Rajasthan Anuprati Coaching Yojana के नियमों में बदलाव, राजस्थान अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत अभ्यर्थी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की फ्री Caoching कर सकेंगे, Rajasthan Anuprati Coaching Yojana के लिए Educational Qualification & मिलने वाली Amount की Details देखे |

राजस्थान सरकार के द्वारा युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं l राजस्थान सरकार की ओर से हाल ही में ही इसी क्रम में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना शुरू की गई थी l जिसके तहत ऐसे छात्र जो गरीब है और आगे सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए कोचिंग नहीं ले सकते हैं, उन्हें Coaching लेने के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाएगी l

जो भी छात्र किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह अवसर काफी अच्छा है l Anuprati Coaching Yojana का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित कि गई हैं l

Anuprati Coaching Yojana 2022-अभ्यर्थी का चयन 10वीं व 12वीं के अंको के आधार पर होगा |

चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं और यह भी जानते हैं कि इस योजना के तहत किस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को Benefit मिलेगा l

Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

UPSC, RPSC समेत REET, Constable, Patwari भर्ती परीक्षा के लिए स्टूडेंट कर सकेंगे free में तैयारी

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत UPSC Civil Service, RPSC RAS भर्ती परीक्षा, RPSC Sub Inspector, रीट परीक्षा, राजस्थान पटवारी, कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा, Constable Exam, इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा, CLAT परीक्षा, CMFAC और CSEET परीक्षा की तैयारी करने के लिए कोचिंग राशि दी जाएगी l

जो भी उम्मीदवार हमारे द्वारा बताई गई परीक्षा में से किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उनके लिए Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana बहुत ज्यादा लाभदायक होने वाली है l अक्सर गरीब उम्मीदवारों के द्वारा इन परीक्षाओं की तैयारी तो की जाती है, लेकिन आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण उन्हें बिना किसी कोचिंग के ही परीक्षा देनी पड़ती है l

राजस्थान अनुप्रति योजना 2022 स्कॉलरशिप (1 लाख) आवेदन एवं योग्यता

जिसके कारण स्टूडेंट्स कुछ नंबरों से अपना चयन लेने से वंचित रह जाते हैं l क्योंकि किसी भी परीक्षा में यदि पास होना है, तो सही मार्गदर्शन जरूरी है l चलिए अब जानते हैं कि Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana का लाभ लेने के लिए भर्ती परीक्षा के आधार पर क्या Minimum Educational Qualification, लाभार्थियों को दी जाने वाली राशि और अवधि क्या निर्धारित की गई है l

शैक्षणिक योग्यता, Amount और अवधि इस प्रकार हैं

Exam Name

Time Period

Educational Qualification

Amount

UPSC civil Service

1 वर्ष

स्नातक या फिर स्नातक के अंतिम 2 वर्षों में अध्ययनरत एवं 12वीं कक्षा में 70% अंक

प्रसिद्ध संस्थान के माध्यम से ₹75000  

1 वर्ष

स्नातक पास या फिर स्नातक के अंतिम 2 वर्षों में पढ़ रहे छात्र l इसके अलावा कक्षा 12वीं में 60% अंक के साथ पास

अन्य संस्थानों के माध्यम से ₹50000

RPSC RAS या अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा

1 वर्ष

स्नातक या फिर स्नातक के Last 2 वर्षों में पढ़ रहे छात्र और कक्षा 12वीं में 65% अंक

प्रसिद्ध संस्थानों के माध्यम से ₹50000

1 वर्ष

स्नातक या फिर स्नातक के अंतिम 2 वर्षों में पढ़ रहे छात्र और कक्षा 12वीं में 55% अंक

अन्य संस्थानों के माध्यम से ₹40 हजार

RPSC Sub Inspector भर्ती परीक्षा एवं पूर्व में 3600 Grade Pay, वर्तमान में Pay मैट्रिक्स में Pay Level – 10 या इससे ऊपर के लिए परीक्षाएं

6 महीने

स्नातक या फिर स्नातक के अंतिम 2 वर्षों में पढ़ाई कर रहे छात्र और कक्षा 12वीं में 50% Marks के साथ उत्तीर्ण

₹20000

Reet Exam

4 माह

डीएलएड वा बीएसटीसी उत्तीर्ण होना चाहिए l इसके अलावा कक्षा 12वीं में 50% अंक के साथ Passout

₹15000

RSSB के द्वारा आयोजित की जाने वाली कनिष्ठ सहायक भर्ती हेतु पूर्व की ग्रेड पे 2400 तथा वर्तमान Pay Level 5 से ऊपर तथा पूर्व की Grade Pay 3600 एवं लेवल 10 से कम की अन्य परीक्षाएं, पटवारी भर्ती परीक्षा

चार माह

स्नातक में अध्ययनरत छात्र या फिर बारहवीं तथा आरएससीआईटी अथवा कंप्यूटर कोर्स या o level / उच्च स्तरीय कंप्यूटर सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा एवं कक्षा 12वीं में 50% अंकों के साथ पास

₹10000

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

 4 माह

कक्षा दसवीं में 50% अंक के साथ पास

₹10000

CLAT परीक्षा

1 वर्ष

प्रतिष्ठित संस्था के माध्यम से ₹40000 प्रति वर्ष

कक्षा दसवीं 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण

1 वर्ष

अन्य संस्थानों के माध्यम से ₹25000 प्रति वर्ष

कक्षा दसवीं 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण

इंजीनियरिंग/मेडिकल प्रवेश परीक्षा

2 वर्ष

प्रसिद्ध संस्थान के माध्यम से ₹70000 प्रति वर्ष

कक्षा दसवीं में 70% अंक

अन्य संस्थानों के माध्यम से ₹50000 प्रति वर्ष

कक्षा दसवीं 60% अंक के साथ उत्तीर्ण

CMFAC

1 वर्ष

प्रतिष्ठित संस्थान के माध्यम से ₹40000 प्रति वर्ष और अन्य संस्थानों के माध्यम से ₹25000 प्रति वर्ष

CSEET

CAFC

कक्षा दसवीं 60% अंक के साथ Pass हो

15000 विद्यार्थियों को मिलेगा Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana का लाभ

  • जानकारी के मुताबिक बजट घोषणा वर्ष 2022 से मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत 7000 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने फ्री में कोचिंग का लाभ उठाया है l

  • आगामी वर्ष में इस योजना के तहत लगभग 15000 विद्यार्थियों को अलग-अलग परीक्षा के लिए तैयारी करने हेतु कोचिंग राशि उपलब्ध करवाई जाएगी l

Rajasthan Anuprati Coaching Scheme के अंतर्गत New Coaching Institutes जोड़े जाएंगे

  • चलिए जानते हैं कि आगामी समय में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana के तहत किस परीक्षा के लिए कितने उम्मीदवारों को लाभ दिया जाएगा l

Exam Or Course

इतने छात्रों को मिलेगा लाभ

UPSC civil Service

300

RPSC RAS या अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा

750

RPSC Sub Inspector भर्ती परीक्षा एवं पूर्व में 3600 Grade Pay, वर्तमान में Pay मैट्रिक्स में Pay Level – 10 या इससे ऊपर के लिए परीक्षाएं

1200

Reet Exam

2250

RSSB के द्वारा आयोजित की जाने वाली कनिष्ठ सहायक भर्ती हेतु पूर्व की ग्रेड पे 2400 तथा वर्तमान Pay Level 5 से ऊपर तथा पूर्व की Grade Pay 3600 एवं लेवल 10 से कम की अन्य परीक्षाएं, पटवारी भर्ती परीक्षा

1800

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

1200

CLAT परीक्षा

1050

इंजीनियरिंग/मेडिकल प्रवेश परीक्षा

6000

CMFAC

150

CSEET

150

CAFC

150

Total

15000

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए निर्धारित पात्रता

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana का लाभ सिर्फ वही उम्मीदवार ले सकते हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड पर खरे उतरते हैं l चलिए जान लेते हैं कि किन Candidates को इस योजना का लाभ दिया जाएगा l

RSMSSB CET 2022-23 Exam Date घोषित हुई

  • जो भी अभ्यर्थी राजस्थान राज्य का मूल निवासी होगा, उसे इस योजना का लाभ दिया जाएगा l

  • जो अभ्यर्थी पूर्व में संचालित Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Benefits ले चुका है, उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा l

  • ऐसे अभ्यर्थी जिनके माता-पिता व अभिभावक की Yearly Income ₹8 लाख सालाना से कम है l ऐसे छात्र जिनके माता-पिता अभिभावक राजकीय/बोर्ड/ निगम/ निजी सेवा में सेवारत/ विभागअध्यक्ष/ कार्यालय अध्यक्ष है या फिर ऐसे छात्र जिनके माता-पिता राज्य सरकार के क्रमिक होने पर पे मैट्रिक्स का Level-11 तक वेतन प्राप्त कर रहे हो, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा |

  • जो अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित है उन्हें Anuprati Coaching Yojana का लाभ दिया जाएगा l

Online Application Process For Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana

  • जो भी अभ्यर्थी मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले Official Portal https://tad.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा l

  • अभ्यर्थी को Application Form में पूछी गई जानकारी ध्यान से भरनी होगी l

UPSC CSE 2023 के लिए Free Coaching का अवसर

  • सभी जानकारी भरने के पश्चात सभी महत्वपूर्ण Documents जैसे कि जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र ,10th और 12th के अंकतालिका, Income Certificate आदि सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे l

  • इसके पश्चात अभ्यार्थी को जिस भी Coaching के लिए आवेदन करना है, उसका नाम और सूचीबद्ध Coaching Institute में से किसी एक कोचिंग संस्थान का चयन करना होगा l

  • यदि छात्र के द्वारा कोचिंग संस्थान के नाम व अन्य कोई जानकारी भरते समय गलती हो गई है, तो उसमें Last Date से पहले सुधार करना होगा l

  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात Merit के आधार पर छात्र को Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana का लाभ दिया जाएगा l

  • आवेदन प्रक्रिया व मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए Official Notification को अवश्य पढ़ें l