पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2022, अगर आप पशुपालन का व्यवसाय करना चाहते हो तो पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठा सकते है, Pashu Kisan Credit Card Yojana के लिए आवेदन कैसे करे |

हमारे देश की सरकार के द्वारा किसानों के हित में कई योजनाओं की शुरुआत की गई हैं ताकि किसानों की आय को दोगुना किया जा सकें। हमारे देश में ऐसे हजारों किसान हैं जिनका मुख्य पेशा केवल कृषि करना ही हैं। यदि किसानों को कृषि से फायदा नहीं होता तो उनकी पूरी मेहनत बेकार जाती हैं।

Rajasthan Free Electricity Yojana 2022

इसीलिए सरकार चाहती है कि किसान कृषि के साथ-साथ कुछ दूसरा कार्य भी करें ताकि उन्हें जीवन यापन करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना हों। इसी को देखते हुए सरकार के द्वारा Pashu Kisan Credit Card Yojana 2022 की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

जो भी किसान पशुपालन से संबंधित कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो वह Pashu Kisan Credit Card Yojana का फायदा उठा सकते हैं। आज हम आपको इस योजना से संबंधित हर एक जानकारी देते हैं।

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2022 क्या है?

  • Pashu Kisan Credit Card Yojana 2022 का शुभारंभ किसानों की आय को बढ़ाने के लिए किया गया है। हमारे देश में ऐसे लाखों किसान है जो खेती करने के अलावा और कुछ भी नहीं करते जिस वजह से उन्हें जीवन यापन करने में काफी परेशानी होती हैं।

PM Fasal Bima Yojana 

  • इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार के द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यदि किसान गाय, भैंस, सूअर, बकरी आदि को पालना चाहते हैं, तो उन्हें इसके लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस आर्थिक सहायता के माध्यम से किसान इन पशुओं को खरीद कर व्यापार भी कर सकते हैं।

  • यह योजना किसानों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि अब वह पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से गाय भैंस खरीद कर उनका दूध बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं।

  • किसान पशु क्रेडिट कार्ड योजना 2022 के माध्यम से खासतौर पर कमजोर वर्ग के किसानों को ही ऋण उपलब्ध करवाया जाता है ताकि उनकी आमदनी दोगुनी हो सकें।

Pashu Credit Card Yojana के माध्यम से कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?

  • Kisan Pahsu Credit Card Yojana 2022 के माध्यम से सरकार के द्वारा 1,06,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जोकि 7% वार्षिक ब्याज दर के हिसाब से प्रदान की जाएगी। यदि कोई भी किसान इस राशि का भुगतान सही समय पर कर देता हैं, तो उसे 3% तक की छूट भी दी जाएगी। इस प्रकार किसानों को केवल 4% प्रति वर्ष के हिसाब से ही ब्याज दर देनी होगी।

Bihar Pump Set Yojana 2022

  • परंतु ऋण की यह राशि केवल पशुपालन के कार्य में ही इस्तेमाल हो सकती हैं। यदि कोई भी किसान सहायता राशि लेकर उसका उपयोग कहीं और करना चाहता है तो वह मान्य नहीं होगा। क्योंकि इस योजना की शुरूआत केवल पशुपालन को बढ़ावा देने अथवा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ही की गई है। इसीलिए जब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी तो उस समय उनका व्यवसाय भी देखा जाएगा।

Benefits Of Kisan Pashu Credit Card Yojana 2022 

  • इस योजना के अंतर्गत यदि किसान पशु पालन करना चाहते हैं, तो उन्हें गाय खरीदने के लिए एक गाय के हिसाब से 40,000 रुपए दिए जाएंगे।

  • यदि कोई किसान भैंस पालना चाहता हैं, तो उसे प्रति भैंस के हिसाब से 60,000 रुपए तक की राशि दी जाएगी।

  • यदि कोई किसान बकरी पालन का कार्य शुरू करना चाहता हैं, तो उन्हें प्रति बकरी 4,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।

  • Pasu Kisan Credit Card Yojana 2022 के अंतर्गत जो किसान भाई सूअर पालन का कार्य करना चाहते हैं, तो उन्हें भी सालाना 16,300 रुपए दिए जाएंगे।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022

  • इसके अलावा पशुपालन के पश्चात पशुओं को किसी भी प्रकार की बीमारी होती है, तो उस समय भी सहायता राशि प्रदान की जाती हैं ताकि आप पशुओं का इलाज करवा सकें।

  • Kisan Pasu Credit Card Yojana 2022 के माध्यम से गरीब किसान पशु पालन करके अपना खुद का व्यवसाय भी चला सकते हैं। आज के समय में तो आप खुद भी देख सकते हैं कि, ग्रामीण क्षेत्रों से किसान लोग शहरों में गाय और भैंस का दूध बेचने के लिए आते हैं जिससे उन्हें काफी ज्यादा मुनाफा भी होता है।

Eligibility For Pashu Kisan Credit Card Scheme 2022  

  • इस योजना का फायदा केवल किसान ही ले सकते हैं। यदि कोई सामान्य व्यक्ति पशुपालन का कार्य करना चाहता हैं, तो वह पशु क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ नहीं ले सकता हैं।

  • पशु क्रेडिट कार्ड योजना का फायदा किराएदार किसानों सहित SHG या संयुक्त देयता समूह भी ले सकते हैं।

Important Documents For Pashu Kisan Credit Card 2022 

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2022 का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है जैसे –

PM Free Silai Machine Yojana

  • आधार कार्ड 

  • वोटर आईडी कार्ड 

  • पैन कार्ड 

  • ड्राइविंग लाइसेंस 

  • बैंक अकाउंट नंबर 

  • निवास प्रमाण पत्र

List of Top Banks For Pashu Kisan Credit Card Scheme 

आप विभिन्न बैंकों के द्वारा पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं जैसे –

  • Bank Of Baroda

  • Punjab National Bank

  • State Bank Of India

  • HDFC bank

  • ICICI Bank

  • Axis Bank

पशुपालन के लिए Pashu Kisan Credit Card Yojana 2022 का फायदा कैसे लें

  • जो भी किसान Pashu Kisan Credit Card Yojana 2022 का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें अपने नजदीकी किसी भी सहकारी बैंक में जाना होगा।

  • बैंक में जाकर किसानों को पशु क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में पूछना हैं। जब आप बैंक से इस योजना के बारे में पूछेंगे तो वह आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया बता देंगें।

  • फिर आप को बैंक के माध्यम से ही आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा जिसे भरने के बाद आपको सभी दस्तावेज भी उसके साथ अटैच करके बैंक में ही जमा करवा देना हैं।

  • इस प्रकार आप Pashu Kisan Credit Card के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। जब आप पशु किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करेंगे, तो उसके बाद आपको Pashu Credit Card मिलने में 15 से 20 दिन का समय भी लग सकता है।