CUET 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अगर आपने अभी तक CUET 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है तो 22 मई 2022 तक अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, CUET Application Form 2022 में correction 25 मई से 31 मई 2022 तक कर सकेंगे |

CUET के बारे में तो आपने सुना ही होगा यह Common University Entrance Test है जिसे उन छात्रों के लिए आयोजित करवाया जाता है जोकि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला लेना चाहते हैं। इस परीक्षा के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2022 रखी गई थी।

CUET 2022 के लिए अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन भरे गए

परंतु अब इस परीक्षा की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है ताकि वह उम्मीदवार भी आवेदन कर सके जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं दिया हैं। आगे हम आपको CUET Application Last Date के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हैं ताकि आप समय पर आवेदन कर सकें।

CUET Application Last Date 22 May 2022 tak badhi

CUET के तहत 22 मई तक कर सकते हैं, आवेदन

• जो भी छात्र Central University में दाखिला लेने के लिए Common University Entrance Test में शामिल होना चाहते हैं, तो उनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 6 मई 2022 से बढ़ाकर 22 मई 2022 कर दिया गया हैं।

CUET 2022 के नियमों में हुआ बदलाव

• अब सभी छात्र 22 मई 2022 शाम 5:00 बजे तक Online Application Form जमा करवा सकते हैं। जबकि आवेदन शुल्क जमा करवाने के लिए रात 11:50 तक का समय दिया गया हैं।

Correction के लिए 25 मई से 31 मई तक खुलेगी, Correction Window

• जब उम्मीदवार CUET Application Form 2022 भरेंगे तो उनमें से बहुत से उम्मीदवार ऐसे भी होंगे जो आवेदन फॉर्म भरते समय थोड़ी बहुत गलतियां भी करेंगे। यदि इन गलतियों को सही ना किया जाए तो इनकी वजह से उन्हें आगे चलकर परेशानी भी हो सकती हैं।

• इसीलिए National Testing Agency के द्वारा सभी उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में करेक्शन का अवसर भी दिया जाता है। जो भी उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में करेक्शन करवाना चाहते हैं, तो वह 25 मई से लेकर 31 मई 2022 तक Application Form में Correction करवा सकेंगे।

CUET 2022 FAQ

• यदि उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आवेदन फॉर्म में करेक्शन नहीं करवाते हैं, तो उनके पास इस तिथि के बाद कोई भी विकल्प शेष नहीं बचेगा।

13 भाषाओं में आयोजित होगा, CUET Exam 2022

• National Testing Agency के द्वारा CUET Exam 2022 को भारत की लगभग 13 भाषाओं में आयोजित करवाया जाएगा। इन भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, असमिया, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तेलुगू, तमिल तथा उर्दू आदि भाषाएं शामिल हैं।

CUET 2022 के लिए Form भरने से पहले जरुरी जानकारी देखे

• CUET Exam 2022 का आयोजन देश के लगभग 547 शहरों में किया जा रहा हैं। जबकि भारत के बाहर इस परीक्षा का आयोजन लगभग 13 शहरों में करवाया जाएगा।

How To Fill CUET Application Form 2022

• जो भी उम्मीदवार CUET के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो वह Official Website-https://cuet.samarth.ac.in/ के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

• जब आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Application Form को ओपन करेंगे, तो उसके बाद आपको इसमें पूछी गई जानकारियां भरनी होगी।

CUET & CUCET 2022 परीक्षा में कितना अंतर है

• जानकारियों के साथ-साथ आपको जरूरी दस्तावेज भी Upload करने होंगे।

• जब आप Application Form भर देंगे तो इसके बाद आखिर में आपको Online Fee का भुगतान करना होगा।

• फीस का भुगतान कर देने के पश्चात आपको अपना Application Form Submit करके इसका प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास रख लेना है।