब हो चुकी थीl इसीलिए प्रीतम जाखड़ ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने का मन भी बना लिया था l
सबसे खूबसूरत & दबंग महिला IAS और IPS Officer’s के बारे में
लेकिन उनके पिता ने उनको नौकरी ना करने की सलाह दी और आगे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया l प्रीतम जाखड़ ने 2 साल दिल्ली से ही यूपीएससी की तैयारी की l लेकिन साल 2020 में कोरोना के कारण वह अपने गांव वापस आ गए थे और लगभग डेढ़ साल घर में रहकर ही पढ़ाई की l प्रीतम जाखड़ ने यह भी बताया कि जब भी वह पढ़ाई करते-करते बोर हो जाते थे, तो वह यूट्यूब पर Funny Video देखा करते थे
अपने पिता को मानते हैं आदर्श
प्रीतम जाखड़ के पिता ने 1999 में कारगिल के युद्ध में अपना एक पैर खो दिया था l जिसके कारण उनकी घर की आर्थिक स्थिति भी खराब हो चुकी थी l लेकिन आर्थिक तंगी के बाद भी पिता ने प्रीतम जाखड़ को हमेशा आगे पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया l प्रीतम जाखड़ ने बताया कि वह अपने पिता की तरह ही देश की सेवा करना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करने की जगह यूपीएससी को अपनी मंजिल चुना l
IAS Interview Questions
प्रीतम जाखड़ ने बताया कि उन्हें अपने पिता से बहुत कुछ सीखने को मिला है और आज वह जो भी है, जिस मुकाम तक भी पहुंचे हैं उनकी सफलता के पीछे उनके पिता का ही हाथ है l जिस प्रकार उनके पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी l इसी प्रकार इमानदारी से वह भी अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करेंगे और देश की सेवा करेंगे l
