IPL 2022 से पहले सभी खिलाड़ियों की Performance पर है टीम की नजर, IPL 2022 Mega Auction जल्द शुरू होने की संभावना है, आईपीएल 2022 में 10 टीमें भाग लेंगी, Australia Big Bash league 2021 में कई खिलाड़ियों की परफॉरमेंस ने टीमों का ध्यान आकर्षित किया |
भारत में आईपीएल सीरीज की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी l हर वर्ष आईपीएल का आयोजन किया जाता है l हर वर्ष की तरह इस बार भी वर्ष 2022 में आईपीएल क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया जाएगा l आईपीएल में अब तक कुल 8 टीमें खेलती थी, लेकिन वर्ष 2022 में दर्शकों को दो नई टीमें भी देखने को मिलेंगी l आईपीएल 2022 के लिए आठ टीमों ने अपने चार खिलाड़ियों को तो रिटेन कर लिया है l अब देखना यह होगा कि आईपीएल की नई टीमों में किन खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जाएगा l
Social Media पर वायरल खबर झूठ निकली
आईपीएल 2022 मैच शुरू होने से पहले सभी टीमों के द्वारा टीम के लिए बेस्ट खिलाड़ी का चुनाव किया जाएगा l इसीलिए सभी आईपीएल टीमों के द्वारा दुनिया भर के सभी खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर नजर बनाई हुई है l ऐसा इसलिए ताकि जब IPL 2022 Mega Auction में सभी अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन कर सके l जिस खिलाड़ी की परफॉर्मेंस सबसे अच्छी रहेगी उस खिलाड़ी को सबसे अधिक पैसे देकर टीम के लिए चुना जाएगा l
Australia Big Bash league 2021 मे कई खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस ने आईपीएल टीमों का ध्यान किया अपनी ओर
हाल ही में ही ऑस्ट्रेलिया की काफी लोकप्रिय T 20 Australia Big Bash Series 2021 शुरू हो गई है l इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेलबर्न स्टार और सिडनी सिक्सर्स के बीच 5 दिसंबर 2021 को हुआ था l इस टूर्नामेंट का पहला मैच काफी रोमांचक रहा l सिडनी सिक्सर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था l सिडनी सिक्सर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए l इसी लक्ष्य का पीछा करते हुए मेलबर्न स्टार टीम सिर्फ 61 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई l

मेलबर्न स्टार की टीम में से पीटर नेविल ने टीम की ओर से सबसे अधिक 18 रन बनाए l मेलबर्न स्टार की टीम के कई बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए l वहीं दूसरी ओर सिडनी सिक्सर्स की टीम ने बल्लेबाजी में अच्छी परफॉर्मेंस के साथ-साथ बॉलिंग में भी अपनी अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई l वैसे तो सिडनी सिक्सर्स के खिलाड़ियों ने बहुत ही अच्छी परफॉर्मेंस की है, लेकिन सिडनी सिक्सर्स के कुछ खिलाड़ियों ने सबसे अच्छी परफॉर्मेंस करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया l स्टीव ऑ कीफ ने चार विकेट लेकर और शोन ऐबट ने तीन विकेट लेकर काफी अच्छी बोलिंग की है l
किसान Bank Account में दसवीं किश्त की राशि देखे
सिडनी सिक्सर्स के जोश फिलिपे को बेहतरीन बैटिंग के लिए मिला मैन ऑफ द मैच अवार्ड
सिडनी सिक्सर्स की टीम के 213 रनों में जोश फिलिपे और सिडनी सिक्सर्स के कप्तान मोजेस ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l जोश फिलिपे ने अपनी पारी में 47 गेंदों पर 83 रन बनाए l जोश फिलिपे ने 8 चौके और 6 छक्के भी लगाए l वहीं दूसरी ओर सिडनी सिक्सर्स टीम के कप्तान मोजेस ने 38 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारी खेली l इसीलिए जोश फिलिपे को मैन ऑफ द मैच अवार्ड भी दिया गया l इस टूर्नामेंट पर आईपीएल टीमों की नजर है l यह बिल्कुल हो सकता है कि IPL 2022 Mega Auction में इन खिलाड़ियों में से किसी को चुना जाए l
