20000 पदों पर REET परीक्षा 14 & 15 May 2022 को होगी, राजस्थान शिक्षा विभाग में 3rd Grade Teachers के 20 हजार पदों पर नया विज्ञापन जल्द जारी होगा, CM गहलोत ने बताया कि वर्ष 2022 में 14 & 15 मई को REET परीक्षा का आयोजना करवाया जाएगा |

सितंबर 2021 में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 का आयोजन करवाया जा चुका है l राजस्थान सरकार के द्वारा रीट परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम भी काफी जल्द जारी कर दिया गया था l अब राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 के छात्र मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं l

RPSC 1st Grade 6000 Vacancy News

जानकारी के मुताबिक राजस्थान अध्यापक भर्ती 2021 की मेरिट लिस्ट बहुत जल्दी जारी की जाएगी l प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी के प्रथम सप्ताह तक रीट 2021 कि 31000 पदों पर विज्ञप्ति जारी की जाएगी l विज्ञप्ति जारी करने के पश्चात छात्र को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा l जैसे ही रीट 2021 भर्ती पूरी होगी तो सरकार के द्वारा नई राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाएगा l अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक घोषणा भी की है l आइए जानते हैं रीट 2022 की परीक्षा कब होगी और यह कितने पदों पर होगी l

20000 थर्ड ग्रेड टीचर की भर्ती परीक्षा होगी मई 2022 में

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में एक घोषणा की है l जो छात्र रीट 2022 परीक्षा का इंतजार कर रहे थे उनके लिए नौकरी पाने के लिए यह काफी अच्छा अवसर है l मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह जानकारी दी है कि 14 मई व 15 मई को रीट 2022 की परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा l

RPSC 2nd Grade 10000 Vacancy News

अशोक गहलोत के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि नई REET 2022 भर्ती परीक्षा 20000 पदों पर प्रस्तावित की जाएगी l ऐसे छात्र जिनकी परफॉर्मेंस रीट 2021 में अच्छे नहीं गई थी 2022 परीक्षा में अच्छी तैयारी करके अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं l जैसे ही Reet 2021 की जो प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, Reet 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी l