REET 2021 के लिए आवेदन बढे,30 जुलाई 2021 के बाद समाप्त हो जाएगी पुरानी REET या RTET प्रमाण पत्र वैधता, REET 2021 के लिए आवेदन 19 फरवरी तक जमा होंगे |
नई सूचना-14 जून 2021-रीट प्रमाण पत्रों की वैधता आजीवन नहीं होती है, तो 31 जुलाई 2021 के बाद किसी के पास नहीं होगा पुरानी REET / RTET का प्रमाण पत्र | लेकिन राजस्थान सरकार भी सीटेट की तर्ज पर रीट प्रमाण पत्रों की वैधता 3 साल से बढ़ाकर आजीवन करने का विचार कर रही है | लेकिन इसी के साथ प्रदेश के बेरोजगार अभ्यर्थियों ने इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया है, उनकी मांग है कि रीट प्रमाण पत्रों की वैधता 3 साल तक ही रखी जाए |

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में REET या RTET के प्रमाण पत्रों की वैधता के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | REET 2021 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी गई है | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा रीट 2021 की लिखित परीक्षा की तिथि अभी निर्धारित नहीं हो पाई है |
इस बार रीट 2021 में रिकॉर्ड तोड़ आवेदन प्राप्त होने की संभावना है | 04 फरवरी 2021 तक करीब 14 लाख से अधिक आवेदन भरे जा चुके है | इसके अलावा अभ्यर्थियों की और से REET या RTET के प्रमाण पत्रों की वैधता से संबंधित सवाल किये जाते है | यहाँ हमारी टीम आपको REET या RTET के प्रमाण पत्र की वैधता के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देगी | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक पढ़े |
31 जुलाई 2021 से रीट के पुराने प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे-
राजस्थान में अगर आप तृतीय श्रेणी शिक्षक बनना चाहते हो तो, आपके पास REET या RTET का प्रमाण पत्र होना जरुरी है | वर्तमान में करीब 3,19,067 अभ्यर्थियों के पास ही REET या RTET के प्रमाण पत्रों की पात्रता है | इनमे से भी करीब 64,828 अभ्यर्थियों की शिक्षक पात्रता REET 2021 की परीक्षा से पहले यानी 10 अप्रैल को ही समाप्त हो जाएगी |
REET 2021 बीएड धारियों के लिए खुशखबरी

इसके अलावा शेष बचे हुए अभ्यर्थियों के REET या RTET प्रमाण पत्रों की वैधता 30 जुलाई 2021 को समाप्त होने जा रही है | अगर रीट 2021 का रिजल्ट 30 जुलाई से पहले जारी नहीं होता है, तो राजस्थान प्रदेश में 30 जुलाई के बाद एक भी अभ्यर्थी के पास रीट का प्रमाण पत्र नहीं होगा | इसलिए भी इस बार REET परीक्षा के लिए आवेदन अधिक भरे जा रहे है |
रीट प्रमाण पत्रों की वैधता भी लाइफ टाइम हो-
राजस्थान में REET या RTET के प्रमाण पत्रों की वैधता तीन साल के लिए होती है | इसके बाद में आपको फिर से REET या RTET का प्रमाण पत्र लेना होता है | लेकिन इसके अलावा सीटेट परीक्षा के प्रमाण पत्रों की वैधता सात साल से बढाकर अब आजीवन यानी लाइफ टाइम के लिए कर दी गई है |
शिक्षक भर्ती में 1 पद के लिए 45 अभ्यर्थियों में मुकाबला|
लेकिन अगर अभ्यर्थी चाहे तो फिर से भी सीटेट परीक्षा दे सकता है | राजस्थान प्रदेश के बेरोजगार अभ्यर्थियों का कहना है कि REET या RTET के प्रमाण पत्रों की वेलिडिटी (वैधता) भी लाइफ टाइम के लिए होनी चाहिए | इसके बारे में पिछले वर्ष समाचार पत्र में सूचना भी प्रकाशित हुई थी कि सीटेट और रीट के प्रमाण पत्रों की वैधता आजीवन की जावेगी, लेकिन राजस्थान सरकार ने इसके बारे में कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है |
नोट-दोस्तों REET या RTET के प्रमाण पत्रों की वैधता लाइफ-टाइम होनी चाहिए या फिर तीन साल के लिए ही रहनी चाहिए, इसके बारे में आप भी अगर अपने विचार (राय) हमारी टीम के साथ शेयर करना चाहते हो तो, कमेंट कर सकते हो-धन्यवाद

