REET प्रमाण-पत्र की वैधता Life Time हुई, शिक्षा विभाग ने REET Certificate की Validity लाइफ टाइम के लिए कर दी है, अब अभ्यर्थियों की रीट परीक्षा बार-बार नहीं देनी पड़ेगी, एक और परीक्षा के अंको से मिलेगी शिक्षक की नौकरी
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 का आयोजन 16 सितंबर 2021 को किया गया था l रीट की परीक्षा के आयोजन के बाद छात्रों के द्वारा लगातार यह आवाज उठाई जा रही थी कि रीट की परीक्षा में धांधली हुई है l इसीलिए राज्य सरकार के द्वारा एसओजी के माध्यम से जांच करवाई गई थी l
REET Level-2 Handwritten Notes
जांच में रीट लेवल 2 की परीक्षा में अधिक धांधली के संकेत मिले थे इसीलिए एसओजी की जांच के आधार पर राज्य सरकार ने रीट लेवल 2 की परीक्षा को रद्द कर दिया है lअब यह परीक्षा रीट 2022 के साथ ही आयोजित की जाएगी l
हाल ही में ही अशोक गहलोत ने अपने मुख्यमंत्री निवास पर एक अहम बैठक ली है, जिसमें राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा की वैधता से संबंधित निर्णय लिया गया है l चलिए जानते हैं कि Reet Validity से संबंधित क्या फैसला लिया गया है और इसका प्रभाव रीट 2022 पर कैसे होगा l
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
रीट की वैधता को बढ़ाकर किया गया आजीवन
हाल ही में ही हुई मुख्यमंत्री आवास पर मंत्री परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि जिस प्रकार सीटेट की वैधता आजीवन है, इसी प्रकार रीट की वैधता को भी आजीवन किया जा रहा है l
आपको बता दें कि रीट की वैधता आजीवन होने से यह फायदा मिलेगा कि अब विद्यार्थियों को बार-बार रीट की परीक्षा नहीं देनी होगी l अब से पहले ऐसा होता था कि बार-बार अभ्यार्थियों को रीट की परीक्षा देनी होती थी, क्योंकि रीट लेवल वन में एक परीक्षा के आधार पर ही चयन हो जाता था और Reet Level 2 में रीट के अंको में एकेडमिक जोड़कर मेरिट बना दी जाती थी l
REET Level-1 Handwritten Notes
लेकिन अब यह सिस्टम आगामी भर्ती के लिए लागू नहीं होगा l जानकारी के मुताबिक 2022 में जो रीट की परीक्षा होगी वह सिर्फ एक एलिजिबिलिटी टेस्ट के रूप में ली जाएगी l एक परीक्षा के बाद दूसरी मुख्य परीक्षा ली जाएगी और अभ्यर्थियों का चयन उस मुख्य परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा l
इसलिए अब बार-बार छात्रों को रीट की परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी और ऐसे में यह नियम लागू होने से अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों का भी चयन हो सकेगा l
रीट आजीवन वैधता का नियम किस रीट से लागू होगा, यह नहीं हुआ है अभी स्पष्ट
जानकारी के मुताबिक रीट की आजीवन वैधता का नियम Reet 2022 पर तो लागू हो जाएगा, लेकिन अभी इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है कि रीट 2021 पर यह नियम लागू होगा या नहीं l
CBSE extends the validity of the CTET certificate from 7 years to lifetime
जल्दी ही जारी किया जाएगा रीट 2022 के लिए नोटिफिकेशन
ऐसे छात्र जिनका चयन रीट 2021 लेवल फर्स्ट में नहीं हो पाया है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है l कुछ दिनों में रीट 2022 के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है l इसीलिए सभी छात्र अपनी तैयारी में लगे रहे l
इस बार थर्ड ग्रेड अध्यापक का चयन रीट के बाद मुख्य परीक्षा के Marks के आधार पर होगा, इसलिए सभी अपनी तैयारी करते रहे l जैसे ही नई रीट भर्ती 2022 से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है हम आपको अवगत करा देंगे l
