EWS Certificate की Validity में हुआ बदलाव, राजस्थान सरकार द्वारा EWS Certificate की वैधता को 3 साल टाक बढ़ा दिया गया है, EWS Category को अभ्यर्थी अब EWS Certificate 3 साल में एक बार ही बनवाना पडेगा |
हम सभी जानते ही हैं कि भारत सरकार के द्वारा संविधान के अनुसार पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और अन्य कैटेगरी को रिजर्वेशन दिया जाता है l इस रिजर्वेशन का लाभ पात्र व्यक्तियों को राज्य व केंद्र की भर्ती में, किसी संस्थान में प्रवेश हेतु व अन्य कामों के लिए भी दिया जाता है l
Computer Teacher Notes PDF
घर बैठे बना सकेंगे Birth & Death Certificate
भारत सरकार के द्वारा कुछ वर्ष पहले सविधान में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को जोड़ दिया गया है l ईडब्ल्यूएस यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी अब भर्ती परीक्षा, किसी संस्थान में प्रवेश व अन्य कार्यों के लिए आरक्षण का लाभ दिया जाएगा l EWS Category के तहत लाभ लेने के लिए व्यक्ति को अपना EWS Certificate बनवाना अनिवार्य है l
हाल ही में ही राजस्थान सरकार के द्वारा आर्थिक कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के संबंध में कुछ परिवर्तन किया गया है l यदि आप ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से संबंधित है तो आपके लिए पूरी जानकारी प्राप्त करना जरूरी है l चलिए जान लेते हैं कि हाल ही में ही राजस्थान सरकार के द्वारा EWS Certificate से संबंधित क्या अपडेट की गई है l
वैधता 1 वर्ष से बढ़ाकर अब कर दी गई है 3 वर्ष
राजस्थान सरकार के द्वारा हाल ही में ही आर्थिक कमजोर वर्गों के लिए जारी किए जाने वाले EWS Certificate Validity से संबंधित संशोधन किया गया है l पहले ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 1 वर्ष हुआ करती थी l
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
CTET certificate from 7 years to lifetime
लेकिन हाल ही में ही राजस्थान सरकार के द्वारा संशोधन कर दिया गया है और अब संशोधन के पश्चात ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ाकर 3 वर्ष कर दी गई है l ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के तहत राज्य की शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए 10% तक आरक्षण का प्रावधान किया गया है l
ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की वैधता 1 वर्ष होने के कारण व्यक्तियों को होती थी काफी परेशानी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Income & Asset Certificate सिर्फ 1 वर्ष के लिए ही मान्य होता है l जिसके कारण ऐसे व्यक्ति जो ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के हैं, उन्हें प्रत्येक वर्ष Income & Asset Certificate जारी करवाना पड़ता था l जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था l
REET प्रमाण-पत्र की वैधता Life Time हुई
लेकिन राज्य सरकार के द्वारा हाल ही में ही यह जानकारी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति 1 वर्ष तक ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट का लाभ ले लेता है और अगले वर्ष भी वह सरकार द्वारा निर्धारित आर्थिक कमजोर वर्ग के मापदंडों के अनुसार पात्र है, तो पूर्व में जारी Income & Asset Certificate को वैलिड मान लिया जाएगा l लगभग 3 वर्षों तक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को Income & Asset Certificate बनवाना नहीं पड़ेगा l
