बच्चे ने शादी के बारे में निबंध लिखा जो ट्विटर पर खूब पसंद किया गया और हुआ वायरल, शादी को लेकर ऐसे तो खूब मजाक होता है लेकिन एक बच्चे ने निबंध ही लिख डाला, बच्चे द्वारा शादी पर लिखे गए निबंध को ट्विटर पर काफी पसंद किया गया, ट्विटर पर वायरल हुए विडियो पर लोगों ने कहा इतने छोटे बच्चे को भी शादी पर इतना अनुभव कैसे हुआ |

बचपन में तो सब शैतानी करते ही हैं। क्योंकि बचपन होता ही ऐसा है, जिसमें बच्चों की शैतानियां को सब मजाकिया अंदाज में ही लेते हैं। ऐसा ही एक tweet इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें एक छात्र द्वारा शादी पर निबंध लिखा गया है। छात्र ने कुछ ऐसा लिखा, इसको जिसने भी देखा वह हंस कर लोटपोट हो गया। आइए पोस्ट के जरिए जानते हैं, बच्चे ने उस निबंध पर क्या लिखा था।

आखिर बच्चे ने निबंध में क्या लिखा था।

दरअसल, एक शिक्षक द्वारा क्लास में सभी छात्रों को शादी क्या है इस पर निबंध लिखने को दिया गया था। बाकी सब छात्रों ने तो मिल जुला कर वही लिखा, जिसकी शिक्षक को अपेक्षा थी। लेकिन इन छात्रों में से 1 छात्र ने शादी के निबंध पर लिखा, कि शादी तब होती है, जब लड़की वाले के घर वाले कहते हैं, कि अब तुम बड़ी हो गई हो, अब हम तुमको खाना नहीं खिला सकते हैं।

Smart Phone 15 नवम्बर से चिरंजीवी कार्ड धारी महिलाओं को बांटे जाएंगे

Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

चालान के डर से सब्जी वाले ने पहना हेलमेट

अब तुम किसी लड़के की तलाश कर लो। जो तुम्हें खाना खिला सके। फिर लड़की, लड़के को ढूंढती है। फिर दोनों एक दूसरे से शादी कर लेते हैं। इसके बाद वे एक दूसरे को परखते हैं और साथ रहना शुरू कर देते हैं। जब यह Twitter पर एक व्यक्ति द्वारा ट्वीट किया गया, तो जिसने भी इसे पढ़ा वह बच्चे की मासूमियत को देख कर लोटपोट हो गया और देखते ही देखते ट्वीट बहुत तेजी से वायरल हो गया।

जिस पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देने लगे। हालांकि क्लास में टीचर द्वारा उसको इस निबंध के 0 नंबर ही दिए गए। लेकिन सोशल मीडिया पर उसको पूरे नंबर मिले। लोगों को यह ट्वीट बहुत पसंद आया। जिसको लोगों द्वारा बड़ी संख्या में लाइक और शेयर किया गया। ट्विटर पर इस ट्वीट को @srpdaa ने ट्वीट किया है।

Viral Tweet पर लोगों की क्या रही प्रतिक्रिया

जब @srpdaa ने ट्विटर पर पोस्ट को ट्वीट किया, तो तेजी से यह ट्वीट वायरल हो गया। लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया इस पर दी। जिसमें उनके द्वारा लिखा गया था, कि यह नकली है, क्योंकि तीसरी क्लास में पढ़ने वाला छात्र इतना नहीं लिख सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों ने इस पर मजेदार comments लिखे हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा है कि इसको तो मेडल मिलना चाहिए। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है, कि यह बच्चा बहुत होनहार है। एक अन्य यूजर लिखता है, यह बच्चा तो काफी मासूम है। इसको 0 अंक नहीं दिए जाने चाहिए थे।

इस प्रकार यह ट्वीट Social Media पर छाया हुआ है। जिसको लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। जबकि टीचर द्वारा उस निबंध पर नॉनसेंस लिखा हुआ है। जो कि लोगों को पसंद नहीं आया है। कई यूजर यह भी लिख रही हैं, टीचर को बच्चे के साथ ऐसा रवैया नहीं करना चाहिए था। इस बच्चे को जीरो नंबर तो नहीं दिए जा सकते हैं। अब तक इस निबंध पर लोगों द्वारा 50,000 से ज्यादा लाइक और 20000 रिट्वीट मिल चुके हैं। सभी यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कईयों को लग रहा है यह झूठा ट्ववीट

बहुत सारे यूजर यह सोच रहे हैं, कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली यह लड़की, इतना सब कुछ नहीं लिख सकती है। इसलिए पोस्ट को viral करने की वजह से ही, किसी ने झूठी जानकारी दी है। क्योंकि तीसरी क्लास का बच्चा बहुत छोटा होता है। वह ऐसे नहीं लिख सकता है। इसलिए यह जानकारी कुछ यूजर को झूठी लग रही है। क्योंकि आजकल लोग अपने ट्वीट पर लाइक और शेयर बढ़ाने के लिए ऐसे गलत ट्वीट कर देते हैं। जिससे ज्यादातर लोग इसे सोच समझ कर बड़ी मात्रा में लाइक और शेयर कर देते हैं। इससे यह ट्वीट वायरल हो जाता है।

हो सकता है Twitter पर किसी ने ऐसे जानबूझकर शैतानी की हो। लेकिन कुछ लोग इसे सच मान रहे हैं। वह बच्चे की मासूमियत को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। Viral tweet की सच्चाई क्या है, यह तो नहीं पता है। लेकिन अगर यह ट्वीट सच है, तो बच्चा बहुत मासूम है।

गाड़ी चलाते हुए यह काम किया तो आपको 2 साल की जेल व 15000 रुपए का जुर्माना

उसके द्वारा लिखी गई, निबंध में बाते उसके जीवन में हुई घटनाओं से उसे प्रेरित करती होंगी। क्योंकि बच्चा वही लिखता है जो उसके मन में होता है, जो उसके आसपास ऐसा घटित होता हुआ उसको दिखाई देता है। उन्हीं चीजों को बच्चे द्वारा लिखा जाता है।