REET level-1 शैक्षणिक पात्रता को लेकर बेरोजगारों को किया गया भ्रमित, सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में कहा गया कि याचिकाकर्ता को ही मिलेगा रीट लेवल-1 का लाभ, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि 09 फरवरी से रीट लेवल-1 के लिए बीएड और डीएलएड धारी आवेदन कर सकते है |
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में REET 2021 में लेवल-1 की पात्रता को लेकर बेरोजगारों के साथ हुई ठगी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | REET 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है,अब अभ्यर्थी दिनांक 19 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2021 से पहले करना होगा |
REET 2021 में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाने का प्रमुख कारण था कि REET लेवल-1 की पात्रता को लेकर कुछ अभ्यर्थियों द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी | याचिकाकर्ता द्वारा दायर याचिका पर विचार करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया कि खण्डपीठ याचिका संख्या 1853/2021 व कनेक्टेड याचिकाओं के सभी याचीगण व समकक्ष योग्यताधारी अन्य अभ्यर्थी, जो याचिकाओं में पक्षकार नहीं है तथा B.Ed. व D.El.Ed. (NIOS से उत्तीर्ण) है,
REET परीक्षा तिथि नहीं बदली गई तो आंदोलन भी किया जायेगा
वे भी REET-2021 के लेवल-1 के लिए न्यायालय के अंतरिम आदेश दिनांक 05 फरवरी 2021 की पालना में दिनांक 20 फरवरी 2021 तक याचिकाओं के निर्णयाधीन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे |लेकिन कोर्ट के इस आदेश के बाद से सोशल मीडिया मैसेज वायरल कर बेरोजगारों से ठगी की जा रही है | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
ठगों ने कहा याचिकाकर्ता को मिलेगा लेवल-1 का लाभ
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 (News) लेवल-1 के अभ्यर्थियों को सोशल साइट पर एक मैसेज के माध्यम से भ्रमित किया जा रहा था और कानूनी कार्यवाही के नाम पर उनसे दो-दो हजार रूपये तक की वसूली करने के मामले भी सामने आये है |
Fake Viral Message for REET 2021
इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने रविवार अवकाश के बावजूद आनन-फानन में स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि कोर्ट के आदेश पर B.Ed. व D.El.Ed. योग्यताधारी अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे | लेकिन ठगों ने बेरोजगार अभ्यर्थियों का कहा कि रीट लेवल-1 में लाभ केवल उन अभ्यर्थियों को ही मिलेगा जिन्होंने याचिका दायर की थी |
REET आवेदन में संशोधन 22 फरवरी से 25 फरवरी 2021 तक
इसलिए आप भी अगर अपना नामा याचिका में जुड़वाना चाहते हो तो, इसके लिए 2000 रूपये फीस देकर नाम जुड़वा सकते हो | इसके लिए ठगों ने अपने नाम और मोबाइल नंबर भी बताये थे | एक का नाम सुनील चौधरी था दूसरे का नाम मुकेश छिप्पा बताया गया था | इसलिए आप इस प्रकार के ठगों के जाल में नहीं फसे, क्योंकि कोर्ट के आदेश के मुताबिक रीट लेवल-1 के लिए B.Ed. व D.El.Ed. उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र है |
बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने कार्यवाही की मांग की-
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि बेरोजगारों को गुमराह करने वाले लपको के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही भी करनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटना वापस न हो सके | इसके अलावा उन्होंने कहा कि बोर्ड को जब यह स्क्रीनशॉट और अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई गई, तब बोर्ड हरकत में आया और स्पष्टीकरण जारी किया गया |
31 जुलाई के बाद किसी के पास नहीं होगा पुरानी REET / RTET का प्रमाण पत्र
नोट-दोस्तों आप भी इस प्रकार से गिरोह से बचकर रहे| कोर्ट आदेश के अनुसार रीट 2021 लेवल-1 के लिए अब B.Ed. व D.El.Ed. योग्यता धारी भी परीक्षा में बैठ सकेंगे |
