यह 5 खिलाड़ी IPL Mega Auction 2022 से पहले खरीद लिए जाएंगे, KL rahul सहित पांच खिलाड़ियों को आईपीएल 2022 के Auction से पहले ही खरीदने की संभावना है, David Warner & राशिद खान भी हो सकते हैं अहमदाबाद या लखनऊ टीम में शामिल,
IPL Match तो आप सभी देखते ही होंगे l आईपीएल 2022 में अहमदाबाद और लखनऊ दो नई टीमों की एंट्री होने जा रही है। इन दोनों ही टीमों को Auction से पहले 3 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका भी दिया जा रहा हैं। दोनों ही टीमें इन खिलाड़ियों को अपने Auction से पहले यह अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।
IPL 2022 से पहले सभी खिलाड़ियों की Performance पर है टीम की नजर
जैसे-जैसे IPL 2022 के दिन नजदीक आ रहे हैं तो उसी हिसाब से तैयारी भी काफी तेजी से की जा रही हैं। सभी टीमों के द्वारा अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है l जिससे यह साफ हो चुका है कि किस खिलाड़ी को ऑप्शन में जाना है और किसे नहीं। नए नियम के अनुसार लखनऊ तथा अहमदाबाद इन दोनों ही टीमों को अब Auction से पहले ही अपने 3 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना होगा l तीन खिलाड़ियों के बारे में हम आपको आगे बताते हैं।
KL Rahul IPL अहमदाबाद या लखनऊ Team की तरफ से हो सकते हैं टीम में शामिल
IPL 2021 में KL Rahul ने 13 मैचों में लगभग 626 रन बनाए हैं। मैच के दौरान Punjab Kings को आगे ले जाने के लिए राहुल ने जिस प्रकार कोशिश की है इस बारे में तो सब जानते ही हैं l मगर राहुल तथा Punjab Kings टीम के बीच में मतभेद होने के कारण अब केएल राहुल ने टीम से रिलीज होने का फैसला किया हैं। इसी के चलते अब IPL 2022 के लिए होने वाले ऑप्शन से पहले संभावना यह भी है कि KL RAHUL को अहमदाबाद या लखनऊ टीम अपनी तरफ भी शामिल कर सकती हैं, क्योंकि KL Rahul एक बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

IPL 2022 में David Warner भी हो सकते हैं अहमदाबाद या लखनऊ टीम में शामिल
David Warner एक बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं और IPL 2022 में पूरी संभावना है कि डेविड वॉर्नर Auction से पहले ही लखनऊ अहमदाबाद टीम में भी शामिल हो सकते हैं। वैसे तो IPL 2021 डेविड वॉर्नर के लिए कुछ खास नहीं है l आईपीएल 2021 के 8 मैच में वॉर्नर ने सिर्फ 195 रन ही बनाए थे l जिसकी वजह से डेविड वॉर्नर को अपना कप्तानी का पद भी गंवाना पड़ा था।
विवादित प्रश्नों पर 13 दिसंबर 2021 को फिर से सुनवाई होगी
जब T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई तो T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही डेविड वॉर्नर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी l यही वजह है कि आज के समय में इनकी कीमत काफी बढ़ गई हैं। इसीलिए IPL 2021 में अहमदाबाद और लखनऊ टीम अब डेविड वॉर्नर को अच्छे बल्लेबाज के रूप में अपनी IPL Team में शामिल कर सकती है।
हषर्ल पटेल तथा युजवेंद्र चहल भी हो सकते हैं लखनऊ तथा अहमदाबाद टीम में शामिल
RCB की तरफ से खेलते हुए Harshal Patel ने IPL 2021 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। IPL 2021 में हर्षल पटेल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की गिनती में शामिल हैं जिसकी वजह से वह एक अच्छे गेंदबाज के रूप में भी जाने जाते हैं l मगर आरसीबी ने उनको IPL 2022 के Auction से पहले ही रिलीज कर दिया हैं।
रीट 2021 में 50000 पदों के लिए बेरोजगार ने दिया धरना
इसके अतिरिक्त Yuzvendra Chahal भी IPL 2021 में RCB की तरफ से ही खेल रहे थे और यह भी काफी अच्छे गेंदबाज हैं l मगर इन्हें भी आरसीबी ने रिलीज कर दिया हैं। इसीलिए अब पूरी संभावना है कि हर्षल पटेल तथा यूज़वेंद्र चहल दोनों ही खिलाड़ी IPL 2022 में लखनऊ तथा अहमदाबाद टीमों में शामिल हो सकते हैं।
अहमदाबाद या लखनऊ टीम राशिद खान को भी कर सकती हैं अपनी टीम में शामिल
IPL 2021 में Rashid Khan सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे और इन्होंने 18 से भी ज्यादा विकेट अपने नाम की है l इसी वजह से राशिद खान अच्छे गेंदबाजों की गिनती में शामिल हैं l अब ऐसा कहा जा रहा है कि राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद रिटर्न कर देगी l इसी वजह से राशिद खान अब लखनऊ या अहमदाबाद टीम में शामिल हो सकते हैं।
