UGC Scholarship के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, Post Graduate Indira Gandhi Scholarship के लिए केवल एकलौती छात्राएं ही आवेदन कर सकेंगी, PG Scholarship के लिए पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देखे हिंदी में |

प्रत्येक वर्ष भारत सरकार के द्वारा छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए Online Application लिए जाते हैं l आवेदन के पश्चात चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति योजना के आधार पर छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है l इसी क्रम में यूजीसी के द्वारा हाल ही में Collage and University Scholarship Scheme 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है l

REET Level 1 में केवल BSTC धारक ही पात्र होंगे

यूजीसी के द्वारा लगभग चार UGC Scholarship Scheme 2021 की शुरुआत की गई है l छात्रवृत्ति योजना में Indira Gandhi PG Scholarship, Ishan Uday Special Scholarship, PG Scholarship, PG Scholarship Professional Course शामिल है l जो भी छात्र कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं, वह इन छात्रवृत्ति योजना के तहत अपना आवेदन दे सकते हैं l आइए जानते हैं कि UGC Scholarship Eligibility 2021 क्या है और इच्छुक उम्मीदवार कब तक यूजीसी छात्रवृत्ति योजना 2021 के तहत अपना आवेदन दे सकते हैं l

UGC Scholarship 2020-2021 Last Date

यूजीसी स्कॉलरशिप 2020–21 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि से पहले इच्छुक छात्र अपना आवेदन अवश्य दे l Last Date Of UGC Scholarship Registration के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा l यूजीसी के द्वारा छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी 22 नवंबर 2021 को एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई थी l

Last Date For UGC Scholarship  30 नवंबर 2021 निर्धारित की जा चुकी है l यदि किसी छात्र के Ugc Scholarship Application form में कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसके संशोधन का मौका भी छात्र को दिया जाएगा l छात्र 15 दिसंबर 2021 तक Ugc Scholarship Application form  में हुई त्रुटियों को सुधार सकते हैं l

UGC Scholarship Amount

जो भी इच्छुक छात्र यूजीसी स्कॉलरशिप योजना 2020-2021 के तहत आवेदन करना चाहता है, वह पात्रता के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है l हम आपको अधिकारिक वेबसाइट का लिंक दे देंगे, जिससे आप विस्तार से पात्रता के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन कर सकते हैं l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूजीसी के द्वारा जो चार छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है, उनके अंतर्गत चयनित छात्र को अलग-अलग योजना के आधार पर अलग-अलग छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी l

RAS Syllabus में हुए बदलाव की जानकारी देखे 

यूजीसी छात्रवृति 2021 के लिए पात्रता क्या निर्धारित की गई है l

1 . Indira Gandhi PG Scholarship  

ऐसी छात्र जो अपने माता-पिता की Single Girl Child है, वह इंदिरा गांधी पीजी स्कॉलरशिप का फायदा ले सकती हैं l चयनित छात्रा को ₹36200 प्रतिवर्ष दिए जाएंगे और यह राशि दो वर्ष तक दी जाएगी l

2. Ishan Uday Special Scholarship

ईशान उदय छात्रवृत्ति योजना 2021 के तहत पेशेवर/चिकित्सा/तकनीकी/ पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के लिए प्रतिमाह ₹7800 की छात्रवृत्ति दी जाएगी l सामान्य डिग्री कोर्स के लिए ₹5400 प्रतिमाह दिए जाएंगे l 

3. PG Scholarship  

ऐसे छात्र जो University Rank Holders है उन्हें पीजी स्कॉलरशिप 2021 का लाभ दिया जाएगा l चयनित उम्मीदवारों को प्रत्येक वर्ष 3100 रुपए की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी और यह राशि कुल दो वर्षों तक दी जाएगी l 

4. PG Scholarship Professional Course

  • पीजी स्कॉलरशिप प्रोफेशनल कोर्स छात्रवृत्ति का लाभ वहीं छात्र ले सकते हैं, जिन्होंने किसी प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लिया हो l यह छात्रवृत्ति योजना मुख्यता एससी और एसटी श्रेणी के छात्रों के लिए शुरू की गई है l

  • छात्रवृत्ति के तहत MTECH Course, ME Course के लिए – ₹7800 Per Month 

  • अन्य कोर्स के लिए – ₹4500 Per Month दिए जाएंगेl

UGC Scholarship Portal Link 

  • UGC Scholarship 2020-2021 Online Application करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार यूजीसी की अधिकारिक वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं l 

  • यूजीसी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले इच्छुक उम्मीदवार एक बार UGC SCHOLARSHIP Official Website के माध्यम से यूजीसी स्कॉलरशिप अधिकारिक नोटिस को अवश्य डाउनलोड करके पढ़ ले l

  • जानकारी प्राप्त करने के पश्चात ही उम्मीदवार अपना आवेदन करें l

  • हम आपको यूजीसी स्कॉलरशिप पोर्टल का लिंक दे रहे हैं, जिसके माध्यम से आप आसानी से छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन दे सकते हैं l

UGC Scholarship Official Website Link 

https://www.ugc.ac.in/page/scholarships-and-fellowships.aspx

UGC Scholarship Official Notification Pdf Download 

https://www.ugc.ac.in/oldpdf/xiplanpdf/revisedIG_SGC_guideline24aug09.pdf

UGC Scholarship Scheme 2021 के लिए आवेदन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए l 

https://www.ugc.ac.in/ugc_schemes/