Vidya Sambal Yojana Guest Faculty चयन प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित हुई, Vidya Sambal Yojana Lates News- राजस्थान में विद्या संबल योजना के तहत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया गया है, संविदा के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाना था, अगले आदेश तक चयन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया, यहाँ से जानिए विद्या सम्बल योजना के तहत संविदा पर चयन प्रक्रिया से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी |
जो भी उम्मीदवार राजस्थान में संविदा के आधार पर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार समाप्त हो चुका था। क्योंकि कुछ समय पहले राजस्थान में संविदा के आधार पर अध्यापकों की भर्ती के लिए विद्या संबल योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जो भी उम्मीदवार राजस्थान में शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके पास आवेदन का सुनहरा अवसर था।
लेकिन हाल ही में ही संबल योजना से संबंधित एक नई जानकारी मिली है। जो भी उम्मीदवार इस योजना के तहत चयनित होकर शिक्षक बनना चाहते थे, उनके लिए बुरी खबर है। कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के द्वारा विद्या संबल योजना मे आरक्षण ना देने की वजह से चल रही प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा तय समय पर vacant seats का ब्यौरा भी नहीं दिया गया था। इसलिए विभाग द्वारा जो पहले से कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, उसको स्थगित कर दिया गया है। यदि आप भी विद्या संभल योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। इस पोस्ट के माध्यम से पूरी जानकारी विस्तार से जान लेते हैं।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
आखिर क्यों स्थगित की गई है, विद्या संबल योजना।
अभी हाल में ही राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा विद्या संबल योजना की शुरुआत की गई थी। जिसके जरिय राज्य में खाली पड़े सरकारी स्कूलों में teacher के पदों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में भरना था। हालांकि गेस्ट फैकल्टी स्थाई नहीं थी, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना को लेकर काफी लापरवाही नजर आ रही थी।
बिना परीक्षा शिक्षक बनने का मौका
Vidya Sambal Yojana के अंतर्गत Guest Faculty लगाएगी राज्य सरकार
रिक्त पदों की सूची जारी नहीं होने से बेरोजगार हुए परेशान
Mahatma Gandhi English Medium School 10000 Recruitment 2022

शिक्षा विभाग के अधिकारी जिले में मौजूद खाली पड़ी सरकारी स्कूलों में सीटों की संख्या बता नहीं पा रहे थे। साथ ही इस भर्ती में reservation का प्रावधान भी नहीं था। इसलिए जब तक अगला आदेश ना आए, तब तक के लिए इसकी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
आरक्षण की वजह से विवादों में आई विद्या संबल योजना।
विद्या संबल योजना के जरिए राज्य के स्कूलों में खाली पड़े 93000 पदों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में भरना था। जिसमें शिक्षक, पीटीआई और लैब तकनीकी सहायकों के विभिन्न पद शामिल थे। लेकिन इन पदों के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया था कि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की कितनी सीटें हैं?
जिसको लेकर एससी और एसटी से जुड़े संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आरक्षण लागू नहीं कर रही है जबकि इन सभी पदों पर आरक्षण के अनुसार सीटों को भरा जाना चाहिए। BSP के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने भी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, कि सरकार गरीबों का आरक्षण मार रही है।
एससी और एसटी से जुड़े सामाजिक संगठनों ने योजना का किया खुलकर विरोध।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब राज्य में एससी एसटी के संगठन आरक्षण को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना करने लगे। तो राज्य के मुख्यमंत्री श्री गहलोत साहब ने VIDHYA Sambal Yojana की वर्तमान प्रक्रिया को स्थगित करने की घोषणा की। क्योंकि सरकार भी एससी एसटी वर्ग को नाराज नहीं करना चाहती है।
विद्या संबल योजना के लागू होने के बाद से sc-st संगठनों द्वारा सरकार का बड़े पैमाने पर विरोध किया गया। क्योंकि sc-st से जुड़े संगठन यह कह रहे थे, कि इस भर्ती प्रक्रिया में जब आरक्षण ही नहीं दिया जा रहा है, तो भर्ती प्रक्रिया कैसे हो सकती है। इसलिए हम वर्तमान गहलोत सरकार भी चुनावी वर्ष होने की वजह से sc-st वर्ग की नाराजगी नहीं लेना चाहते हैं।
इसी वजह से गहलोत सरकार द्वारा विद्या संबल योजना की वर्तमान प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही बसपा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया में reservation देने की बात मुख्यमंत्री जी से कही थी।
आखिर क्या है विद्या संबल योजना
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा विद्या संबल योजना की शुरुआत की गई थी। जिसमें राज्य के सरकारी प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों को guest faculty के रूप में भरना था। गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगभग 93000 पदों पर भर्ती होनी थी।
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2022
JKSSB JE 1045 Recruitment 2022
हालांकि यह गेस्ट फैकल्टी तब तक के लिए वैलिड थी, जब तक की स्थाई टीचरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा स्थाई टीचरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, लेकिन उसकी प्रक्रिया में काफी लंबा समय लग रहा है। जिसकी वजह से काफी स्कूलों में पढ़ाई बिल्कुल ठप पड़ी है।
इसलिए शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार हेतु ही विद्या संबल योजना लाई गई थी ताकि जब तक permanent teacher की भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी, तब तक गेस्ट फैकल्टी के रूप में टीचर बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकेंगे। क्योंकि टीचर की कमी की वजह से बच्चों का पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो पा रहा था।
