वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर 18 रन 5 विकेट एक मेडन के साथ किया कारनामा, बेंगलुरु की ओर से खेल रहे हसरंगा के सामने SRH की टीम ने टेके घुटने, SRH की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई, RCB ने भी खटकाया प्ले ऑफ का दरवाजा |
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग अब अपने प्ले ऑफ के अखाड़े में आ चुका है। यहां से जो टीम हारेगी वो आईपीएल से बाहर हो जाएगी। लेकिन इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रनों से हरा कर प्ले ऑफ के दरवाजे को खटखटाया है।
Computer Teacher Notes PDF
उमरान मलिक ने रचा ipl में इतिहास
आरसीबी की टीम ने हैदराबाद को 193 रनों का बढ़िया टारगेट दिया था। लेकिन हैदराबाद की टीम अपने पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 125 रनों पर ढेर हो गई।
20 ओवर भी नहीं खेल पाई टीम
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन राहुल त्रिपाठी ने बनाए। राहुल ने 37 गेंद में 58 रनों की पारी खेली। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। SRH की टीम 19.2 ओवर में ही 125 रन बना कर पवेलियन लौट गई।

इस मैच के हीरो रहे बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। हसरंगा ने एक ओवर मेडन भी डाला। हसरंगा का साथ दिया जोस हेजलवुड ने। उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
RCB ने खटखटया playoff का दरवाजा
आईपीएल के इस सीजन में इस जीत के साथ रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के ipl point table में 14 अंक हो गए हैं। इसी के साथ टीम प्ले ऑफ में पहुंचने और भी करीब आ पहुंची है।
देखिए IPL के फ्लॉप खिलाड़ी का सुपर हिट डांस
वहीं दूसरी ओर इस हार के बाद SRH को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने आने वाले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी और नेट रन रेट को भी बेहतर करना होगा। तब जा कर टीम प्ले ऑफ तक पहुंच पाएगी।
खराब शुरूआत
इससे पहले हैदराबाद की पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर कप्तान केन विलियमसन अपना विकेट गंवा बैठें। हांलाकि इससे पहले RCB की पारी के दौरान कोहली का विकेट भी पहली गेंद पर ही गिरा था। लेकिन RCB के बल्लेबाजों ने बाद में पारी को संभाला और टीम को एक मजबूत स्कोर की तरफ ले गए।
फाफ की कप्तानी पारी
बैंगलोर टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 50 गेंद में 73 रन बनाए। जबकि रजत पाटीदार के बल्ले से 48 रन और मैक्सवेल ने 24 गेंद में 33 रनों का योगदान दिया। आखिरी के ओवरों में दिनेश कार्तिक ने अपने बल्ले से आग उगली और उन्होंने सिर्फ 8 गेंद में 30 रन अपने नाम के आगे लगा दिए।
IPL प्ले ऑफ और फाइनल मैच का Schedule जारी हुआ
पारी के अंतिम 20वें ओवर में दिनेश ने 3 छक्के और 1 चौका लगा कर टीम को 190 के पार पहुंचा दिया। SRH की ओर से जे सुचित ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया।
कोहली फिर जीरो पर आउट
इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली डक पर आउट हो गए। जे सुचित विराट कोहली का विकेट लिया। इस सीजन में विराट तीसरी बार जीरो पर आउट हुए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा विराट के इस प्रदर्शन को लेकर कमेंट भी किए गए।
शतकीय साझेदारी
विराट कोहली के जीरो पर आउट होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार के बीच तीसरे विकेट के लिए 73 गेंद में 105 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी में रजत ने 38 गेंद में 48 रन तो और कप्तान फाफ ने 35 गेंद में 52 रन सांझा किए।
उमरान भी हुए फेल
आईपीएल के इस सीजन में 157 कि.मी की रफ्तार से सबसे तेज गेंदबाजी करने वाले उमरान मलिक इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। उमरान के पहले ही ओवर में रजत पाटीदार और फाफ डु प्लेसिस ने जमकर रन लुटे। दोनों ने मिलकर इस ओवर में 20 रन बनाए।
