7th Pay Commission- रक्षाबंधन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी, केंद्र सरकार बढ़ा सकती है केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की दर, अगस्त के प्रथम सप्ताह में कैबिनेट मीटिंग में लिए जा सकता है फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की की जा सकती है बढ़ोतरी, अभी 34% प्रतिशत की Rate से मिल रहा केंद्रीय कर्मचारियों को DA
काफी लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं l वैसे तो केंद्र सरकार के द्वारा इस वर्ष महंगाई भत्ते की दर में 3% की बढ़ोतरी की गई थी l जिसके पश्चात महंगाई भत्ता 31% से बढ़कर Basic Salary का 34% हो गया था l 3% DA बढ़ोतरी के पश्चात केंद्रीय कर्मचारियों के द्वारा फिर से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की जा रही है I
हाल ही में यह जानकारी मिली है कि अगस्त के पहले सप्ताह में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी कर सकती है I चलिए जान लेते हैं महत्वपूर्ण जानकारी क्या है l
India Consumer Price Index 2022 के आधार पर की जा सकती है DA में बढ़ोतरी
दरअसल Central Employees को जो महंगाई भत्ता दिया जाता है, उसकी % India Consumer Price Index पर भी निर्भर करती है l देश में इस समय महंगाई काफी उच्च स्तर पर देखने को मिल रही है l इसलिए यह माना जा रहा है कि India Consumer Price Index के आंकड़ों में उछाल आने से केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिल सकता है l अब देखना यह होगा कि सरकार के द्वारा इस बैठक में क्या निर्णय लिया जाता है और कब तक महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी की जाएगी l

अगस्त माह के पहले हफ्ते में होगी कैबिनेट की बैठक
Media Reports से मिली जानकारी के अनुसार अगस्त महीने के पहले सप्ताह में Cabinet की बैठक होगी l इस कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से संबंधित फैसला लिया जा सकता है l
केंद्रीय कर्मचारियों Fitment Factor तथा DA Arrears का फायदा मिलने की संभावना
वैसे तो कभी केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से संबंधित कोई भी अधिकारी घोषणा नहीं की गई है l लेकिन अनुमानित यही है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लगभग 4% वृद्धि का इजाफा किया जा सकता है l यदि सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है, तो केंद्र कर्मचारियों के लिए बहुत खुशखबरी की बात होगी l
