IPL 2022 में अचानक से छाया ये विदेशी खिलाड़ी, Jos Buttler ने आईपीएल 2022 में मचाया धमाल, Jos Buttler ने सबसे ज्यादा 14 छक्के लगाकर बादशाहत हासिल की, पुरे मैदान में केवल Jos Buttler का ही बोलबाला रहा |

नई दिल्ली. क्रिकेट पूरी तरह से अनिश्चितताओं का खेल है ये बात एक बार फिर से tatat ipl 2022 में साबित होते हुए नजर आ रही है। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में हर बार की तरह ipl ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के अलावा ऑरेंज कैप,

ये खिलाड़ी LSG के लिए दो कौड़ी का भी साबित नहीं हुआ

पर्पल कैप, मोस्ट sixes, सबसे ज्यादा चौके, सबसे ज्यादा विकेट, player of the tournament, सबसे किफायती गेंदबाज के साथ-साथ कुछ अन्य तमगों से खिलाड़ियों को आईपीएल खत्म होने के बाद नवाजा जाता है। इसी कड़ी में इस समय पूरे आईपीएल में सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है और वो है जोस बटलर।

These foreign players suddenly shadowed in IPL

जोस बटलर.. जोस बटलर.. और जोस बटलर..

राजस्थान रॉयल्स का ये धमाकेदार बल्लेबाज इस समय पूरे आईपीएल पर छाया हुआ है। जोस बटलर इस समय ऑरेंज कैप को अपने सर पर सजाए हुए है। जोस बटलर ने अचनाक से ऐसी तुफानी पारियां खेली की शुरुआत में जो खिलाड़ी रेस में सबसे आगे था अब वह दूर-दूर तक बटलर के आस-पास भी नजर नहीं आ रहे। बटलर ने तीन मैचों में अभी तक 102.50 की एवरेज से 205 रन बनाए हैं।

ये 2 धांसू खिलाड़ी आईपीएल 2022 Orange और Purple cap की दौड़ में

सबसे ज्यादा रन बनाने की इस रेस में बटलर पहले स्थान पर है। उनके बाद मुंबई इंडियन्स के ईशान किशन का नंबर आता है। ईशान ने दो मैचो में 135 रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी के बाद ipl2022 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाल टॉप 6 खिलाड़ियों में फॉफ डू प्लेसिस (122), दिपक हुड्डा(119), शिमरोन हेटमायर(109) और शिवम दुबे (109) शामिल है।

मैच में बटलर का ही बोलबाला रहा-

मिस्टर बटलर का बोलबाला सिर्फ यहीं नहीं रूकता। इन महाशय ने 100 रनों की ऐसी पारी खेली की टाटा आईपीएल 2022 में पहले शतक लगाने वाले भी यही बने। इसके अलावा अभी तक ipl2022 में व्यक्तिगत स्कोर की बात की जाए तो इस लिस्ट में भी बटलर 100 रन के highest score के साथ टॉप पर काबिज है।

इरफान पठान ने लगाई CSK की क्लास

इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी फॉफ डू प्लेसिस का नाम आता है। इन्होंने अभी तक अपना हाईएस्ट स्कोर 88 बनाया है। इनके बाद टॉप 5 में गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल (84), मुंबई इंडियंस के ईशान किशन (81*) और कोलकाता नाईट राइडर्स के आंद्रे रसल (70*) शामिल है।

बैटिंग average में भी टॉप 2 में शामिल

Ipl 2022 में खेले गए अभी तक के मैचों में बल्लेबाजों के बैटिंग एवरेज की बात की जाए तो यहां पर भी जोस बटलर का नाम नंबर दो पर देखा जा सकता है। पहले नंबर पर 135 के batting average साथ ईशान किशन है। इसके बाद जोस बटलर का नंबर आता है।

SRH की मालकिन काव्या मारन का फोटो सोशल मिडिया पर वायरल

बटलर का बैटिंग एवरेज तीन मैचों में अभी तक 102.50 का रहा है। इस लिस्ट में टॉप 5 में शामिल बल्लेबाजों में आंद्रे रसल (95), एम एस धोनी (89) और ललित यादव (73) का नाम फिलहाल बना हुआ है।  

फिफ्टी लगाने के मामले में नीचे

इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक कुल 16 अर्धशतक लग चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों की श्रेणी में दीपक हुड्डा ने बाजी मारी है। दीपक अभी तक 2 पचासे ठोक चुके हैं। हालांकि दीपक के साथ ईशान किशन भी 2 बार 50 रन बना चुके हैं।

लेकिन जोस बटलर इस लिस्ट में काफी नीचे आते हैं। इस लिस्ट में बटलर 7वें स्थान पर है। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि बाकि सभी खिलाड़ियों ने भी बटलर की तरह अभी तक सिर्फ एक बार ही 50 रन के स्कोर को पार किया है।

छक्कों के मामले में बादशाहत

फिफ्टी और बैटिंग एवरेज की लिस्ट में नीचे रहने के बाद इस खिलाड़ी ने एक बार फिर से खुद को नंबर एक पर रखने के लिए मैदान के बीचो-बीच खड़े हो कर छक्के लगाने में जो दादागीरी दिखाई है उसकी बदौलत ये खिलाड़ी आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी बना हुआ है।

पंजाब के खिलाड़ी ने खेला अजीबोगरीब शॉट

जोस वटलर ने तीन मैचों में गगनचुंबी 14 छक्के लगाए है। बटलर के बाद इस लिस्ट में आंद्रे रसल(11), संजू समसन (9), भानुका राजपक्षे (8) और लियाम लिविंगस्टोन (8) छक्कों के साथ टॉप 5 में बने हुए है।

और गेंद सीमा रेखा के बाहर… 4 रन

जोस बटलर सिर्फ छक्कों में नहीं बल्कि चौकों में डील करते हैं। हांलाकि इस लिस्ट में बटलर नंबर दो पर है। नंबर एक पर ईशान किशन है जिन्होंने अभी तक 16 चौके लगाए है। वहीं बटलर 14 चौके अभी तक लगा चुके हैं। टॉप 5 की बात की जाए तो इसमें रॉबिन उथप्पा (12), दिनेश कार्तिक (11) और शिवम दुबे ने भी 11 चौके लगाए है।