प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2022 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी – सिर्फ 250 रूपए में खाता खोलकर अपनी बेटी की शादी या शिक्षा के लिए रकम जोड़ सकते है | SSY, Sukanya Samriddhi Yojana Calculator, Interest Rate, Maturtiy Period etc.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारम्भ कर दिया है। यह योजना बच्चियों के भविष्य के लिए शुरू की गयी बेहद है अच्छी निवेश योजना है। इसे विस्तार में समझे तो एक गर्ल चाइल्ड के लिए शुरू की गयी एक छोटी बचत योजना जिसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ही शुरू किया गया है।

Sukanya Samriddhi Yojana Investment & return Plan

इस पोस्ट में हमने Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) 2022 से जुडी समस्त जानकारी जैसे की आवेदन करने की विधि, लाभ, आवश्यक पात्रता आदी की जानकारी विगतवार दे रखी है। आप इस पोस्ट के माध्यम से सुकन्या समृद्धि योजना की समस्त जानकारी आसानी से प्राप्त कर योजना का लाभ ले सकते है।

SSY Sukanya Samriddhi Yojana 2022 सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में (ब्याज, calculator)

सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) 10 साल से कम उम्र की बच्चियों (गर्ल चाइल्ड) के लिए के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी एक छोटी बचत योजना है। यह योजना सरकार की “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” स्कीम के अंतर्गत ही है।

साल 2016 -17 में इस स्कीम में 9.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा था जिसमे की इनकम टैक्स छूट भी शामिल है। इस योजना में खाता खोलने के लिए बेहद कम रकम की आवश्यकता होती है। प्रारम्भ में खाता खोलने के लिए 1000 रुपए की आवश्यकता होती थी बाद में इसे घटाकर 250  रुपए कर दिया गया है।

Sukanya Samridhi Yojna Balance Sheet
Sukanya Samridhi Yojna

यह योजना उन परिवारों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है जिनकी आमदनी कम है एवं जो की छोटी छोटी बचत करके अपनी बच्चियों की शादी एवं आगे की पढ़ाई के लिए पैसा जोड़ रहे है। सरकार का दवा है की नवम्बर 2017 तक सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत छोटी बच्चियों के लिए 1.26 करोड़ नए खाते खोले गए है।

योजना के अंतर्गत ब्याज दरों को हर 3 महीने बाद संशोधित किया जाता है। बच्ची के 21 की आयु पूर्ण करने के बाद खाता परिपक्व होने पर उस लड़की को इस राशि का भुगतान किया जाएगा जिसके नाम पर खाता खोला गया है। खाता खोलने की तारीख से लेकर 14 साल तक सुकन्या समृद्धि खाते में रकम जमाई कराई जा सकती है। खाते पर ब्याज उस समय पर लागू दरों के हिसाब से ही मिलेगा। खाता धारक की मृत्यु होने पर खाता धारक के परिवार को यह रकम दी जाएगी। {SBI Bank खाते का Balance Check करे }

Sukanya Samriddhi Yojana में खाता कैसे खोले?

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खता खोलने के लिए कम से कम 250/- रुपए की आवश्यकता होती है। खाता 10 साल से कम उम्र की बच्ची के माता पिता अथवा अभिभावक किसी भी पोस्ट ऑफिस (डाकघर) अथवा सरकारी बांकी ब्रांच में खुलवा सकते है। 

खाते में एक साल के अंदर अधिकतम 1.5 लाख रुपए की रकम ही जमा की जा सकती है। जिसपर इनकम तक में छूट रहेगी। यह खाता बच्ची के 21 साल की आयु तक पहुंचने पर अथवा 18 साल की अवधि के बाद उसकी शादी होने तक की जारी रह सकता है। {अपने खाते का बैलेंस चेक करे }

SSY (Sukanya Samriddhi Yojana) Calculator 2022

आप इस बात से चिंतित होंगे कि इस योजना में कितना पैसा वापस मिलेंगे? क्या ब्याज मिलेगा सुकन्या समृद्धि योजना में? | इन सभी सवालो का जबाब आपको SSY Calculator से मिल जायेगा | इस कैलकुलेटर से आपको हर वर्ष का मिश्रधन भी दिखेगा कि आपकी बेटी 10 साल की होगी तो तब तक उसके खाते में कितने पैसे हो जायेंगे | {Bank Loan EMI News}

SSY Calculator में ये डाटा कर गणना करते है |

  • आपकी बेटी की आयु – 2 वर्ष

  • वित्तीय वर्ष शुरू – वित्त वर्ष 2022

  • एक वर्ष में जमा हुआ धन- रु। 1.5 लाख (अधिकतम अनुमत)

  • कुल वर्ष – 15 (पहले 15 वर्षों में से प्रत्येक के लिए)

  • ब्याज दर – 8.4%

  • Maturity period – 21 वर्ष

  • Maturity वित्तीय वर्ष – 2041-42

sukanya samriddhi yojana calculator for 15 years deposit
Image Source (stableinvestor.com)

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)- खाते में रकम कैसे जमा कराये

सुकन्या खाते में रकम कैश, चेक (Cheque), डिमांड ड्राफ्ट (DD) या किसी ऐसे इंस्ट्रूमेंट से भी जमा कराई जा सकती है जिसे बैंक स्वीकार करता हो. इसके लिए रकम जमा करने वाले का नाम और एकाउंट होल्डर का नाम लिखना जरूरी है। इलेक्ट्रॉनिक मनी ट्रांसफर के तहत भी खाते में रकम जमाई कराई जा सकती है अगर संबंधित बैंक में अथवा पोस्ट ऑफिस में कोर बैंकिंग सिस्टम मौजूद है|

इन सवालो के जरिये समझिये सुकन्या समृद्धि योजना से जुडी जानकारी

क्या मई बीच में पैसे की जरूरत होने पर सुकन्या समृद्धि खाते से पैसे निकाल सकता हूँ?

नहीं, आप पैसे 21 वर्ष की आयु होने पर अथवा 18 वर्ष की उम्र के बाद शादी होने के बाद ही पैसे निकाल सकते है।

अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाये तो उस स्तिथि में Sukanya Samriddhi Yojana 2018 के पैसे किसे मिलेंगे?

उस स्तिथि में बच्ची के अभिभावक अथवा माता पिता को पैसे दिए जायेंगे।

क्या खाता बीच में बंद किया जा सकता है?

नहीं खाता बीच अवधि में बंद नहीं किया जा सकता।

कितने समय तक सुकन्या समृद्धि खाते में पैसे जमा करने होंगे?

14 वर्ष तक खाते में पैसे जमा किये जा सकेंगे।

पूरा पैसे कब मिलेगा?

खाते के मैच्योर होने पर आपको पूरा पैसा मिल सकेगा।

We shared here all available information about the Sukanya Samriddhi Yojana. If you have any queries regarding this article, you can write to us in the comment box. We will try to solve your queries as soon as possible.

Disclaimer: The information we provided on this website “www.www.resultuniraj.co.in” is based on social media and other media sources. We are here just to provide the information to you. We are not the officials of the Government of India or any of its schemes. We suggest all to visit the official website only, for detailed and confirmed news.