राज्य कर्मचारी RGHS का चयन फरवरी 2022 तक कर सकेंगे, राजस्थान सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को Rajasthan Government Health Scheme का चयन करने के लिए फरवरी 2022 तक मौका दिया, राज्य के कर्मचारियों को अपने वेतन सी देनी होगी अंशदान राशि |

राजस्थान सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए Rajasthan Government Health Scheme की शुरुआत की गई है l इस योजना के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। जो भी कर्मचारी राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उन्हें अब कुछ दिनों तक का मौका दिया गया है ताकि वह इस योजना का लाभ उठा सकें। State Insurance and Provisional Fund Department के Joint director ने भी यह जानकारी दी कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा राज्य बजट में Central Government की तर्ज पर Rajasthan Government Health Scheme की शुरुआत की थी।

Professional Qualification की जानकारी पोर्टल पर देनी होगी

सरकारी कर्मचारियों को दिया गया है फरवरी 2022 तक मौका

  • राजस्थान सरकार के द्वारा स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाने के लिए सरकारी कर्मचारियों को फरवरी 2022 तक का मौका दिया गया है। जो भी कर्मचारी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उन्हें इसके लिए जुलाई 2021 से पहले Contribution Amount भी देनी होगी। इस योजना के अंतर्गत जुलाई 2021 से Day Care Therapy लाभ नगद विहीन इंडोर तथा नवंबर 2021 से नगद विहीन आउटडोर चिकित्सा राहत शुरू कर दी गई हैं। Joint Director ने यह भी सूचना दी कि जितने भी कर्मचारियों की नियुक्ति 1 जनवरी 2004 के बाद हुई है तो वह इसका फायदा ले सकते हैं।

Rajasthan Government Health Scheme news
  • अब से पहले राज्य कर्मचारी Raj Mediclaim Insurance Policy के तहत चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त करते थे। परंतु अब उन्हें अनिवार्य रूप से Rajasthan Government Health Scheme के तहत चिकित्सा लाभ लेना होगा। इसीलिए अब हर एक सरकारी कर्मचारी को RGHS के तहत अपना पंजीकरण भी जल्द से जल्द कराना होगा। हम आपको बता दें कि, Registration करवाना हर एक Government Employees के लिए अब अनिवार्य कर दिया गया हैं।

राजस्थान में छात्राओं को 15000 रूपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी

राज्य कर्मी को वेतन श्रृंखला के अनुसार कटौती अपने वेतन से देनी होगी, अंशदान राशि

  • हर एक State Worker को अब अपने Monthly Salary के मुताबिक July 2021 से अपने वेतन में से Contribution Amount की कटौती भी करानी होगी। जिन राज्य कर्मचारियों के द्वारा अपने वेतन से Contribution Amount की कटौती नहीं कराई गई हैं, तो वह अब February-March 2022 के वेतन मिलने तक RGHS का विकल्प चुनकर आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं। लेकिन याद रहे कि इस प्रकार के कर्मचारियों को अंशदान की कटौती जुलाई 2021 से लेकर आनी होगी।

  • RGHS का विकल्प जो भी कर्मचारी चुनते हैं, तो उन कर्मचारियों के वेतन से अंशदान राशि की कटौती करना आहरण वितरण अधिकारी का दायित्व होगा इसलिए इस विषय में अधिकारी को भी पूरा ख्याल रखना होगा।

Click here-RGHS Official website link