RSMSSB VDO Exam में Negative Marking को लेकर Candidates में असमंजस की स्थिति बनी, 27 & 28 दिसम्बर 2021 को होने वाली ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं इसको लेकर परीक्षार्थियों में काफी असंजस बना हुआ है, बोर्ड ने अधिकारिक विज्ञापन में या नहीं बताया की Negative Marking होगी या नहीं |
Rajasthan Gram Vikas Adhikari Pre Exam 2021 : राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2021 का Official Notification 6 सितंबर 2021 को जारी किया गया था l Rajasthan VDO Recruitment 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2021 को शुरू की गई थी l VDO bharti 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2021 थी l
RPSC RAS Mains Exam Handwritten Notes
ग्राम विकास अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 27 दिसंबर 2021 और 28 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी l विभाग के द्वारा परीक्षा का आयोजन करने के लिए सभी तैयारियां भी की जा चुकी है l लेकिन प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग से संबंधित अभी भी द्वंद की स्थिति बनी हुई है l आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है l
Rajasthan Gram Vikas Adhikari परीक्षा 2021 में नेगेटिव मार्किंग से संबंधित बोर्ड ने नहीं दी जानकारी l
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी की तैयारी कर रहे छात्रों का यह कहना है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Rajasthan VDO Exam 2021 का जो सिलेबस जारी किया गया है उसमें यह नहीं बताया गया है कि ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 में Negative Marking होगी या नहीं l बेरोजगार युवाओं का यह कहना है कि बोर्ड ने प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग से संबंधित अलग से कोई भी नोटिस जारी ही नहीं किया है l
Rajasthan Police Constable Handwritten Notes

इसलिए छात्रों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि Rajasthan VDO Pre Exam 2021 में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं l ग्राम विकास अधिकारी की तैयारी कर रहे छात्रों का यह कहना है कि यदि बोर्ड नेगेटिव मार्किंग से संबंधित स्थिति को स्पष्ट कर दें, तो परीक्षा को Negative Marking के आधार पर ही Attempt कर सकेंगे l क्योंकि नेगेटिव मार्किंग यदि परीक्षा में होंगी, तो छात्र वही प्रशन करेंगे जो उन्हें अच्छे से आते होंगे l
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष ने भी उठाया VDO भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में Negative Marking से संबंधित मामला
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने भी ग्राम विकास अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित मामले पर बात की है l उपेन यादव का यह कहना है कि बोर्ड के द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है l उपेन यादव के अनुसार Rajasthan VDO Exam 2021 में अब ज्यादा दिन शेष नहीं है l इसलिए जल्द से जल्द विभाग को नेगेटिव मार्किंग से संबंधित स्थिति को स्पष्ट कर देना चाहिए l
RSMSSB Computer के Handwritten नोट्स के लिए ये फॉर्म भरे
बोर्ड के द्वारा स्पष्ट ना करने के कारण बेरोजगार युवाओं को काफी नुकसान सहना पड़ सकता है l उपेन यादव ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार के द्वारा संविदा आधार पर रखे गए कर्मचारियों को नियमित करने से संबंधित लिया गया फैसला काफी अच्छा है l लेकिन सरकार को दूसरी भर्तियों में भी बेरोजगार युवाओं की मांग को मानना होगा l यदि किसी बेरोजगार युवा के साथ अन्याय होगा तो वह बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा l अब देखना यह होगा कि बोर्ड के द्वारा परीक्षा से पहले इस संबंध में कोई सूचना दी जाती है या फिर नहीं l
