Live मैच के बीच कांड करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, Cricket के Live Match में दशरथ जाधव नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, आरोपी ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ धक्का मुक्की की |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में बीते शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, कि स्टेडियम और टीवी पर लाइव मैच देखने वाले सभी लोग हक्के बक्के रह गए। असल में मैच के बीच में ही एक युवक सुरक्षा को तोड़ते हुए मैदान के अंदर आ घुसा और मुंबई ईडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा और RCB के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली के साथ बद सलुकी करने की कोशिश की। हालांकि उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

IPL 2022 से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

विराट कोहली को जड़ा मुक्का

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 18वें मैच के दौरान सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए एक युवक ने मैदान में घुसकर कर rohit sharma और virat kholi के साथ मारपीट करने की कोशिश की थी। जिसके बाद अब एक पुलिस अधिकारी ने बीते रविवार 10 अप्रैल 2022 को बताया कि इस 26 साल के व्यक्ति का नाम दशरथ जाधव है जो कि महाराष्ट्र के सतारा जिले का रहने वाला है।

The man who committed the incident in the middle of the live match was arrested

आपको बताते चले कि इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर viral हो गया है। दशरथ जाधव नाम का ये व्यक्ति बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली को मुक्का मारने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की ओर बढ़ गया था। हैरान करने वाली बात ये है कि इस व्यक्ति ने इतना बड़ा कदम लाइव मैच के दौरान ही उठा लिया।

IPL 2022 में इस टीम से एक भी मैच नहीं हारा

IPC की धाराओं में मामला दर्ज

इस पूरे मामले पर तलेगांव थाने के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर सावंत ने कहा कि जाधव पर IPC की धारा 447 (आपराधिक अतिचार) और 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला) के तहत आरोप लगाया गया था। वह कथित तौर पर पुलिस के साथ विवाद में भी शामिल था।

मैच का हाल

आपको बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 18वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हुआ था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर स्कोर बोर्ड पर 151 रन लगा दिए। इसके बाद जवाब में उतरी रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 18.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

IPL 2022 में अचानक से छाया ये विदेशी खिलाड़ी

और इसी के साथ टीम ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी हार दी। खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। और ओपनर बल्लेबाज अनुज रावत ने 47 गेंदों पर 6 छक्के व 2 चौकों की मदद से लाजवाब 66 रनों की पारी खेली।

हांलाकि टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस कुछ खास नहीं कर पाए और वो सिर्फ 16 रन ही बना सके। लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने 36 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 48 रन की पारी खेली। और वो अपने अर्धशतक से मात्र 2 रन से चूक गए।

मुंबई इंडियंस की पारी

इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम को ओर से सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 68 की पारी खेल कर टीम को एक सम्मान जनक स्कोर तक ले जाने में काफी मदद की। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुई।

टीम के ओपनर और टीम के कप्तान ईशान किशन और रोहित शर्मा इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए। जहां एक ओर रोहित शर्मा ने 15 गेंदों पर 26 रन बनाए वहीं दूसरी ओर ईशान किशन भी 28 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके।