REET में विवादित प्रश्नों पर 13 दिसंबर 2021 को फिर से सुनवाई होगी, REET लेवल-1 में कुछ विवादित प्रश्नों से जुड़े मामले पर सुनवाई 13 दिसम्बर 2021 को होने की संभावना है, बोर्ड ने रीट लेवल 1 के Candidates की आपत्ति का निराकरण नहीं किया |

Rajasthan Teacher Eligibility Test का आयोजन 26 सितंबर 2021 को किया गया था l जब से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई है तभी से यह भर्ती विवादों में आ गई है l रीट 2021 परीक्षा पेपर लीक मामले की वजह से काफी चर्चा में हैं l वहीं दूसरी ओर रीट परीक्षा का परिणाम आने के पश्चात भी यह भर्ती काफी विवादों में है l

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा रीट परीक्षा करवाने के बाद इसकी Official Answer Key  भी जारी की गई थी l Reet Official Answer key जारी करने के पश्चात इच्छुक उम्मीदवार से रीट उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्तियां मांगी गई थी l जब भी किसी परीक्षा का आयोजन होता है तो उस परीक्षा की उत्तर कुंजी के पश्चात आपत्तियां मांगी जाती हैं l इसी क्रम में रीट 2021 उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्तियां मांगी गई l

रीट 2021 में 50000 पदों के लिए बेरोजगार ने दिया धरना

प्राप्त जानकारी के अनुसार रीट 2021 परीक्षा उत्तर कुंजी में उम्मीदवारों के द्वारा लगभग Reet Level First में 15 से अधिक प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज की गई थी l बोर्ड के द्वारा आपत्ती दर्ज करवाने के कुछ समय पश्चात 2021 रिवाइज उत्तर कुंजी भी जारी कर दी थी l Answer Key जारी होने के पश्चात भी Reet Answer Key 2021 मामला शांत नहीं हुआ है l आइए जानते हैं कि Reet Level First Answer Key मामला क्या है l

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा Reet level 1 में उम्मीदवारों के द्वारा लगाई गई आपत्ति का नहीं किया निराकरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितने भी प्रश्नों पर आपत्ति रीट लेवल फर्स्ट में लगाई गई थी बोर्ड के द्वारा उनमें से सिर्फ दो से तीन प्रश्नों पर ही बोनस अंक दिए गए हैं l उम्मीदवारों का यह कहना है कि हमारे पास उन सभी प्रश्नों के साक्ष्य हैं, जिन्हें बोर्ड ने गलत माना है l उम्मीदवारों के अनुसार आपत्ति दर्ज करते समय आरबीएसई बुक से ही साक्ष्य लगाए गए थे l

Rajasthan Police Constable Handwritten Notes

REET level 1 Questions news

फिर भी बोर्ड ने इन प्रश्नों पर विचार नहीं किया है l उम्मीदवारों की माने तो रीट फाइनल मेरिट में हर एक अंक महत्वपूर्ण है इसीलिए कुछ उम्मीदवारों ने उत्तर कुंजी से संतुष्ट ना होने के कारण कोर्ट में केस लगा दिया है l आइए जानते हैं कि रीट लेवल वन उत्तर कुंजी मामले पर सुनवाई कब हुई थी और सुनवाई के बाद क्या निष्कर्ष निकला है l

राजस्थान जयपुर हाईकोर्ट में Reet Level 1 Answer Key से संबंधित मामला हुआ दर्ज

हाल ही में ही राजस्थान जयपुर हाई कोर्ट में रीट लेवल फर्स्ट उत्तर कुंजी से संबंधित मामले पर सुनवाई हुई थी l राजस्थान जयपुर हाई कोर्ट के जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल की सिंगल बेंच में जितेंद्र कुमार मीणा और अन्य की याचिका पर सुनवाई हुई थी l उम्मीदवारों की तरफ से किए गए एडवोकेट के द्वारा सभी विवादित प्रश्नों और संबंधित साक्ष्य को सबमिट भी कर दिया गया है l

RSMSSB VDO Handwritten Notes

जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों के द्वारा सभी साक्ष्य राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की पुस्तकों से लिए गए हैं l अभी भी 14 प्रशन ऐसे हैं जो विवादित है, इसलिए उम्मीदवारों की यह मांग है कि बोर्ड के द्वारा रीट लेवल उत्तर कुंजी मामले को सुलझाने के लिए एक कमेटी बनाई जानी चाहिए और सभी विवादित प्रश्नों पर बोनस अंक दिए जाने चाहिए ताकि कोई भी योग्य उम्मीदवार चयन से वंचित ना रह जाए l इस मामले की अगली सुनवाई 13 दिसंबर 2021 को की जाएगी l