REET Level 1 में केवल BSTC धारक ही पात्र होंगे, राजस्थान उच्च न्यायालय ने अपना फैसला दिया कि REET लेवल 1 में BSTC अभ्यर्थियों को ही शामिल किया जाएगा, कोर्ट के इस फैसले से BSTC धारक अभ्यर्थी काफी खुश नजर आए, राजस्थान तृतीय श्रेणी भर्ती में लेवल 1 की कट ऑफ भी कम रह सकती है |

26 सितंबर 2021 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था l वर्ष 2021 की बात करें तो राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा सबसे अधिक चर्चा में रही l इस परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरने से लेकर अब तक आए दिन नए विवाद सामने आते रहते हैं l रीट 2021 भर्ती में कई विवादों को लेकर छात्रों ने उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर कर दी है l वैसे तो अलग-अलग मामले हैं जिन पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है l

RSMSSB ने Motor Vehicle SI के 197 पदों पर Bharti निकाली

लेकिन एक सबसे अहम मुद्दा जोकि B.Ed, BSTC विवाद को लेकर था वह मुद्दा अब समाप्त हो चुका है l पिछले कई दिनों से जोधपुर उच्च न्यायालय में बीएड, बीएसटीसी विवाद को लेकर सुनवाई हो रही थी जिसका आज जोधपुर उच्च न्यायालय ने ऑर्डर दे दिया है l आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है l

रीट लेवल फर्स्ट में सिर्फ बीएसटीसी धारियों को शामिल करने का दिया फैसला

दरअसल पूरा मामला यह था कि NCTE की गाइडलाइंस के आधार पर बीएड वाले भी प्राइमरी के अध्यापक बन सकते हैं, इसीलिए वह लेवल वन की परीक्षा दे सकते हैं l परंतु राजस्थान सरकार के द्वारा लेवल वन में सिर्फ बीएसटीसी धारियों को ही पात्र माना है l राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 के आवेदन के समय भी राज्य सरकार ने level-1 के लिए सिर्फ बीएसटीसी से ही आवेदन मांगे थे l

Bed वाले Level-2 के लिए आवेदन कर सकते थे l लेकिन बीएड धारी जो लेवल वन में आवेदन करना चाहते थे उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज करवाया था l बीएड धारकों का यह कहना है कि जब एनसीटीई ने माना है कि बीएड वाले छात्र लेवल वन की परीक्षा दे सकते हैं, तो राज्य सरकार ने उन्हें मौका क्यों नहीं दिया l

 RAS Syllabus में हुए बदलाव की जानकारी देखे 

कोर्ट के ऑर्डर के आधार पर बीएड डिग्री धारक को लेवल वन की परीक्षा देने की अनुमति मिल गई थी l लेकिन जॉइनिंग कोर्ट के आदेश के अधीन थी l इसी क्रम में लाखों b.ed वाले छात्रों ने रीट 2021 Level- 1 की परीक्षा दी l जब Reet 2021 का परिणाम आया तो ऐसे b.ed वाले जो लेवल वन में शामिल थे उनका अंतिम परिणाम भी रोक लिया गया था l

लगातार कई दिन से इसी मामले की जोधपुर उच्च न्यायालय में हो रही l सुनवाई के पश्चात आज जोधपुर उच्च न्यायालय में इस विवाद पर अंतिम फैसला सुनाया गया है l कोर्ट ने यह माना है कि बीएसटीसी वाले ही level-1 में अध्यापक बन सकते हैं l B.Ed धारक सिर्फ level-2 के लिए ही पात्र हैं l जोधपुर उच्च न्यायालय के इस फैसले से बीएसटीसी धारक छात्रों में काफी खुशी है l 

BSTC छात्रों का उच्च न्यायालय के Order पर यह है विचार

सभी छात्रों का यह मानना है कि जब राज्य में बीएसटीसी पास छात्रों की संख्या सीटों से कहीं अधिक है l तो बीएड को शामिल करने का कोई मतलब ही नहीं बनता है l छात्रों के अनुसार यदि किसी राज्य में बीएसटीसी के अभ्यार्थी नहीं है, तो राज्य सरकार बीएड धारियों को level-1 के लिए के पात्र मान सकती हैं l

Rajasthan में Home Guard के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

राजस्थान में बीएसटीसी धारक लाखों की संख्या में बेरोजगार है और बीएसटीसी धारक सिर्फ लेवल वन में ही आवेदन कर सकते हैं l जबकि b.ed वाले छात्रों को राजस्थान फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड और अन्य भर्तियों में आवेदन करने के लिए पात्र माना गया है l कोर्ट के इस फैसले से बीएसटीसी छात्र काफी खुश हैं और सबको यही उम्मीद है कि अब कटऑफ थोड़ी कम रह सकती है l