Priyanka Gandhi का वादा निभाओं ट्विटर पर ट्रेंड हुआ, राजस्थान में Computer Anudeshak भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं होने से नाराज बेरोजगारों ने चलाया अभियान, Priyanka Gandhi का वादा निभाओं की नाम से ट्विटर पर ट्रेंड हुआ, बेरोजगारों ने राजस्थान को सरकार को अपना वादा निभाने के लिए भी चेताया |
राजस्थान सरकार के द्वारा वर्ष 2021 में काफी भर्तियों के लिए विज्ञापन निकाले गए थे l इनमें से अधिकतर भर्तियों की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं l परंतु अभी भी कुछ भर्तियां ऐसी हैं जिनकी घोषणा तो राज्य सरकार के द्वारा बहुत पहले की जा चुकी थी, लेकिन अब तक भर्ती के नियम भी तय नहीं किए गए हैं l
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की घोषणा राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2020 में की जा चुकी थी l वर्ष 2020 में पहली बार राज्य सरकार के द्वारा कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए घोषणा की गई थी l इस घोषणा को लगभग 3 वर्ष पूरे ही होने वाले हैं लेकिन राज्य सरकार के द्वारा कंप्यूटर शिक्षक भर्ती से संबंधित कोई भी प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई है l
राजस्थान में पिछले तीन साल में 80000 बेरोजगारों को ही मिला रोजगार
इसी कारण ऐसे छात्र जो कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का इंतजार कर रहे थे, वह काफी निराश हो गए हैं l लगभग 3 वर्षों से छात्र कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के इंतजार में है कि सरकार के द्वारा इस भर्ती के लिए कोई नियम तय किए जाएंगे l सरकार के द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया शुरू ना करने के कारण सभी छात्र काफी निराश हो गए हैं l बेरोजगार युवाओं के द्वारा अलग-अलग तरीके से अपनी बात रखने की कोशिश भी की है l आइए पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं l
बेरोजगार युवाओं ने ट्विटर पर किया #प्रियंका_गांधी_ का_वादा_निभाओ Hastag Trend
बेरोजगार युवाओं के द्वारा काफी लंबे समय से कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग की जा रही है l सरकार के द्वारा अभी तक कोई भी ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है l इसीलिए सभी बेरोजगार युवाओं ने मिलकर राज्य सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए ट्विटर पर #प्रियंका_गांधी_ का_वादा_निभाओ Hastag Trend करवाया l प्राप्त जानकारी के अनुसार Hastag को ट्विटर पर ट्रेंड करवाने के लिए लगभग 200000 से भी अधिक ट्वीट किए गए l
RSMSSB Computer के Handwritten नोट्स के लिए ये फॉर्म भरे

बेरोजगार युवाओं की यही मांग है कि जल्द से जल्द राज्य सरकार के द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के नियम तय किए जाएं और इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए l काफी लंबे समय से छात्र इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं l यदि राज्य सरकार इस भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी कर देती है तो यह बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर होगी l
बेरोजगार युवा हर प्रकार से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का कर रहे है प्रयास
बेरोजगार युवाओं के द्वारा बीते दिनों में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि राज्य सरकार के द्वारा उनकी मांगों को पूरा किया जाए l इसीलिए बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में स्थित कांग्रेस दफ्तर भी पहुंचे थे l लखनऊ में बेरोजगार युवाओं ने प्रियंका गांधी से मिलने के लिए प्रदर्शन किया था l
RSMSSB Computer Anudeshak Syllabus 2021
परंतु लखनऊ से भी बेरोजगार युवाओं को अनुदेशक भर्ती से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई थी l इसीलिए बेरोजगार युवाओं ने आक्रोश में आकर सरकार को चेतावनी दी है l यदि राज्य सरकार के द्वारा कंप्यूटर शिक्षक भर्ती विज्ञापन जल्द ही जारी नहीं किया गया तो बेरोजगार युवाओं के द्वारा जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा l अब देखना यह होगा कि बेरोजगार युवाओं की बात पर कब तक सुनवाई होती है l
