रक्षाबंधन का त्योहार 12 August 2022 को मनाया जाएगा, Raksha Bandhan 2022 इस बार मनाया जाएगा 11 अगस्त और 12 अगस्त 2022 को, इस लेख के माध्यम से हम आपको रक्षा बंधन 2022 के शुभ मुहूर्त और योग के बारे में जानकारी देंगे।
भारत एक ऐसा देश, जहां पर हर धर्म के लोग रहते हैं l भारत में सभी धर्मों को समान माना जाता है और इसीलिए हर धर्म के लोग अपने त्योहारों को धूमधाम से मनाते हैं l हर साल की तरह इस वर्ष भी हिंदू धर्म में त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है l रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है l रक्षाबंधन का त्योहार पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है l भाई-बहन के इस त्योहार का इंतजार हर भाई-बहन को रहता है l इस वर्ष भी लोग बड़ी धूम-धाम से Raksha Bandhan का त्योहार मनाएंगे l
लेकिन इस बार रक्षाबंधन का त्योहार मनाते समय काफी ज्यादा लोगों को कंफ्यूजन हो रहा है I इसलिए क्योंकि इस बार रक्षाबंधन के दो मुहूर्त बताएं जा रहे हैं। कुछ लोग 11 तारीख को रक्षाबंधन मनाएंगे और कुछ लोग 12 तारीख को रक्षाबंधन मनाएंगे।
अब ऐसे में यदि आपको भी कंफ्यूजन हो रहा है कि रक्षाबंधन किस दिन मनाना चाहिए, तो आपके लिए ही हमने यह पोस्ट बनाई है। इस पोस्ट में हम आज आपको यह जानकारी देने वाले हैं कि रक्षाबंधन आपको 11 तारीख को मनानी चाहिए या फिर 12 तारीख को। इस पोस्ट के माध्यम से रक्षाबंधन 2022 से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं कि रक्षाबंधन 2022 का शुभ मुहूर्त क्या है।
रक्षा बंधन 2022 का शुभ मुहूर्त है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार अगस्त के महीने में मनाया जा रहा है। वर्ष 2022 में रक्षाबंधन को मनाने के दो मुहूर्त बताए जा रहे हैं। पहला मुहूर्त 11 अगस्त 2022 को सूर्य उदय प्रातः 5:30 में हो रहा है ।

इस दिन पूर्णिमा का मान दिन में 9:35 पर है। लेकिन उसी समय 9:35 दिन में पूर्णिमा के साथ भद्रा का प्रारंभ हो रहा है। जिस वजह से भद्रा का साया रात्रि 8:25 तक है। इसके अलावा 12 अगस्त प्रातः सूर्य उदय 5:31 पर होगा और पूर्णिमा का मांग प्रातः 7:17 तक है।
यह है Raksha Bandhan 2022 का शुभ योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार रक्षाबंधन में दो योग बन रहे हैं। इस बार रक्षाबंधन के दिन आयुष्मान और सौभाग्य योग बन रहा है। आयुष्मान योग दोपहर 3:32 तक रहेगा और इसके बाद सौभाग्य योग शुरू हो जाएगा। सौभाग्य योग हर शुभ कार्य के लिए मंगलकारी माना जाता है। इसीलिए दोनों ही मुहूर्त शुभ है। इसके इलावा आयुष्मान योग में किया गया कार्य लंबे समय तक फलदाई होता है।
इस तरह से मनाए रक्षाबंधन
आपको रक्षाबंधन को मनाने का सही तरीका बता रहे हैं। आपको रक्षाबंधन मनाते वक्त अपने भाई का मुंह पूर्व दिशा की ओर करवाना है और बहन का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। राखी बांधने के लिए सबसे पहले आपको अपने भाई के माथे पर, चंदन और अक्षत का टीका लगाना होगा।
रक्षाबंधन पर CM गहलोत ने महिलाओं को दिया विशेष तोहफा
रक्षाबंधन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी
उसके बाद दीपक से आरती करनी होगी। आपको अपने भाई की कलाई पर राखी बांधनी होगी और जो भी आपके पास मीठा है उससे भाई का मुंह मीठा करवाना होगा और साथ में भोजन करना। इस प्रकार से रक्षाबंधन का त्योहार आप मनाए।
हमने आपको इस लेख के माध्यम से रक्षा बंधन 2022 के बारे में पूरी जानकारी दे दी है कि आपको इस बार रक्षाबंधन किस दिन मनाना है और रक्षाबंधन 2022 का शुभ मुहूर्त क्या है। यदि आपको रक्षाबंधन से संबंधित कुछ प्रश्न पूछना है, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं।
