UPSC NDA & CDS Registration Process शुरू हुई, UPSC द्वारा NDA & CDS परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करवाई गई, आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 7 जून 2022 तक फॉर्म भरे |
हर वर्ष यूपीएससी के द्वारा एनडीए और सीडीएस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाती है l इस बार भी यूपीएससी के द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी कि एनडीए और नौसेना अकादमी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है l जो भी उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में प्रवेश हेतु इच्छुक है, अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं l
UPSC Last Attempt में रजत सिर्फ 11 अंक से चुक गए
यूपीएससी के द्वारा आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता व अन्य सभी जानकारी विस्तार से ऑफिशल नोटिफिकेशन के माध्यम से दे दी है l चलिए जान लेते हैं कि आवेदन करते समय उम्मीदवारों को किन बातों का ध्यान रखना है और यूपीएससी एनडीए और नौसेना अकादमी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी क्या है l

UPSC NDA, CDS प्रवेश परीक्षा हेतु Registration करवाने के लिए होनी चाहिए यह शैक्षणिक योग्यता
UPSC NDA
Army Wing के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए l |
Navy/Air Force Wing के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं कक्षा फिजिक्स और मैथ विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए l |
UPSC CDS
ओटीए चेन्नई और सैन्य अकादमी के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है l
वायु सेना अकादमी के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से मैथ और फिजिक्स के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और इसी के साथ-साथ स्नातक की डिग्री या इंजीनियरिंग होनी भी अनिवार्य है l
UPSC CMS Exam 2022 का Time Table जारी हुआ
नौसेना अकादमी के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है l
Age Limit For UPSC NDA, CDS Application 2022
UPSC NDA के लिए सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनका जन्म 2 जनवरी 2004 के पहले और 1 जनवरी 2007 के बाद ना हुआ हो l
UPSC CDS के लिए सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनका जन्म 2 जुलाई 1999 के पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद ना हुआ हो l
Note- यूपीएससी एनडीए और सीडीएस के लिए आवेदन करने से पहले एक बार छात्र ऑफिशल नोटिफिकेशन के माध्यम से आयु सीमा के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त कर लें l
Application Date
यूपीएससी एनडीए और सीडीएस प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 मई 2022 से शुरू हो चुकी है l इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए 7 जून 2022 तक का समय दिया गया है जो भी उम्मीदवार आवेदन के इच्छुक हैं, वह 7 जून से पहले ही आवेदन कर दें क्योंकि अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं होगा l
UPSC NDA, CDS Application Fee 2022
Category | Fee |
General/OBC/EWS | 100 |
SC/ST, Son Of JCOs, NCOs And ORs | 0 |
How To Apply For UPSC NDA, CDS Registration 2022
यूपीएससी एनडीए और सीडीएस रजिस्ट्रेशन 2022 करवाने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा l
UPSC वर्ष 2023 का Exam Calendar जारी हुआ
Official Website-https://www.upsc.gov.in/ पर जाने के पश्चात होम पेज पर ही आपको यूपीएससी एनडीए और सीडीएस 2022 के लिए आवेदन करने का लिंक दिखाई देगा l
इसी लिंक पर आपको क्लिक कर देना होगा l
आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको खुद को रजिस्टर करना होगा और लॉगइन क्रैडेंशियल जनरेट करना होगा l
इसके पश्चात आपको लॉगइन कर लेना होगा और Log In करने के पश्चात आवेदन फॉर्म भरना होगा l
आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरने के पश्चात आपको आवेदन शुल्क का भुगतान भी कर देना है |
आवेदन शुल्क के भुगतान के पश्चात आपको फिर से एक बार आवेदन फॉर्म देखना है और उसके बाद सबमिट कर देना है I
इस प्रकार UPSC NDA Application Process पूरी हो जाएगी l
