RSMSSB VDO 2021 Pre Exam की Expected Cutoff, राजस्थान Gram Vikas Adhikari परीक्षा की संभावित कट ऑफ देखे, RSMSSB ग्राम विकास अधिकारी प्री परीक्षा में 15 गुणा अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा, राजस्थान VDO प्री परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने की संभावना |
Village Development Officer Recruitment Preliminary Exam का आयोजन 27 व 28 दिसंबर 2021 को दो पारियों में किया गया था। इस भर्ती के तहत Village Development Officer के 3896 पदों को भरा जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा की सभी पारियों में 100 अंको के कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे जबकि पिछली बार इस भर्ती परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे गए थे।
Experts ने RSMSSB VDO की Expected Cut Off की जानकारी बताई
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में जितने भी उम्मीदवार शामिल हुए हैं, तो वह सब केवल इस परीक्षा की Cutoff जानना चाहते हैं। क्योंकि Cutoff के माध्यम से उम्मीदवारों को इस बात का अंदाजा हो जाता है कि, वह ग्राम विकास अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हो पाएंगे या नहीं। अब आगे हम आपको Village Development Officer Recruitment Preliminary Exam की Cutoff के साथ-साथ इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बातें भी बताते हैं।
50 % से 60% अंक पाने वाले उम्मीदवार चयनित हो सकते हैं मुख्य परीक्षा के लिए
Experts का मानना है कि Village Development Officer Recruitment की Preliminary Examination में 50 % से 60% अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार Main Exam के लिए चयनित हो सकते हैं। Experts के द्वारा पिछली बार की परीक्षा की Cutoff को देखते हुए ही इस बार की परीक्षा की भी Cutoff का अनुमान लगाया हैं।
Rajasthan VDO परीक्षा का सौदा 15 लाख में तय किया
पिछले साल Village Development Officer Recruitment के तहत उम्मीदवारों का चयन केवल एक ही परीक्षा के माध्यम से किया गया था। परंतु अबकी बार Preliminary Examination में शामिल होने के बाद उम्मीदवारों Main Exam से होकर भी गुजरना होगा।

इस साल प्रारंभिक परीक्षा का Level था काफी Difficult
सूचना के मुताबिक पता चला हैं कि सभी पारियों में पेपर का स्तर सामान्य से काफी ज्यादा हाई था। प्रारंभिक परीक्षा में Informative से अधिक Analytical Question आए थे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाओं के Expert Ashwani Mehra का कहना है कि इस परीक्षा में बेहतर अंक केवल वही छात्र प्राप्त कर पाएंगे जिन्होंने हर एक टॉपिक को काफी अच्छे से समझा हैं। वैसे तो पिछले कुछ समय से Analytical Question राजस्थान राज्य की लगभग सभी परीक्षाओं में ही देखने को मिलते हैं। इसीलिए जिन उम्मीदवारों ने काफी अच्छी तैयारी की हैं तो उनके अंक काफी अच्छे आएंगे।
परीक्षा में Math Subject का Difficulty Level था काफी ज्यादा
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में Math का Difficulty Level काफी ज्यादा रहा हैं। यदि हम इस साल की परीक्षा से पुरानी परीक्षाओं की तुलना करें तो यह देखने को मिलेगा कि इस बार Math Level काफी ज्यादा Difficult रहा हैं। हर बार भर्ती परीक्षा में 10वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाते थे मगर इस बार परीक्षा में 11वीं और 12वीं कक्षा तक के प्रश्न पूछे गए। जिन उम्मीदवारों ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करते हुए Math Subject की तैयारी काफी अच्छे से की थी, तो उन्हें परीक्षा में कोई भी समस्या नहीं आएगी। परंतु जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा की तैयारी करते समय Math की तैयारी करने में ढील बरती थी, तो उनके लिए Math Subject की वजह से Main Exam में शामिल होना मुश्किल हो सकता हैं।
20000 पदों पर REET परीक्षा 14 & 15 May 2022 को होगी
अबकी बार Village Development Officer Preliminary Exam में Rajasthan General Knowledge से काफी अधिक सवाल पूछे गए हैं। इसके अतिरिक्त अंग्रेजी, हिंदी विषय का सेक्शन बिल्कुल सामान्य था।
इस साल भर्ती के 15 गुना उम्मीदवारों को किया जाएगा Mains Exam के लिए चयनित
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में जितने भी उम्मीदवार चयनित होंगे, तो उनमें से भर्ती के 15 गुना उम्मीदवारों को Main Exam के लिए चयनित किया जाएगा। मतलब कि अबकी बार लगभग 60,000 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे।
VDO Recruitment 2021 के तहत मुख्य परीक्षा में लगभग 1 पद के लिए 15 छात्रों के बीच मुकाबला होगा। वैसे तो अबकी बार इस परीक्षा में Negative Marking भी नहीं रखी गई हैं जबकि पिछली बार परीक्षा में Negative Marking रखी गई थी। इसी वजह से काफी उम्मीदवारों पर Negative Marking का असर भी पड़ा था। अबकी बार तो परीक्षा का Difficulty Level भी काफी ज्यादा था l यदि इस परीक्षा में Negative Marking होती, तो इस वजह से परीक्षा की कट ऑफ 40 % से 50% ही रह सकती थी। परंतु Negative Marking ना होने की वजह से उम्मीदवारों का फायदा ही हुआ हैं।
