Yuva Sambal Yojana New Update, राजस्थान की बेरोजगारों को अब बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए Internship करनी पड़ेगी, Yuva Sambal Yojana के अंतर्गत 6.41 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है,1 जनवरी 2022 से बेरोजगारी भत्ते की राशि बढ़ाई जाएगी

राजस्थान राज्य में Yuva Sambal Yojana के तहत नियमों में बदलाव कर दिया गया हैं। अब नए साल से बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए राजस्थान राज्य के बेरोजगारों को 4 घंटे की Internship भी करनी होगी। यदि कोई बेरोजगार 4 घंटे की Internship नहीं करेगा, तो उसे बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया जाएगा। अब से पहले राजस्थान राज्य के बेरोजगारों को Internship किए बिना ही Unemployment Allowance दे दिया जाता था परंतु अब नए साल से ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा। राजस्थान राज्य में बेरोजगारों की Skill Training के लिए 51 तरह के कोर्स भी तैयार किए गए हैं जिनमें से किसी भी Course का चयन करके बेरोजगार उसे कर सकते हैं।

राजस्थान में पिछले तीन साल में 80000 बेरोजगारों को ही मिला रोजगार

जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी Committee लेगी सभी निर्णय

  • MD RSLDC Nalini Kathotia के मुताबिक 1 जनवरी 2022 से Yuva Sambal Yojana में नए नियम लागू किए जा रहे हैं। इन नए नियमों को लागू करने के लिए कलेक्टरों की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जा रही है इन्हीं के द्वारा सभी कार्य किए जाने हैं। नए साल से अब Unemployment allowance पाने के लिए सभी बेरोजगारों को 4 घंटे की Internship भी करनी होगी। परंतु अभी यह निर्णय नहीं लिया गया है कि उन्हें Special Dress पहननी होगी या फिर नहीं।

Yuva Sambal Yojana New Update
  • नई योजना के मुताबिक बेरोजगारों के लिए Dress Rules में बदलाव करने या हटाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है अब सरकार स्तर पर यह निर्णय लिया जाएगा। टी-शर्ट, एप्रेन, कैप आदि खरीदने का कार्य जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी के द्वारा ही किया जाएगा l मगर अभी इन सभी का बजट निर्धारित नहीं किया गया हैं।

Priyanka Gandhi का वादा निभाओं ट्विटर पर ट्रेंड हुआ

Yuva Sambal Yojana के अंतर्गत 6.41 लाख उम्मीदवारों ने दिए आवेदन

Yuva Sambal Yojana शुरू होने से लेकर अब तक बेरोजगारी भत्ते के लिए लगभग 6.41 लाख बेरोजगारों ने आवेदन दिए हैं जिनमें से 3.34 लाख युवा लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त Verify आवेदनों की संख्या 2.56 लाख तथा विकृत आवेदनों की संख्या 46,819 हैं। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए इस योजना का आवंटित बजट 1015.45 करोड़ रुपए है। अब तक कुल मिलाकर 1260.82 करोड़ रुपए वितरित हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 32 पदों पर दी स्वीकृति

1 जनवरी 2022 से बढ़ाई जाएगी बेरोजगारी भत्ते की राशि

  • नई योजना के मुताबिक 1 जनवरी 2022 से बेरोजगारी भत्ते की राशि भी बढ़ा दी जाएगी। इसी के साथ-साथ पहले से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। अब से पहले राजस्थान राज्य में कुल 1.60 लाख युवाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा था l मगर अब 2 लाख युवाओं को इस योजना का लाभ मिलने लगेगा।

  • इस योजना के अंतर्गत 1 जनवरी 2022 से रोजाना 4 घंटे की Internship कराई जाएगी। RSLDC के द्वारा Skill Training देने के लिए 51 तरह के Skill Courses तैयार किए हैं जिनका फायदा राज्य का हर एक योग्य बेरोजगार उठा सकता हैं। राजस्थान राज्य के हर एक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी का निर्माण किया जा रहा हैं। इसी कमेटी के द्वारा Internship के लिए विभागों से Demand ली जाएगी और फिर बेरोजगार युवाओं की लिस्ट विभागों को भेजी जाएगी।

Click here-Department of Skill, Employment and Entrepreneurship