CTET 16 & 17 December Exam का पेपर स्थगित, सीबीएसई द्वारा CTET 16 & 17 december को आयोजित हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र स्थगित कर दिया, सीबीएसई द्वारा नई परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित करने की संभावना है,

देशभर में CTET Exam का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक तक करवाया जाना था। हाल ही में CTET Exam को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें सभी उम्मीदवारों को निराश कर दिया हैं। 16 दिसंबर 2021 को CTET Exam का आयोजन शुरू हो चुका था। यह परीक्षा 16 दिसंबर को दो शिफ्टो में आयोजित होनी थीl

बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए करनी होगी Internship

परंतु पहली शिफ्ट में ही आयोजित हो जाने के पश्चात जब दूसरी शिफ्ट की बारी आई तो दूसरी शिफ्ट की परीक्षा को Cancel कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 17 दिसंबर 2021 को भी दोनों ही शिफ्ट की परीक्षाओं को Technical Errors के चलते स्थगित कर दिया गया। CBSE Board के द्वारा अभी परीक्षा की अगली तारीखें भी घोषित नहीं की गई हैं मगर जल्द ही CTET Exam 2021 New Date  घोषित की जाएंगी।

CTET Exam स्थगित करने के बाद जारी किया गया CTET Exam 2021 Official Notice 

CTET Exam स्थगित हो जाने के पश्चात Central Board of Secondary Education के द्वारा एक Official Notice जारी किया गया है। नोटिस में यह कहा गया है कि परीक्षाओं को कई Technical Errors की वजह से स्थगित किया गया है और आने वाले दिनों में जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। CTET Exam से जुड़े सभी उम्मीदवारों को Official Website से जुड़े रहना होगा, क्योंकि परीक्षा से संबंधित सूचना अधिकारी की वेबसाइट पर ही दी जाएगी।

Priyanka Gandhi का वादा निभाओं ट्विटर पर ट्रेंड हुआ

CBSE CTEET 16 & 17 December Exam Sthagit news

इन कारणों से किया गया CTET Exam स्थगित

CBSE Board के द्वारा देशभर में CTET Exam का आयोजन 16 दिसंबर से लेकर 13 जनवरी 2022 तक विभिन्न शहरों में Computer Based Mode पर करवाया जाना था। परीक्षा स्थगित हो जाने के पश्चात बोर्ड ने नोटिस में यह लिखा है कि M/S TCS Ltd के द्वारा बताया गया कि 16 दिसंबर 2021 को पहली पाली में पेपर का आयोजन देश भर में सफलतापूर्वक कर दिया गया था।

राजस्थान में पिछले तीन साल में 80000 बेरोजगारों को ही मिला रोजगार

परंतु दूसरी पाली के आयोजन के समय कई Technical Problems सामने आई जिनकी वजह से परीक्षा पूरी नहीं की जा सकें। M/S TCS Ltd अभी समस्याओं को सुलझाने में लगी हुई हैं। जल्द ही समस्याओं को सुलझा कर New Exam Date Of CTET 2021 जारी कर दी जाएंगी।

20 दिसंबर 2021 के पश्चात CTET Exam का आयोजन होगा निर्धारित समय पर

  • वैसे तो CBSE Board के द्वारा CTET Exam से संबंधित नोटिस में यह कहा है कि परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही जारी की जाएगी। परंतु 20 दिसंबर 2021 से CTET Exam Exam Schedule के अनुसार ही आयोजित करवाई जाएंगी।

  • उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा के निर्धारित समय के मुताबिक उन्हें संबंधित परीक्षा स्थलों पर उपस्थित होना होगा। इसी के साथ-साथ CTET Exam से जुड़े सभी उम्मीदवारों को यह सलाह भी दी जाती है कि उन्हें CBSE की Official Website पर नजर रखनी होगी, क्योंकि CTET Exam 2021 से संबंधित New update Official Website पर ही जारी कि जाएगी l