गाड़ी चलाते हुए यह काम किया तो आपको 2 साल की जेल व 15000 रुपए का जुर्माना देना पड़ सकता है?, अगर आप गाड़ी चलाते यातायात नियमों का उलंघन करते हो तो आपको हर्जाना देना पड़ेगा, जानिए शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कितने रूपये का चालान कटेगा, Driving Rules 2022, Changes in Traffic Rules, Without Driving Licence fine willl be 5000 Rupees

भारत सरकार के द्वारा देश की कानून व्यवस्था पर धीरे-धीरे करके काफी ध्यान दिया जा रहा हैं। उसी का नतीजा है कि सड़क पर चलने वाले लोग भी ट्रैफिक नियमों का पहले की अपेक्षा काफी ज्यादा पालन करने लगे हैं। आज भी हमारे देश में ऐसे लाखों लोग हैं जो कभी भी Traffic Rules का पालन नहीं करते हैं। इसी वजह से इस प्रकार के लोगों का Accident भी होता है या फिर इनकी वजह से अन्य काफी लोग परेशान होते हैं। इसी समस्या को देखते हुए Traffic Rules में बदलाव किया गया हैं।

ट्रेफिक नियम तोड़ने पर जुर्माने की नई सूची देखे

अब यदि कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेगा, तो उसे काफी ज्यादा फाइन तो भरना पड़ेगा ही साथ ही उसे जेल भी काटनी पड़ेगी। इसके अतिरिक्त कुछ Traffic Rules को लेकर पहले ही साफ कह दिया गया है। अब जो व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करेगा, तो उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही तो की ही जाएगी बल्कि उसे जुर्माना भी भरना पड़ेगा। आगे हम आपको Traffic Rules में किए गए बदलाव की शुभ फूड जानकारी देते हैं ताकि आप हर एक ट्रैफिक नियम का ध्यान पूर्वक पालन कर सकें।

गाड़ी में शराब पीने पर हो सकती हैं, जेल

सड़क परिवहन मंत्रालय के द्वारा हाल ही में यह जानकारी दी गई है कि यदि कोई भी व्यक्ति गाड़ी चलाते हुए गाड़ी के अंदर ही शराब पी रहा हैं, तो पहली बार पकड़े जाने पर उस व्यक्ति को 6 महीने तक की जेल व 10,000 रुपए जुर्माना देना होगा। जबकि जो व्यक्ति दोबारा से इस गलती को दोहराता हैं, तो उसे 2 साल तक की जेल व 15,000 रुपए तक का जुर्माना देना होगा।

If you do this work while driving, then you can have to pay 2 years in jail and a fine of Rs 15000?

सड़क परिवहन मंत्रालय के द्वारा यह जानकारी देते हुए यह भी कहा गया है कि, यह सब नियम लोगों की सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। यदि वह इन नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके साथ साथ अन्य लोगों की भी जान खतरे में आ सकती है। इस बात को हम सभी जानते हैं कि, जब कोई भी व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाता है तो दुर्घटना होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। यदि इस प्रकार के व्यक्ति की गाड़ी अन्य की गाड़ी से टकरा जाती हैं, तो इससे शराब पीकर गाड़ी चला रहे व्यक्ति के साथ-साथ अन्य लोगों का भी नुकसान होता है। इसलिए अब नियमों में बदलाव करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

सभी दस्तावेजों की Soft Copy रखनी होगी, जरूरी

Ministry of Road Transport के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि, अब सभी लोगों को अपने Driving से संबंधित दस्तावेज व वाहन से संबंधित दस्तावेजों की Soft Copy अपने पास रखनी होगी। यदि कोई भी Traffic Police Officer उनसे दस्तावेज दिखाने की मांग करता है तो वह उसी समय Soft Copy दिखा सकते हैं। अब से पहले तो बहुत सी जगह पर सॉफ्ट कॉपी दिखाने पर Traffic Police के द्वारा विरोध किया जाता था परंतु अब ऐसा नहीं होगा।

Important Traffic Signs in India

आज के समय में Play Store पर बहुत सी ऐसी Mobile Application उपलब्ध है जिनमें आप अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते हैं। जैसे कि आप अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए Mobile Application DG Locker का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। Traffic Police के मांगने पर आप उन्हें DG Locker Application में ही सभी दस्तावेज दिखा सकते हैं।

Driving Licence Rules का उल्लंघन करने पर लगेगा, 1 लाख रुपए तक का जुर्माना

सड़क परिवहन मंत्रालय के द्वारा यह जानकारी दी गई हैं कि अब नए नियमों के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति Driving Licence Rules का उल्लंघन करता है, तो उस पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना लग सकता हैं। अब से पहले योग्य ना होने पर वाहन चलाने पर केवल 500 रुपए का ही चालान काटा जाता था परंतु अब इस चालान की कीमत को बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया गया हैं। ऐसा केवल इसीलिए किया गया है ताकि लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जा सकें। इस बात को हम सभी जानते हैं कि यदि कोई नाबालिक बच्चा सड़क पर वाहन चलाकर घूम रहा है, तो वह कई प्रकार की दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है। इन्हीं सब पर रोक लगाने के लिए चालान की कीमत भी बढ़ाई गई हैं।

Drink and Drive Fine In India

New Rules of Driving License 2022

इसके अतिरिक्त यात्रियों की ओवरलोडिंग करने पर भी अब से पहले किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लिया जाता था। इसी का फायदा ऑटो रिक्शा ड्राइवर व अन्य टैक्सी ड्राइवर उठा रहे थे जिस वजह से हर हफ्ते 5 से 6 दुर्घटना के मामले भी सामने आ रहे थे। इसी वजह से सड़क परिवहन मंत्रालय के द्वारा अब यह नियम बनाया गया है कि, यदि कोई भी सवारी वाहन यात्रियों की ओवरलोडिंग कर रहा है तो उसे 1000 रुपए प्रति अतिरिक्त व्यक्ति के हिसाब से जुर्माना देना होगा। मान लीजिए कि यदि ड्राइवर ने 3 अतिरिक्त लोगों को वाहन में बिठाया है तो उसे 3000 रुपए का जुर्माना देना होगा।

नए नियमों के हिसाब से चालान की कीमत

यातायात के नियमों का उल्लंघन

पहले

अब

साधारण नियम

100 रुपए

500 रुपए

यातायात अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करना

500 रुपए

2000 रुपए

बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना

500 रुपए

5000 रुपए

योग्य ना होने के बावजूद भी ड्राइविंग करना

500 रुपए

10,000 रुपए

सामान्य से अधिक वाहन पर चालान

निशुल्क

5000 रुपए

अधिक गति पर चलना

400 रुपए

1000 रुपए

खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर

1000 रुपए

5000 रुपए

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर

2000 रुपए

10,000 रुपए

बिना बीमा के गाड़ी चलाने पर

1000 रुपए

2000 रुपए

बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने पर

100 रुपए

1000 रुपए व 3 महीने के लिए लाइसेंस रद्द

इमरजेंसी वाहनों को रास्ता ना देने पर

कुछ नहीं

1000 रुपए

सड़क परिवहन मंत्रालय के द्वारा इन नियमों को लेकर अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर भी हर एक जानकारी दे दी गई है। यदि आपको अब किसी भी चालान की कीमत जाननी है तो आप ऑफिशियल वेबसाइट से भी जान सकते हैं। इसके अतिरिक्त सड़क परिवहन मंत्रालय के द्वारा सभी देशवासियों से यही अपील की गई है कि यह सब नियम आप की सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं इसलिए आप सभी को इन नियमों का पालन करना चाहिए।