बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए रोजाना 4 घंटे सरकारी दफ्तरों में काम करना होगा, अगर आप भी बेरोजगारी भत्ता लेना चाहते हो तो सरकारी दफ्तरों में काम करने के लिए तैयार रहो, राज्य सरकार ने आपने आदेश में बताया कि बेरोजगारों को रोज सरकारी दफ्तरों में काम करना अनिवार्य होगा |
हमारे देश में बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाता है। बेरोजगारी भत्ते की राशि हर एक राज्य सरकार के अनुसार अलग-अलग होती है। राजस्थान राज्य में Unemployment Allowance से संबंधित बहुत से बदलाव किए गए हैं। अब से पहले तो युवाओं को ऐसे ही बेरोजगार भत्ता दे दिया जाता था उन्हें कहीं पर भी कार्य नहीं करना पड़ता था और उनके बैंक खातों में हर महीने बेरोजगारी भत्ता आ जाता था।
अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा क्योंकि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने Chief Minister Yuva Sambal Yojana में 1 जनवरी से नए नियम लागू किए हैं। नए नियमों के अनुसार वर्तमान समय में जो भी लाभार्थी Chief Minister Yuva Sambal Yojana 2019 के अंतर्गत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हैं, तो उनको RSLDC से 3 महीने का कौशल प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके पश्चात उन्हें सरकारी दफ्तरों में रोजाना 4 घंटे कार्य भी करना होगा तभी उन्हें बेरोजगारी भत्ते की राशि दी जाएगी।

Professional Degree Holder को दी जाएगी कौशल Traning से छूट
झालावाड़ जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार पाठक ने यह बताया कि ऐसे भी काफी ज्यादा अभ्यर्थी हैं जिनके पास Professional Qualification Degree हैं। इस प्रकार के अभ्यर्थियों को कौशल प्रशिक्षण से छूट दी जाएगी परंतु इन्हें बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए प्रतिदिन 4 घंटे राजकीय कार्यालयों में Intership करनी होगी तभी इन्हें बेरोजगारी भत्ता मिल पाएगा। यदि कोई भी उम्मीदवार राजकीय कार्यालयों में इंटरशिप नहीं करेगा, तो उसे बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया जाएगा।
Medical Counselling Committee ने NEET Counselling Schedule जारी किया
झालावाड़ जिले में इस समय 3,413 अभ्यर्थी ले रहे हैं बेरोजगारी भत्ता
इस समय राजस्थान के झालावाड़ जिले में 3,413 उम्मीदवारों को Unemployment Allowance दिया जाता हैं। इनमें से 700 उम्मीदवार तो ऐसे हैं जिन्होंने Professional Qualification रखने या ना रखने से संबंधित सूचना रोजगार कार्यालय को भी भेजी हैं। Professional Qualification रखने वाले सभी उम्मीदवारों को Intership के लिए रोजगार कार्यालय के द्वारा राजकीय कार्यालय भी आवंटित किए जा चुके हैं। सभी उम्मीदवारों को राजकीय कार्यालयों से संबंधित सूचना उनकी E Mail ID पर भेजी गई हैं।
विभाग के द्वारा सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि उन्हें जल्दी से जल्दी आवंटित कार्यालयों में पहुंचना होगा। यदि कोई उम्मीदवार आवंटित कार्यालयों में नहीं पहुंचेंगे तो उनका बेरोजगारी भत्ता भी बंद किया जा सकता है।
Professional Qualification से संबंधित सूचना दर्ज करनी होगी विभागीय पोर्टल पर
जिन उम्मीदवारों के पास व्यवसायिक योग्यता है तो उन सभी के लिए रोजगार कार्यालय के द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं, कि व्यवसायिक योग्यता रखने वाले जितने भी उम्मीदवार बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हैं, तो उन्हें व्यवसायिक योग्यता रखने या ना रखने के संबंध में सूचना विभागीय पोर्टल पर देनी होगी। उम्मीदवार अपनी SSO ID से विभागीय पोर्टल पर login कर करके विभागीय पोर्टल पर सूचना दर्ज कर सकते हैं। यह कार्य उम्मीदवारों को जल्द ही करना होगा ताकि रोजगार कार्यालय के द्वारा आगे का प्रक्रिया शुरू की जा सकें।
विभाग के द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन उम्मीदवारों ने Professional Qualification रखने या ना रखने के संबंध में अपने सभी Document अपने नजदीकी कार्यालय में Offline ही जमा करवा दिए हैं, तो उन्हें भी विभागीय पोर्टल पर अपनी SSO ID के द्वारा Online Document Submit करने होंगे और यह कार्य उम्मीदवारों को जल्दी से जल्दी करना होगा।
