देशभर में Central Bank Of India की 600 शाखाएं बंद होने जा रही है, राजस्थान में भी Central Bank Of India की करीब 29 शाखाएँ बंद होगी, इतनी ताताद में एक साथ बैंक बंद होने से कर्मचारियों द्वारा हड़ताल भी की जाएगी |
Central Bank Of India हमारे देश का 100 साल पुराना बैंक है यह देश के सबसे अच्छे बैंकों की सूची में शामिल है। कभी-कभी बैंकों के सामने स्थिति ही कुछ ऐसी उत्पन्न हो जाती है कि उन्हें ना चाहते हुए भी अपनी बहुत सी शाखाओं को बंद करना पड़ता हैं।
Computer Teacher Notes PDF
Maruti की नई कार Jimny ने Thar को दी मात
Central Bank Of India के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है जिस कारण उन्हें अपने बैंक की काफी शाखाएं बंद करनी पड़ रही हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की काफी शाखाएं बंद होने की वजह से कर्मचारी भी काफी नाराज हैं क्योंकि शाखाएं बंद होने की वजह से उनकी नौकरियां भी चली जाएंगी।
आगे हम आपको Central Bank Of India के बंद होने के कारण व राजस्थान में कितनी शाखाएं बंद हो रही है यह भी बताते हैं।
राजस्थान राज्य में Central Bank Of India की, 29 शाखाएं हो रही हैं बंद
• यदि हम केवल राजस्थान राज्य की बात करें तो राजस्थान राज्य में Central Bank की 168 शाखाएं हैं जिनमें से 29 शाखाओं को बंद किया जा सकता हैं। जबकि पूरे देश में सेंट्रल बैंक की 4,594 शाखाएं हैं जिनमें से 600 शाखाएं घाटे में चल रही हैं। इस वजह से इन सभी शाखाओं को वर्ष 2023 के अंत तक पूरी तरह से बंद किया जा सकता हैं। वैसे तो शाखाएं बंद करने से ग्राहको के साथ-साथ कर्मचारियों का भी नुकसान होगा। परंतु स्थिति ही कुछ ऐसी बन गई है कि, बैंक के सामने शाखाएं बंद करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प शेष ही नहीं बचा है।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
CUET 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
• यदि हम सरकारी सूत्रों की माने तो सरकारी सूत्रों के मुताबिक बैंक की माली हालत ठीक नहीं है। इसीलिए बैंक की स्थिति को सुधारने के लिए देश-भर की 600 शाखाओं को बंद करना ही ठीक रहेगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि जब इन शाखाओं को बंद कर दिया जाएगा, तो उसके बाद Real Estate जैसे Non-Core Assets की बिक्री भी की जाएगी।
इस वजह से होंगी, सेंट्रल बैंक की शाखाएं बंद
• RBI के द्वारा वर्ष 2013 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ-साथ अन्य कई बैंकों को Prompt Corrective Action व्यवस्था में रखा गया था। इसके बाद Central Bank Of India को छोड़कर बाकी सभी बैंकों के कामकाज में तो काफी हद तक सुधार आया है लेकिन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कामकाज में सुधार नहीं आया। इसके बाद दूसरे सभी बैंक तो पीसीए लिस्ट से बाहर निकल गए परंतु यह बैंक PCA सूची में ही शामिल है।
• बैंक मुख्यालय के द्वारा विभिन्न शाखाओं तथा विभागों को 4 मई 2022 को दस्तावेज भेजते हुए यह कहा गया कि, Prompt Corrective Action List से बाहर निकलने और मैन पावर के Efficient व Effective इस्तेमाल के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
UPSC वर्ष 2023 का Exam Calendar जारी हुआ
• यदि हम बैंक के लाभ की बात करें तो दिसंबर तिमाही में बैंक का लाभ 2.82 अरब रुपए रहा था। जबकि 1 साल पहले समान तिमाही में यह लाभ केवल 1.66 अरब रुपए था। यदि हम सेंट्रल बैंक की दिसंबर महीने की Gross NPA Ratios की बात करें, तो यह Gross NPA Ratios 15.16% थी जोकि दूसरे बैंकों की तुलना में काफी ज्यादा अधिक है।
बैंकों की शाखाएं बंद होने से, कर्मचारी कर सकते हैं हड़ताल
• राजस्थान राज्य के Bank Employees Union के महासचिव महेश मिश्रा, All India Bank Employees Association के राष्ट्रीय महासचिव तथा Central Bank Of India Employees Federation के महासचिव बी.एस रामबाबू के द्वारा यह कहा गया है कि, यदि घाटे के नाम पर बैंक की शाखाओं को बंद या विलय किया गया तो इसे लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में काम कर रहे कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
• इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी “स्थानांतरण नीति” को लेकर पहले से ही आंदोलन कर रहे हैं। इसीलिए अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं बंद करने से पहले काफी सोच विचार करना होगा, क्योंकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा जिन शाखाओं को बंद किया जा रहा है उनसे हजारों कर्मचारी जुड़े हैं।
• हम आपको बता दें कि राजस्थान राज्य में जोधपुर, कोटा तथा जयपुर में 3 क्षेत्रीय कार्यालय हैं जिनके अंतर्गत बैंक की 168 शाखाएं कार्य कर रही हैं। इन सभी शाखाओं में कुल मिलाकर 1000 से भी अधिक कर्मचारी हैं। यदि बैंक बंद होता है तो बैंक बंद होने से यह सब लोग घर से बेघर भी हो सकते हैं।
