राजस्थान में देश की पहली पशुपालक आवासीय योजना की हुई शुरुआत, Rajasthan Pashu Palak Awas Yojana 2022, देश की पहली पशुपालक आवासीय योजना की कोटा में हुई शुरुआत, इस योजना के तहत पशुपालक और मवेशियों के रहने के लिए मिलेंगे आवास I 500 से अधिक पशुपालकों को आवंटित किए गए आवास I

राज्य सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा समय-समय पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया गया है l राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा लगातार आम जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी प्रयास किए जाते हैं l इसके अलावा चिकित्सा सुविधाएं, शिक्षा सुविधाएं और किसान के जीवन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है l

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2022

लेकिन आज हम आपको जिस योजना के बारे में बताने वाले हैं, यह सिर्फ राज्य की ही नहीं बल्कि देश की पहली एकमात्र योजना ऐसी है, जो पशुपालकों के लिए शुरू की गई है l हाल ही में ही राजस्थान के कोटा में देश की पहली पशुपालक आवासीय योजना(Pashu Palak Yojana) की शुरुआत की गई है l

यदि आप भी पशुपालक है, तो आपके लिए पशुपालक आवासीय योजना 2022 के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना जरूरी है l चलिए जान लेते हैं कि पशुपालक आवासीय योजना का फायदा किसे मिलेगा और इस योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी क्या है l

नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने किया Pashu Palak Awas Yojana का शुभारंभ

कोटा में रविवार 19 जून 2022 को पशुपालकों के लिए देवनारायण नगर एकीकृत आवासीय योजना की शुरुआत की गई है l इस योजना के अंतर्गत राज्य के पशुपालकों को बसाया जाएगा l नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने रविवार के दिन सभी पशुपालकों को आवास की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश करवाया है और पशुपालकों को उनके आवास के कब्जा पत्र भी दिए गए हैं l

Rajasthan Anuprati Coaching Yojana के नियमों में बदलाव

  • Pashu Palak Awas Yojana के तहत पशुपालकों को आधुनिक सेवाओं का फायदा दिया जाएगा l जानकारी के मुताबिक लगभग 738 पशुपालक आवास निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है और लगभग 501 पशुपालकों को आवास आवंटित भी किए जा चुके हैं l

  • पशुपालक आवास की खास बात यह है कि एक आवास में लगभग 18 से 25 मवेशी आराम से रह सकते हैं l

  • पशुपालक आवासीय योजना के तहत आवास लगभग 105.09 हेक्टेयर भूमि पर बंधा धर्मपुरा क्षेत्र में बनाया गया है और इस पर 300 करोड़ की लागत आई हैं l

पशुपालक आवासीय योजना की खास बातें इस प्रकार है

  • Pashu Palak Awas Yojana 2022 के तहत मिलने वाले आवास के आगे वाले भाग में मवेशियों के लिए शेड बनाई गई है और आवास के पीछे की तरफ दो कमरे, रसोई, शौचालय और पशुओं के लिए चारा रखने के लिए Store भी बनाया गया है l

Rajasthan Free Electricity Yojana 2022

  • आवास में पानी की टंकी भी है और सीवरेज की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है l

  • डेयरी के लिए 50, भूसे गोदाम के 14 और सामान्य व्यवसायिक उद्देश्य के लिए 112 भूखंड तैयार किए गए हैं l

  • चिकित्सालय, दुग्ध मंडी, अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पुलिस चौकी चारा ग्रह मैदान और सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया गया है l यदि देखा जाए तो पशुपालक आवासीय योजना के तहत पशुपालकों को मिलने वाले आवास में हर प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है l

  • वाकई में ही पशुपालक आवासीय योजना राज्य के लिए एक मिसाल है l इस योजना से पशुपालकों को काफी फायदा होगा l