RSMSSB VDO Bharti 2021 में Negative Marking के बारे में सोच कर उम्मीदवार हुए परेशान, RSMSSB Gram Vikas Adhikari भर्ती के विज्ञापन में Negative Marking के बारे अस्पष्टता होने से परीक्षार्थी हुए परेशान, VDO भर्ती में Negative Marking होगी या नहीं,

Rajasthan Staff Selection Board के द्वारा हर साल Village Development Officer के पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्तियां Preliminary Examination तथा Main Exam के आधार पर की जाती है l सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा देनी होती हैं।

VDO Bharti से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी हुई

Preliminary Examination में जो भी उम्मीदवार पास होते हैं तो उन्हें Main Exam के लिए आमंत्रित किया जाता हैं। ग्राम विकास अधिकारी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 9 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया था l इस भर्ती के तहत 3896 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार Village Development Officer Direct Recruitment 2021 की प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा फरवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती से संबंधित सभी सूचना उम्मीदवारों को मिल गई हैं, मगर अभी भी एक सूचना ऐसी है जिसके बारे में सोचकर उम्मीदवारों को काफी चिंता हो रही है और वों यें है कि उम्मीदवारों को अब तक नहीं पता चला है कि इस परीक्षा में Negative Marking होगी या फिर नहीं।

VDO Recruitment अस्पष्टता होने के कारण परीक्षार्थी हुए परेशान

कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा कराई जाने वाली ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के बारे में उम्मीदवारों को सभी सूचनाएं मिल चुकी है, लेकिन उम्मीदवारों को अब तक यह नहीं पता चला है कि ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती में नेगेटिव मार्किंग होगी या फिर नहीं l कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा इस भर्ती के तहत देने वाली सूचनाओं में नेगेटिव मार्किंग का जिक्र नहीं किया है l

RSMSSB VDO Handwritten Notes PDF

जिसकी वजह से उम्मीदवार यह सोच कर परेशान है कि अगर नेगेटिव मार्किंग की भी गई तो गलत उत्तर देने पर कितने अंक कटेंगे l इसीलिए उम्मीदवार बोर्ड से यह मांग भी कर रहे हैं कि उन्हें नेगेटिव मार्किंग के बारे में स्पष्ट बता दिया जाए ताकि उसी हिसाब से वें preliminary examination की अच्छी तैयारी कर सकें। यदि उम्मीदवारों को negative marking के बारे में पहले से ही पता चल जाता है, तो उसी हिसाब से उत्तर देंगे। 

ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा

Staff Selection Board के द्वारा यह सूचना दी गई है कि प्रश्नपत्र ज्यादा से ज्यादा 100 अंकों का होगा I सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा l सभी प्रश्न Multiple Choice ही होंगे।

VDO & Computer की परीक्षा का Syllabus विस्तार से PDF में Download करे

VDO भर्ती का सिलेबस है इस प्रकार

Village Development Officer Recruitment की Preliminary Examination में विभिन्न विषयों में से प्रश्न पूछे जाएंगे जैसे कि –

  • भूगोल व प्राकृतिक संसाधन

  • सामयिक विषय 

  • भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ-साथ कृषि व आर्थिक विकास

  • इतिहास एवं संस्कृति

  • साधारण मानसिक योग्यता

  • अंग्रेजी

  • हिंदी

  • तर्कशक्ति

  • तहसील तथा पंचायत स्तर पर प्रशासनिक ढांचा

  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान

जो भी छात्र Village Development Officer बनना चाहते हैं, तो उन्हें इन विषय की अच्छे से तैयारी करनी होगी l क्योंकि इन्हीं विषयों के आधार पर इस परीक्षा में बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगें।