UPSC वर्ष 2023 का Exam Calendar जारी हुआ, UPSC ने आगामी वर्ष 2023 के लिए संभावित वार्षिक कैलेंडर जारी किया, NDA परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल को होगा, अभ्यर्थी UPSC की वेबसाइट से विस्तृत कार्यक्रम देख सकेंगे |

Union Public Service Commission के द्वारा हर साल ढेरों परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाता है जिनके माध्यम से लाखों उम्मीदवार अपने भविष्य को बेहतर बनाने का सपना देखते हैं। UPSC के द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली परीक्षाएं हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक हैं।

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2022 

इसीलिए इन परीक्षाओं में केवल वही उम्मीदवार सफल हो पाते हैं जो कि बहुत ही ज्यादा मेहनत करते हैं। पहले तो छात्रों को परीक्षा से कुछ ही महीने पहले पता चल पाता था की परीक्षा किस दिन होनी हैं। परंतु अब UPSC के द्वारा एक साल पहले ही Exam Calendar जारी कर दिया जाता हैं।

ऐसा इसलिए ताकि जो भी उम्मीदवार यूपीएससी के द्वारा आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो वह परीक्षा की अच्छे से तैयारी कर सकें। यूपीएससी के द्वारा वर्ष 2023 में बहुत सी परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाना है,

UPSC Annual Calendar 2023

इसीलिए UPSC Exam Calendar 2023 की घोषणा कर दी गई है। अब सभी उम्मीदवार इस एग्जाम कैलेंडर के अनुसार परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। आगे हम आपको UPSC Exam Calendar 2023 की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

सिविल सर्विसेज एग्जाम की प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित होगी, 28 मई को

• UPSC Exam Calendar 2023 के अनुसार अगले साल Civil Service Exam Prelims तथा Mains Exam के बीच छात्रों को तैयारी करने के लिए केवल सवा 3 महीने का समय ही दिया जाएगा।

• Civil Services Exam के लिए नोटिफिकेशन 1 फरवरी को जारी किया जाएगा। इसके पश्चात आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू की जाएगी।

• Civil Services Prelims Exam का आयोजन 28 मई को किया जाएगा। जबकि मेन एग्जाम का आयोजन 15 सितंबर को किया जाएगा।

UPSC IES ESE Syllabus 2022

• UPSC के द्वारा Prelims तथा Main Exam के बीच दिया जा रहा सवा 3 महीने का समय काफी हैं, क्योंकि हर साल इन दोनों की परीक्षाओं के बीच इतना ही समय दिया जाता हैं।

NDA NA-1 और CDS-1 का नोटिफिकेशन जारी होगा, 21 दिसंबर 2022 को

• NDA NA-1 और CDS-1 की परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन 21 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा। इसके बाद 10 जनवरी 2023 तक आवेदन किए जा सकेंगें।

• जबकि इस परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। यदि हम Engineering Services की परीक्षा की बात करें, तो यह परीक्षा 19 फरवरी को तथा Combined Jio Scientist Main Exam का आयोजन 24 जून को करवाया जाएगा।

UPSC CDS Syllabus 2022

• इसके अतिरिक्त Indian Forest Service Main Exam का आयोजन 26 नवंबर से लेकर अगले 10 दिन तक करवाया जाएगा।

UPSC की परीक्षाओं की तिथि में नहीं होगा, कोई बदलाव

यूपीएससी की परीक्षाओं की तिथि में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा, क्योंकि यूपीएससी के द्वारा यह बिल्कुल भी नहीं कहा गया है कि परीक्षा की तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता हैं।

UPSC Scientific Officer Syllabus 2022

वैसे तो कोरोनाकाल में वर्ष 2020 में आयोजित होने वाली बहुत सी परीक्षाओं को समय पर आयोजित नहीं करवाया गया था। परंतु उस समय देश की स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए परीक्षाओं को स्थगित किया गया था।

UPSC Exam Calendar 2023 कैसे देखें

यदि आप UPSC Exam Calendar 2023 को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको UPSC की Official Website पर विजिट करना होगा। क्योंकि UPSC Exam Calendar 2023 को वहीं पर जारी किया गया हैं।